मतदाता सूची में नाम जुड़ाएँ

  ज़िला निर्वाचन पदाधिकारी सह ज़िला पदाधिकारी, गया द्वारा आगामी बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर गया जिला अंतर्गत बाहर से आए हुए प्रवासी मजदूरों में से ऐसे मजदूर जिनका नाम मतदाता सूची में किन्हीं कारणों से सम्मिलित नहीं है, उनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित करने तथा 18 से 19 आयु वर्ग के नए मतदाता का नाम सम्मिलित करने हेतु *दिनांक-06.09.2020 (रविवार)* को मतदान केंद्र स्तर एवं प्रखंड स्तर पर *विशेष कैंप* का आयोजन किया गया है।

Advertisement

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, गया जिला एवं सभी मतदान केंद्र स्तरीय पदाधिकारी (बीएलओ), गया जिला को  निर्देश दिया गया है की प्राथमिकता आधार पर विशेष अभियान की तिथि को अधिक से अधिक संख्या में आवेदन प्राप्त करने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे। सभी बीएलओ को निदेश दिया गया है कि मतदान केंद्र पर कैंप लगाकर दावे/ आपत्तियों से संबंधित *प्रारूप 6, 7, 8 एवं 8 ‘क’* प्राप्त करना सुनिश्चित करेंगे। 

सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी/ सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, गया जिला को निदेश दिया गया है कि विशेष अभियान की तिथि को सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा निर्धारित विशेष अभियान तिथि को क्षेत्र भ्रमण कर अपराहन में प्रतिवेदन गोपनीय शाखा में देना सुनिश्चित करेंगे।

जिला शिक्षा पदाधिकारी, गया को निदेश दिया गया है कि वैसे विद्यालय जहां मतदान केंद्र स्थित हैं, को खुला रखने हेतु संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अपने स्तर से निदेश देना सुनिश्चित करेंगे।

-AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!