बेलागंज से चुनावी तैयारी में चंदन

 चुनावी के मद्देनजर क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम में  चन्दन यादव प्रदेश प्रवक्ता सह गया नालंदा एवं अरवल संगठन प्रभारी जदयू नगर निकाय बिहार ने बेलागंज विधानसभा के कई गाँव का भ्रमण किया एवं मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों, योजनाओं एवं विकास के विचारधारा से जनता मालिक को अवगत करवाया, यादव का बेलागंज विधानसभा के बागों बिगहा, एवं पाई बिगहा में स्थानीय लोगों के द्वारा जोरदार स्वागत हुआ, सभी ने एक स्वर में कहा कि आपके जुझारूपन और समाजसेवी स्वभाव के साथ विकास कार्यों से बेलागंज परिचित है, बेलागंज को आप में आशा की किरण नज़र आ रही और यही किरण बेलागंज में परिवर्तन लाएगी, इसी भी स्थानीय समाजसेवी व्यक्तियों ने यादव को पाई बिगहा – घेजन पुल निर्माण हेतु कुछ सामाजिक कार्यकर्ता जल सत्याग्रह किए हुए हैं एवं स्थानीय लोगों में पुल निर्माण न होने से वोट बहिष्कार का बात कहा जा रहा हैं एवं क्षेत्र में काफ़ी रोष हैं, इसके बाद यादव नदी के बीच सत्याग्रह स्थल पर गए एवं सारी समस्याओं को समझते हुए सत्याग्रह स्थल से ही विभाग के कार्यपालक अभियंता से वस्तुस्थिति कि जानकारी लिया

Advertisement

लोगों के भावना से अवगत हुए जिसमे उन्होने बता की एक पुल के लिए वो सालों से संघर्ष कर रहें हैं तब हमने वहाँ से संबंधित अधिकारी से बात किया जिसमें विभाग के अधिकारी ने जानकारी दिया की पाई बिगहा – घेजन पुल का निविदा सरकार के दिशा निर्देश पर हो चुका है, चुनाव से पहले इस पुल का शिलान्यास मुख्यमंत्री के द्वारा कर दिया जाएगा, और इस कार्य को ससमय पूरा भी करवा लिया जाएगा, यादव ने कहा बिहार सरकार विकास के नए आयाम कायम कर रहा है, ये स्थानीय जन प्रतिनिधि के शिथिलता और विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने के करण बेलागंज को छोटे-छोटे सुविधाओं से वंचित  रखा गया और ये हाल कर दिया गया कि अब लोगों को स्वयं आगे आना पड़ रहा हैं ।

यादव के साथ कार्यक्रम में जदयू प्रदेश नगर निकाय उपाध्यक्ष साबिर अंसारी, महासचिव मेहंदी हसन,महानगर अध्यक्ष आकाश चंद्रवंशी, जिला अध्यक्ष साबिर हैदर राजा, जदयू नेता चन्दन शेखर, राकेश यादव, विवेक भारद्वाज, अभिषेक दुबे, कुन्दन कुमार, सोलु शर्मा, वरुण यादव, विकास यादव, राम जन्म शर्मा, रंजन दास, पिंटू यादव, विनोद रंजन, विनय कुशवाहा, विनय यादव, दिनेश यादव , ववेक बाबा एवं अन्य स्थानीय थे ।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!