वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA

वजीरगंज नगर पंचायत चुनाव में मुखौटा राजनीति की हवा

वजीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद का सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित

नगर पंचायत वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स हुई हावी

कई संभ्रांत लोग मुखौटा पॉलिटिक्स में जुटे

 आज से NR कटना शुरू ! पहले दिन कटे 20 NR 

समझो, नामांकन आरंभ ! टुडे नामांकन- ज़ीरो-शून्य

गया : वजीरगंज नगर पंचायत आम चुनाव प्रथम चरण में 10 अक्टूबर को होना है। जिसकी प्रशासनिक तैयारी जारी है। लोग चुनाव में भाग्य आज़माने के लिए तैयार हैं। NR रश्दि के जरीय हीं वे अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। NR रश्दि कटवाने के लिए लोगों की भीड़ काउंटर पर जुटने लगी है।

वजीरगंज ब्लौक में चुनाव के लिए NR कटाने की सिलसिला जारी है। जो लोग चुनाव के लिए इच्छुक हैं। वे NR कटवाने की तैयारी में हैं, तो कई लोग NR कटवा चुके हैं।

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA
वार्ड संख्या- 8 के भावी उम्मीदवार रंजीत कुशवाहा

नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड संख्या- 8 के भावी उम्मीदवार हैं रंजीत कुशवाहा। जो युवा कर्मठ, शिक्षित एवं सुयोग्य उम्मीदवार हैं। अपने चुनावी क्षेत्र में जनसम्पर्क में जुट गए हैं। वे डोर-टू-डोर तूफानी संपर्क में सक्रिय हैं।

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA
वार्ड संख्या- 15 के भावी उम्मीदवार दिलीप कुमार

वहीं, नगर पंचायत वजीरगंज के वार्ड संख्या- 15 के भावी उम्मीदवार हैं दिलीप कुमार। जो जाने- माने पूर्व पंचायत समिति सदस्य हैं। वे क्षेत्र के कर्मठ एवं सुयोग्य जनप्रिय उम्मीदवार हैं।

चुनाव की घोषणा होते हीं वजीरगंज नगर पंचायत क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी एकाएक बढ़ गया है। सभी चुनावी मूड में आ चुके हैं। शहर की रौनक बढ़ गई है। चुनावी अखाड़े में चहल- पहल बढ़ गई है। चुनाव लड़ने वाले पहलवान लोग पहलवानी के लिए चुनावी अखाड़े में उतरने वाले हैं। 

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA
चुनावी कार्य में भीड़े वजीरगंज बीडीओ
आज से NR कटना शुरू ! पहले दिन कटे 20 NR 
समझो, नामांकन आरंभ ! 
टुडे नामांकन- ज़ीरो-शून्य

वहीं, वजीरगंज ब्लौक में अधिकारीगण अपने चुनावी कार्य में भीड़े हुए हैं। इस इलाके में सीटें कई प्रकार की हैं। कई सीटें आरक्षित, तो कई अनारक्षित हैं। तो कई सीटें महिलाओं के लिए भी आरक्षित है। वहीं, कुछ सीटें सामान्य कैटेगरी के भी हैं। मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद का सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA

लेकिन चुनावी मुक़ाबला तागड़ा है। चुनावी भीड़ंत सुर्खियों में है। संभ्रांत लोग मुख्य पार्षद को अपने मुखौटा उम्मीदवार के रूप में आरक्षित सीट से उतारने की तैयारी में हैं। क्योंकि कई लोग कई महीने से क्षेत्र में चुनावी हवा बनाते चक्कर काट रहे थे। उनके मंसूबे पर पानी फिर गया है। अब वे अपने मुखौटा उम्मीदवार को लेकर दर- दर घूम रहे हैं। वे अब कहे चल रहे हैं कि इसके पीछे मैं हीं हूँ ! जरा ध्यान देंगे। ऐसी सुर्ख़ियाँ इलाके में है। 

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA

जाहिर हो 10 सितंबर को निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सूचना प्रकाशन होते ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह प्रक्रिया अगले 19 सितंबर तक निर्धारित है।

इसी कड़ी में अगले 20- 21 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। और अगले 22 से 24 सितंबर तक नाम वापसी होगी। इस तरह तिथि निर्धारित है।अगले 25 सितंबर को अभ्यार्थियों के अंतिम सूची का प्रकाशन होगा। उसके उपरांत उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा।

वजीरगंज नगरपंचायत चुनाव |{वजीरगंज में मुखौटा पॉलिटिक्स की हवा हावी}- Wazirganj, Gaya न्यूज़ in हिंदी- ANJnewsMEDIA
वजीरगंज नगर पंचायत
वजीरगंज प्रखंड, गया, बिहार

अगले महीने यानि अक्टूबर 10 को मतदान की प्रक्रिया होगी। उसके उपरांत मतगणना अगले 12 अक्टूबर को कराया जाएगा। 

इस दौरान मतदान सुबह 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक निर्धारित है।

ज्ञात हो वजीरगंज नगर पंचायत के मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद का सीट अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सुरक्षित है। जिस पर मुखौटा पॉलिटिक्स पूरी तरह हावी है। कई संभ्रांत लोग मुखौटा पॉलिटिक्स में सक्रिय हो चुके हैं। मुख्य पार्षद एवं उपमुख्य पार्षद आरक्षित सीट पर उनकी नजर टिकी है।

– ANJnewsMEDIA

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!