निष्पक्ष रूप से करें न्यूज : डीएम
गया जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में मीडिया प्रतिनिधियों को निर्वाचन संबंधी पूरी जानकारी देने एवं भारत निर्वाचन आयोग के महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी देने के उद्देश्य से प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मीडिया प्रतिनिधियों को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई महत्वपूर्ण निर्देशों के संबंध में बताते हुए जिला पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन के दौरान मीडिया का काफी महत्वपूर्ण स्थान है। निर्वाचन प्रारंभ होने से लेकर निर्वाचन प्रक्रिया के समाप्ति तक मीडिया प्रतिनिधि निर्वाचन संबंधी चल रही गतिविधियों लोगों की राय, निष्पक्ष एवं निर्वाध चुनाव कराने में सहायक सिद्ध होती है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना, स्क्रूटनी, मतदान, मतगणना सहित भेद्य क्षेत्रों की जानकारी सहित अन्य महत्वपूर्ण बातों से मीडिया हमें अवगत कराते हैं। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि किसी एक अभ्यर्थी/ राजनीतिक दल का समर्थन करने से बचें। सभी अभ्यर्थी के संबंध में सामान्य रूप से समाचार प्रसारित हो, चुनाव आचार संहिता का अनुपालन हो, चुनाव पूर्व किसी दल/ राजनैतिक दल /अभ्यर्थी की हार जीत के संबंध मतदानोत्तर सर्वेक्षण (एग्जिट पोल) करने से बचें। किसी भी संवेदनशील मुद्दा, धार्मिक भावना, प्रलोभन, अफवाह अगर किसी अभ्यर्थी/ राजनीतिक दल द्वारा फैलाई जाती है अथवा उपलब्ध कराई जाती है तो मीडिया को इससे बचना चाहिए तथा वास्तविक समाचार को लोगों के बीच लाना चाहिए।
जिला पदाधिकारी ने विधानसभा आम निर्वाचन 2020 में कोविड-19 के कारण भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी द्वारा प्रचार प्रसार में 5 से अधिक लोग नहीं रहेंगे। प्रचार प्रसार के दौरान भी सामाजिक दूरी का अनुपालन, मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाना है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के कारण सोशल मीडिया का काफी उपयोग इस चुनाव में किया जाएगा परंतु आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया का उपयोग आवश्यक होगा।
उन्होंने पेड न्यूज़ के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि मीडिया को पेड न्यूज़ से बचना होगा। प्रेक्षक की निगाह पेड न्यूज़ पर होगी। अंत में उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक स्तंभ को और अधिक मजबूत करने हेतु निर्वाचन के दौरान मीडिया एक मजबूत पक्षकार के रूप में कार्य करें ऐसी उन्हें मीडिया से अपेक्षा है।
नगर आयुक्त गया नगर निगम सह वरीय पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग श्री सावन कुमार द्वारा मीडिया को बताया कि आप शांतिपूर्ण, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं अनुशासनिक रूप से निर्वाचन संचालित कराने में जिला प्रशासन को सहयोग करें। किसी प्रकार की भ्रामक समाचार के प्रकाशन से बचें तथा मतदाताओं को मतदान करने हेतु अधिक से अधिक प्रेरित करने का कार्य करें ताकि जिले में विभिन्न राजनैतिक दलों/ अभ्यर्थियों के बीच एक संतुलित प्रतिस्पर्धा हो सके। उन्होंने मीडिया से अनुरोध किया कि किसी भी अफवाह अथवा भ्रामक खबर से बचें। उन्होंने विभिन्न राजनैतिक दलों/ अभ्यर्थियों द्वारा चुनावी प्रचार प्रसार संबंधी मटेरियल को जिला स्तरीय एमसीएमसी कमिटी से सत्यापन के संबंध में विस्तार से बताया।
मीडिया प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिला जन संपर्क पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग द्वारा मतदान के पूर्व मीडिया द्वारा प्रकाशित एवं प्रसारित समाचार, मतदान के दिन मीडिया द्वारा बरती जा रही सावधानी तथा मतगणना के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों के कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने मतदान की गोपनीयता बनाए रखने, वोटिंग कंपार्टमेंट का फोटो वीडियो को बनाने से बचने तथा किसी विशेष राजनैतिक दल/ अभ्यर्थी के पक्ष में हवा बनाने से परहेज रखने का अनुरोध मीडिया से किया। साथ ही प्रशिक्षण में मीडिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं को भी विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण कोषांग में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के काफी संख्या में प्रतिनिधियों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया साथ ही निर्वाचन से संबंधित समस्याओं प्रश्नों के माध्यम से जानकारी भी प्राप्त किया गया।
➖AnjNewsMedia➖