Gaya | Artist News | {गया में जिला युवा उत्सव का होगा आयोजन} [District Youth Festival 2022] | Hindi न्यूज़ |- AnjNewsMedia

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना एवं जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वधान में होगा आयोजित
Advertisement

कलाकारों के लिए सुनहरा अवसर


Gaya | Artist News | {गया में जिला युवा उत्सव का होगा आयोजन} [District Youth Festival 2022] | Hindi न्यूज़ |- AnjNewsMedia
anjnewsmedia 

गया : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार, पटना एवं जिला प्रशासन, गया के संयुक्त तत्वधान में 30 नवम्बर, 2022 को गया संग्रहालय, गया एवं मगध सांस्कृतिक केन्द्र, गया में जिला युवा उत्सव का आयोजन किया जायेगा।  

इस प्रतियोगिता में 15 वर्ष से 35 वर्ष तक के पुरुष एवं महिला गया जिला के निवासी कलाकार भाग ले सकेंगे। इस प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु कलाकार वर्तमान का एक पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड की छायाप्रति लेकर गया कॉलेज खेल परिसर स्थित जिला खेल पदाधिकारी, गया के कार्यालय में पंजीयन करा सकते है, जिसकी पंजीयन कराने की अंतिम तिथि 28.11.2022 के अपराह्न 05.00 बजे तक निर्धारित है। 

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न विद्याओं में प्रतियोगिता होगी। प्रथम समूह गायन में संगत कलाकार सहित 10 कलाकार रह सकते है, समूह लोक नृत्य में संगत कलाकार सहित 20 कलाकार रह सकते है। इसमें नृत्य और गायन वादन पारंपरिक होंगे। एकांकी नाटक में अधिकतम 12 कलाकार होगे।

शास्त्री नृत्य (कत्थक, ओडिशी, भरत नाट्यम, मणिपुरी तथा कुच्चीपुरी) में एकल प्रस्तुति होगी। संगत कलाकार सहित अधिकतम 05 कलाकार होंगे। इसमें संगत कलाकार 35 वर्ष के उपर के हो सकते हैं।

शास्त्रीय गायन एकल प्रस्तुति में संगत कलाकार सहित 03 सदस्य। शास्त्रीय वादन (एकल) प्रस्तुति में संगत कलाकार सहित 03 सदस्य हारमोनियम वादन (सुगम) – एकल कलाकार होंगे।

अन्य विद्याओं के युवा कलाकारों के प्रोत्साहन हेतु जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर लोक गाथा गायन, लोकगीत, सुगम संगीत, वायलिन वादन, सारंगी वादन, सरोद वादन, शहनाई, पखावज, ध्रुपद-धमाड़ आदि तथा चाक्षुष कला में चित्रकला, हस्तशिल्प, मूर्तिकला, फोटोग्राफी आदि की प्रतियोगिता भी होगी।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को छपरा जिला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने का मौका दिया जायेगा।

साथ ही जो प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करते है, उन्हे राष्ट्रीय युवा उत्सव में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जायेगा। गया ज़िले के खेल पदाधिकारी ने दी उक्त जानकारी। 

– AnjNewsMedia 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!