Muharram Kab Hai | SSP Gaya | Muharram पर पुलिस Alart

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) Muharram Kab Hai ! आगामी 29 जुलाई को है। Muharram 2023 के लिए गया पुलिस रेडी है। सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।

Advertisement
Muharram Kab Hai | SSP Gaya | Muharram पर पुलिस Alart - Anj News Media
Muharram Kab Hai | SSP Gaya | Muharram पर पुलिस Alart – Anj News Media

इस वर्ष का Muharram Date 29 July है। SSP Gaya आशीष भारती द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गया, पुलिस उपाधीक्षक, वि0व्य0 गया, पुलिस निरीक्षक चंदौती अंचल, थानाध्यक्ष चाकन्द एवं चाकंद थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ चाकंद थाना में की गई तैयारियों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके उपरांत उपरोक्त सभी पदाधिकारियों, चाकंद थाना के पुलिस बल तथा अन्य पुलिस बल के साथ Muharram को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु चाकंद बाजार में फ्लैग मार्च किया गया तथा आम जनों से संवाद किया गया।

एसएसपी आशीष ने समीक्षा के क्रम में दिया निम्नांकित निर्देश:

  • 1. संवेदनशील स्थानों पर CCTV कैमरा की व्यवस्था करने।
    2. सभी जुलुस का वीडियोग्राफी की व्यवस्था करने।
    3. आपत्तिजनक गाने/नारे/अन्य बातें नहीं बजने/लगने चाहिए। ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर जो भी बजाया जाएगा उसे समिति द्वारा थाना पर पहले समर्पित किया जाए जिसे सुन कर SHO जांच कर लें की किसी प्रकार की कोई आपातोजनक गाना/नारा/अन्य बातें उनमें नहीं हो।
    4. ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग लाइसेंस लेकर ही करें तथा इस संबंध में Noise Pollution (Regulation and Control) Rules, 2000 एवं अन्य नियमों/प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
    5. असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर बंध-पत्र की कार्यवाही की संख्या बढ़ाने तथा अधिक राशि का बंध पत्र भरवाने हेतु निर्देशित किया गया।
    6. सभी संवेदनशील स्थानों यथा -मस्जिद/मंदिर/अन्य संवेदनशील स्थानों के पास सतत पेट्रोलिंग की व्यवस्था करने।
    7. सभी जुलूस के रास्तों का भौतिक सत्यापन करेंगे तथा जुलुस मार्ग में आने वाले संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर विवाद करनेवाले संभावित लोगों के विरुद्ध सभी निरोधात्मक कार्यवाही करने तथा आवश्यकतानुसार उक्त स्थानों पर पुलिस पदाधिकारी एवं बल की प्रतिनियुक्ति करने।
    8. खलीफाओं से वोलेंटियरों का लिस्ट लेने।
    9. चौकीदारी परेड एवं अन्य माध्यम से आसूचना संकलन करने।
    10. सोशल मीडिया पर निगरानी रखें।
    11. ताजिया की ऊंचाई को देखते हुए बिजली से सम्बंधित व्यवस्था करने।
    12. विभिन्न तिथियों को विभिन्न कार्यक्रम/जुलुस का तारीख के साथ लिस्ट उपलब्ध कराने।
    13. आवश्यकतानुसार ड्रोन का उपयोग करने।
    14. अन्य निर्देश।

वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक गया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज, पुलिस निरीक्षक मुफस्सिल अंचल, थानाध्यक्ष गुरुपा, थानाध्यक्ष टन्कुप्पा, थानाध्यक्ष फतेहपुर, फतेहपुर थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल तथा SSB के साथ मुहर्रम को शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु फतेहपुर बाजार में फ्लैग मार्च किया गया तथा आम जनों से संवाद किया गया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!