समस्याओं पर सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा
Advertisement
Advertisement
गया : मंत्री प्रेम कुमार पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार, पटना, सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग एवं निदेशक मत्स्य के द्वारा Video Conferencing के माध्यम से COVID-19 संक्रमण के कारण Lockdown से मत्स्य, मत्स्य बीज, मत्स्य आहार के उत्पादन एवं विपणन संबंधी समस्याओं पर सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की गयी। मंत्री ने सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों को निदेश दिया कि मत्स्य कृषको, मत्स्य हैचरी, मत्स्य बीज उत्पादकों एवं मत्स्य विपणन से जुडे लोगों का Whatsapp Group बनाकर उनकी समस्याओं का निदान किया जाए तथा नियमित रूप से उनके सम्पर्क में रहें।
वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करते मिनिस्टर प्रेम कुमार |
मंत्री ने सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले में एक हेल्पलाईन नं॰ जारी करने का निदेश दिया गया। राज्य मुख्यालय स्तर से भी हेल्पलाईन नं॰ 8825137992, 8757554042 जारी किया गया है। जो सीधे मंत्री के नियंत्रण में कार्य करेगा।
केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार के निरदेश के आलोक में मत्स्य विपणन एवं परिवहन पर कोई रोक नहीं है, साथ ही यह निदेश दिया गया कि मत्स्य विक्रय केन्द्रो पर Social Distancing Maintain कराया जाए।
मत्स्य आहार, मत्स्य बीज तथा मत्स्य परिवहन एवं विपणन हेतु प्रशासन से सहयोग लेने का भी निदेश दिया गया। माननीय मंत्री ने कहा कि राज्य में मत्स्य उत्पादन, मत्स्य विपणन, मछली का चारा एवं मत्स्य बीज के उत्पादन, परिवहन को लाॅकडाउन से मुक्त रखा गया है इसलिए सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों का निदेश दिया गया कि वे मत्स्यपालकों, मत्स्य बीज उत्पादकों एवं मछली बिक्री करने वाले मछुआरा भाईयों से व्यक्तिगत रूप से सम्पर्क कर उनके समस्याओं का निदान करायें तथा आम लोगों को भी समझाए की मछली खाने से कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है।

वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग करते मिनिस्टर |
मंत्री द्वारा सभी जिला मत्स्य पदाधिकारियों को राज्य के सभी मछुआरों का निबंधन एवं उनका बीमा अविलंब कराने का निदेश दिया गया है। विशेष तौर पर पंगेशियस बीज के परिवहन एवं विपणन हेतु समन्वय स्थापित करने को निदेश दिया गया।
आम जन Social Distancing Maintain करते हुए मछली क्रय करे। गया जिला अंतर्गत 5 थोक विक्रय केन्द्र एवं 20 खुदरा मत्स्य बिक्री केन्द्र खुल गए है। मंत्री ने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने हेतु सरकार द्वारा जारी किये गये एडवाइजरी का पालन करते हुए बिना किसी भय के मछली क्रय कर सकते है।

रिपोर्ट – अशोक कुमार अंज, ऑथर एंड जर्नलिस्ट