पर्वत पुरूष दशरथ माँझी महोत्सव कल
महोत्सव का उद्घाटन करेंगे कला-संस्कृति मंत्री प्रमोद कुमार
मांझी महोत्सव के गायक कलाकार दीक्षा तूर Advertisement
|
गया : पर्वत पुरूष कर्मवीर दशरथ माँझी के याद में महोत्सव आयोजित किया जाता है। वे असंभव कार्य को संभव कर इतिहास रचे थे। जीवट कर्मयोगो दशरथ मांझी ने अपनी पत्नी के खातिर पहाड़ का सीना चीर कर, आमजनों के लिए सुगम रास्ता बनाया, जिससे अतरी प्रखंड और वजीरगंज प्रखंड की 65 किलोमीटर की घुमावदार दूरी सिमट कर महज 12 किलोमीटर में सिमट गई। जिससे सुदूरवर्ती लोगों के लिए दुर्गम आवागमन सुगमता में तब्दील हुआ। क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक राह बना। इसी ऐतिहासिकता को लेकर उनकी याद में धूमधाम के साथ महोत्सव मनाया जाता है। यह महोत्सव पर्यटन विभाग, बिहार सर्कार और जिला प्रशासन, गया की ओर से आयोजित किया जाता है।
मांझी महोत्सव की तैयारी पूरी, महोत्सव कल |
गेहलौर में पर्वत पुरूष दशरथ माँझी महोत्सव कल यानि 17 अगस्त को, तैयारी पूरी। इस महोत्सव का उद्घाटन कला-संस्कृति एवं युवा विभाग मंत्री प्रमोद कुमार करेंगे। इस महोत्सव का विशिष्ट अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार तथा कृषि मंत्री प्रेम कुमार। कलाकारों की मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जी इस प्रकार है :-
मशहूर पार्श्व गायिका दीक्षा तूर की गायन प्रस्तुति के साथ ही साथ मोहड़ा प्रखंड के कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय के कलाकारों की प्रस्तुति, उसके बाद पटना के मगध संगीत संस्थान की प्रस्तुति, फिर कलाकार लावन्या राज की प्रस्तुति, ऐसी कड़ी में पटना के सत्येंद्र की संगीत होगी और गया के यंग स्टार डांस अकादमी की मनमोहक प्रस्तुति होगी। माँझी महोत्सव की पूरी तैयारी की गई है। कार्यक्रम के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग महोत्सव का मजा लेने पहुंचते हैं।
@ रिपोर्ट : अशोक कुमार अंज, लेखक- पत्रकार