ज़िले के राइस मिलों के संचालकों के साथ DM ने की Meeting
उसना राइस मिल की कुल क्षमता 54 एमटी
Advertisement
![]() |
उसना राइस मिलों के संचालकों को DM Thiyagarajan ने दिया निर्देश |
गया : जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में ज़िले के सभी 8 उसना राइस मिलों के संचालकों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक संपन्न किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी त्यागराजन द्वारा उसना राइस मिलों के संचालकों को निर्देशित किया गया की इस वर्ष अधिप्राप्ति किए गए धान का शत प्रतिशत उसना चावल पैक्सो द्वारा उसना राइस मिलों से बिलिंग कराकर राज्य खाद्य निगम के सीएमआर संग्रह केंद्रों में जमा करवाया जाना है। जिले में उसना राइस मिल की कुल क्षमता 54 एमटी है।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी को उसना चावल मिलों को शत-प्रतिशत सत्यापन 2 दिनों के अंदर करवाने का निर्देश दिया।
उन्होंने बताया की गया जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निबंधित राइस मिलर अवस्थित हैं, जिससे पैक्सों को चावल तैयार कराने के लिए ज्यादा दूरी तय करने की नौबत नहीं होगी।
इसके साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि किस पैक्स गोदाम के साथ किस मिल को टैग किया जाना है, इसे तेजी से टैग करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने सभी राइस मिल के संचालक को निर्देश दिया की विभिन्न पैक्स गोदाम से आने वाले धान को अच्छे तरीके से तथा निर्धारित समय में ही मशीन में धान डालने का कार्य करें।
जिला पदाधिकारी त्यागराजन ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी को निर्देश दिया है कि अपने- अपने क्षेत्र के पैक्स गोदाम का निश्चित रूप से निरीक्षण करें।
![]() |
ज़िले में धान अधिप्राप्ति कार्य का DM त्यागराजन ने किया उद्घाटन |
जिले के 24 प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य का हुआ शुभारम्भ : DM
पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य प्रारम्भ
सहकारिता विभाग, बिहार सरकार के निर्देश के आलोक में आज खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत पैक्स / व्यापार मंडलों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य गया जिला में प्रारम्भ।
![]() |
धान अधिप्राप्ति कार्य का मुआयना करते DM त्यागराजन |
उक्त परिप्रेक्ष्य में आज DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिला अंतर्गत सभी प्रखण्ड सह अंचल में धान अधिप्राप्ति का कार्य प्रारंभ हुआ। उद्घाटन हेतु ज़िला स्तरीय वरीय पदाधिकारी का टीम गठित किया गया है।
जिला पदाधिकारी ने गठित जांच दल को आदेश दिया कि सभी वरीय पदाधिकारी अपने- अपने प्रखंड में पैक्सों / व्यापार मंडल में से किसी एक का उद्घाटन कर धान अधिप्राप्ति कार्य का प्रारंभ कराया तथा संबंधित प्रखंड के अन्य पैक्सों का भी भ्रमण किया एवं धान अधिप्राप्ति से संबंधित जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया। इसके साथ ही जिस पैक्स / व्यापार मंडल का उद्घाटन हुआ। उसका फोटोग्राफ सहित जाँच प्रतिवेदन उपलब्ध करा गया।
PLS WATCH THE RELATED VIDEO :-
उक्त परिपेक्ष्य में खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के तहत गया जिले के सभी 24 प्रखंडों में धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारम्भ किया गया। आज जिले के कुल 48 पैक्सों में धान अधिप्राप्ति की शुरूआत की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा नगर प्रखंड के रसलपुर पैक्स में अशोक प्रसाद एवं विनोद यादव से क्रमश: 22.40 क्वींटल तथा 24.80 क्वींटल धान की अधिप्राप्ति कराकर इस कार्य का शुभारम्भ किया गया। इसी प्रकार विभिन्न पैक्सों में जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा धान अधिप्राप्ति कार्य का शुभारम्भ किया गया।
जिला पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से जानकारी प्राप्त किया कि कितने किसान आज पहली बार पैक्स गोदाम में धान दे रहे हैं तथा कितने किसान पिछले वर्ष भी अपना धान पैक्स गोदाम में दिए हैं। जिला पदाधिकारी ने पैक्स अध्यक्ष को निर्देश दिया कि छोटे किसानों पर विशेष ध्यान दें तथा नए किसानों को भी धान लेने में जागरूक करें।
जिला पदाधिकारी ने स्वयं धान के मोशराइजर्ड (नमी) को मशीन के माध्यम जांच करते हुए अपने देखरेख में धान के बोरी का वजन करवाया। इसके साथ ही उन्होंने प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी नगर द्वारा एडवाइस जनरेट करने हेतु ओटीपी किसान से प्राप्त किया, किसान को राशि भुगतान हेतु आगे की प्रोसेस किया गया।
जिला सहकारिता पदाधिकारी, विद्या भूषण मिश्र द्वारा बताया गया कि धान अधिप्राप्ति सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जिसमें किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त होता है। धान अधिप्राप्ति कार्य की शुरूआत से जिले के सारे किसानों में हर्ष की लहर दौड़ गई तथा पैक्स / व्यापारमंडल के प्रतिनिधियों में उत्साह देखने को मिला।
इसके उपरांत जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र के बगल में बने उच्च विद्यालय तथा पंचायत सरकार भवन के बारे में किसानों से जानकारी प्राप्त किया। किसानों ने जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया कि रसलपुर में सड़क से गांव आने वाली मुख्य सड़क काफी जर्जर है जिला पदाधिकारी ने संबंधित सड़क के विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया ताकि सड़क को मरम्मत कराई जा सके। इसके साथ ही उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी को निर्देश दिया कि जिले के सभी पंचायत सरकार भवन को संबंधित प्रखंडों के प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के माध्यम से औचक निरीक्षण करवाने का निर्देश दिए।
– AnjNewsMedia Presentation