Gaya BJP | Big Breaking News | भाजपा का आक्रोशपूर्ण धरना

Breaking News :

Gaya BJP | Breaking News-  Anj News Media
Gaya BJP | Breaking News- Anj News Media

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया)

Advertisement
BJP (भारतीय जनता पार्टी) गया जिला की ओर से पटना में पुलिस द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान पार्टी कार्यकर्ता की मौत को लेकर बिहार में जिला मुख्यालय,प्रखंड में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम गया के गांधी मैदान गेट नंबर 5 पर धरना दिया गया जहानाबाद जिला महामंत्री शाहिद विजय सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

धरना का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह द्वारा किया गया। संचालन जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने किया बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह गया शहर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ये चाचा-भतीजा की सरकार गूंगी बहरी सरकार है।

ये किसी की बात नहीं सुनने वाली सरकार है ये सरकार लोकतंत्र की हत्या करने वाली सरकार है। जिस तरह शांति पूर्वक पैदल मार्च पर नीतीश कुमार के इशारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज करवाया गया लगता हैं कि बिहार में इमरजेंसी लगाई गई है।

जिलाध्यक्ष प्रेम ने कहा भाजपा कार्यकर्ता लाठी गोली से डरने वाली नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता खून देकर इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी 2024 और 2025 में बिहार से चाचा-भतीजा की विदाई तय है।

किसी तरह का कोई व्यवधान नहीं हुआ, अचानक पुलिस द्वारा लाठी चार्ज कर पीटा जाने लगा था। और किसी को कुछ भी समझ में नहीं आया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा सोची समझी साजिश कर घटना को अंजाम दिया गया। दर्जनों नेता एवं कार्यकर्ता को पुलिस द्वारा पीटा गया। आज भाजपाई ने कहा शहीद विजय सिंह की बलिदान खाली नहीं जाएगा। कार्यकता के बलबूते, इस सरकार को बिहार से उखाड़ फेंका जाएगा। सड़क से सदन तक सरकार का विरोध करते रहेंगे। जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चिंटू सिंह ने कहा इस निक्कमी सरकार को उखाड़ फेंकना है।

इस आक्रोशपूर्ण धरना में भाजपाई नेता एवं कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!