रावण दहन के तैयारियों का निरीक्षण
गया जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर ने गांधी मैदान में विजयदशमी के दिन आयोजित होने वाले रावण दहन के तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने रावण दहन आयोजक तथा नगर निगम को सख्त निर्देश दिया कि रोशनी की पुख्ता इंतजाम रखें ताकि किसी भी व्यक्ति को रावण दहन के पश्चात घर वापसी में रोशनी की कोई समस्या ना रहे। उन्होंने निर्देश दिया कि हर हाल में 4:30 से 5:00 के बीच रावण दहन कार्यक्रम प्रारंभ करते हुए 5:30 बजे तक हर एक व्यक्ति गांधी मैदान परिसर को खाली कर दे।
![]() |
| AnjNewsMedia की ओर से आप सभी को गया ज़िले के स्थापना दिवस सहित दशहरा पर्व की भर खचिया बधाई एवं अनंतो शुभकामनाएं |
उन्होंने कहा कि बैरीकटिंग का पुख्ता इंतजाम रखें। सभी प्रवेश एवं निकास गेट पर सभी प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त रखें। गांधी मैदान परिसर तथा सभी गेटों के समीप पी एस सिस्टम सुचारू रखें।
इसके उपरांत जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा दुखरनी मंदिर के समीप दुर्गा माता के प्रतिमा जो एक साथ 5 प्रतिमा बैठती हैं, घूम- घूम कर निरीक्षण किया तथा आयोजक समिति तथा पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
![]() |
| गया जिला का 158वां स्थापना दिवस पर डीएम और एसएसपी ने काटे केक डीएम त्याग और एसएसपी कौर ने दी स्थापना दिवस की बधाई |
गया जिला का 158वां स्थापना दिवस
गया जिला का 158वां स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा वॉक फॉर गया (walkathon) का आयोजन किया गया। वॉक फॉर गया में स्कूली छात्र-छात्राएं एवं काफी संख्या में पदाधिकारी, नागरिक, स्वतंत्रा-सेनानी, युवा, शिक्षकगण, बुद्धिजीवी वर्ग तथा जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर स्थापना दिवस का स्वागत किया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भी स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
![]() |
| जिला प्रशासन द्वारा वॉक फॉर गया |
उप विकास आयुक्त विनोद दूहन एवं अपर समाहर्ता मनोज कुमार द्वारा संयुक्त रूप से वॉक फॉर गया को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से गांधी मंडप के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला भू अर्जन पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता शाहबाज खां, जिला शिक्षा पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भी वॉक फॉर गया में भाग लेकर छात्र-छात्राओं को उत्साहित किया गया।
![]() |
| गया जिला का 158वां स्थापना दिवस पर डीएम और एसएसपी ने जलाई कैंडिल |
गांधी मंडप में वॉक फॉर गया को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त विनोद दूहन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं जिलावासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं तथा बधाई देते हुए गया जिला को विकास के पथ पर और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने का अनुरोध किया। उन्होंने जिलावासियों से अपील किया कि वे गया जिले के ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं गौरवशाली सभ्यता एवं संस्कृति तथा इसके इतिहास को अक्षुण्ण रखने का कार्य करें ताकि जिले के वर्तमान को विकसित किया जा सके।
इसके उपरांत कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी, नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा गांधी मैदान में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमे सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा किया।
![]() |
| रक्त दान किया |
रक्त दान
गया ज़िला के 158वे स्थापना दिवस के अवसर पर रेड क्रोस गया में कई वरीय उप समाहर्तागण, वरीय पदाधिकारीगण, स्वास्थ्य विभाग के पदादिकारी/ चिकित्सकगण, कई अन्य समाजसेवियों द्वारा रक्त दान शिविर में रक्त दान किया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, वरीय उप समाहर्ता शाहबाज खां उपस्थित थे।
– AnjNewsMedia Presentation
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEggpGoRmFz6EnkQ170pMK5khoCo3CZ8F0hIQeaJ9irohSraxQYGyHVGM7Vc5WnKntoCkVRVNRmyIfYCy2qyvr_Aj7zb8AZhQDD04J3L0lMmLih7m5jzcjI_splYVhWK2tLjjmb6neIcfhN8EDt72HdwnV-LYSWsLH9sfwlENe1xult5u_-WiznFS4tW/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-10-03%20at%207.21.08%20PM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEijRmWLo4Pi8_olwG_bjnhFO7S9uXK6E5mJPdmb5UrRQhxfSDGj1laE9doIeP_bxK1RYGzOi7CjfZDoxJYpYbSkjG0zidwRgAv5A9cKf5g3BXDNR09QoxeXVC-CS1ANL4SM5knXEVyVs-YZ6LCixZRPHWOvReHlc88CwDzh42p8d4RLtDK1HEUJR3ix/w400-h225/WhatsApp%20Image%202022-09-09%20at%206.33.17%20PM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgDKXc9DTePJNclTKSt-hmyx1XnrLV803h7vKbFPLqkuTF0n0R999WqnzmYsFpGjIpbyE1ergK3xw9sRPvgitXHmbgRMbrua27o06Z8dS7dqFh34fyf-yXu_Ao9xxnEGTqqyJJfLsTW6JcaDornBVhMluo3UEksJy5PivHf1X7cbt2L1t1MbOKrOFEF/w320-h180/WhatsApp%20Image%202022-09-09%20at%206.33.18%20PM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEim626qFa7eKI_62z_2fot3wJurKQSasVSTGVn9QtewMySBJFSXCrX0sscK63cnZ4U5S4vwRgOhdBE1-t1Rr2t03V47wSaGUiQYwzRbm9-iasfM7WglA4-UyM12CKET9m2-yLBZWxiahZe6mX9YpgvXHqbg8bYFdsAvfpdnk0jioPrPNmqH5qiAXAaX/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-10-03%20at%205.57.53%20PM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhNWPqa2s_ldtHR8O5CH7Owpvysw6nVZ25j2D6o_eJUxtNKxsGBoU5bZl4K6XJZ7dvVPZ9Mnr-VhVEnEqr7cqlq9JELa1YexocEu-PI-Q1wjRg7sWdZHdToVbvaPMOIHx2rYVoA-IJFbauWFImmh0UJxn5yvicMAo3KZVF-oXOtfwmOnOhQ5hum6ieu/w400-h325/WhatsApp%20Image%202022-10-03%20at%208.23.37%20AM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhFn7ZDwsRr8KSC6KVXoVmDZziXsZA6sWs2eCC2kDEqx3enawaByIO5Z44jbQt8LRxpAxka1pGLGBDNVa0hlE_wAK9fY9JdyDBwu9BFqr0wwV_5iqm3mLzO3Ts4dCrCy85WcprWO-O12m3YohggGEV2VJ2I0UBZgRpkqhemFEA1s_zy3tG0IV772RLC/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-10-03%20at%205.57.58%20PM.jpeg)
![गया | [रावण दहन की तैयारी पूरी] | धूमधाम से मना जिले का स्थापना दिवस |{DM and SSP}-(Latest News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEginoVsGXF0cfKePjsOAqkZhEnraGzNNcdGC1_icO9t4EpSyZTpEVtK0kjmKXou8F6SLJwUgzovPskCLNW7b3MRP-7sa_TD7MHo0X9JRu8OmuH5s_tYgydNE8Ju9247mtQ37ejFeaMwKZyKpaZZGReLigbubAr_70B53dFmMtaGYUbemL0Mm5yikcQE/w400-h300/WhatsApp%20Image%202022-10-03%20at%201.46.46%20PM.jpeg)