नालंदा, (अंज न्यूज़ मीडिया) Bihar News Nalanda: नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं आकाशवाणी, पटना के संयुक्त तत्वावधान में “G 20” के “वसुधैव कुटुंबकम् ” थीम पर दिनांक 14 जुलाई 2023 को एक परिचर्चा आयोजित है।
Breaking News: उक्त परिचर्चा में प्रदेश के जाने माने लेखक/ विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता विशेषज्ञ के रूप में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
जिनमें महात्मा गांधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति, नालन्दा विश्वविद्यालय के कुलपति, गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री प्रमुख हैं।
Nalanda Bihar: इस परिचर्चा से एक दिन पूर्व महाविहार एवं पार्श्वस्थ शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों में उपर्युक्त विषय पर जागरूकता हेतु “G 20 के अंग वसुधैव कुटुंबकम् के संग” विषयक निबन्ध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित है।
उक्त निबन्ध लेखन प्रतियोगिता महाविहार परिसर स्थित नागार्जुन अकादमिक सभागार में दिनांक 13 जुलाई 2023 को प्रातः 11 बजे से होगी।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के इच्छुक प्रतिभागी 10 जुलाई 2023 तक अपना नाम पूर्ण विवरण के साथ महाविहार के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण को व्यक्तिगत रूप से दे सकते हैं।
प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को दिनांक 14 जुलाई 2023 को आयोजित परिचर्चा में नव नालन्दा महाविहार के कुलपति प्रो. वैद्यनाथ लाभ तथा आकाशवाणी, पटना के अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। उक्त सूचना कार्यक्रम के संयोजक प्रो. विजय कुमार कर्ण ने दी।
![AIR Patna Live | {G-20 वसुधैव कुटुम्बकम्} | (BreakingNews) | [Nalanda Bihar]- Anj News Media AIR Patna Live | {G-20 वसुधैव कुटुम्बकम्} | (BreakingNews) | [Nalanda Bihar]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjR1j_6ARYR8FhTysyAIu9k1nIMWqY3Afur_EIIis9D_EF7ssL-IIOH1vIqlZF72f7i2jl8Fgt3mPgjcoHqGS4U31Slj6O3Quekux2B6b-qheRtJexc5wnOS-hrvhxMK9mrK11Wmeu4dd_Vm4N46gShSu_-mHrtUqAZBPgyr-5wA5EwQ24mYlIIJJ743Ps/w320-h180/Anj%20News%20Media-%20New%20Logo-%20Black%20B-2-%20webp.webp)
![AIR Patna Live | {G-20 वसुधैव कुटुम्बकम्} | (BreakingNews) | [Nalanda Bihar]- Anj News Media AIR Patna Live | {G-20 वसुधैव कुटुम्बकम्} | (BreakingNews) | [Nalanda Bihar]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEj89ClkmOS_dmtvBHqJn2Wy7B7EU3HsXYqrRmFDa3TPjIbkXrG3ycKbfVqr4xDCk39r15W2PHWlulXECTu6x5VHC9PagJC1df4MnySbqGgFYSloXOfYdrrZQYFyLLAxpU3q3Jw9GBgRJFTTJZ7_4xGHDkEoZHt92j7wkaLKRsrFcK984vzRZ3_0tLIL7O0/w320-h320/Anj%20News%20Media-%20New%20Logo-%20Green%20B-1-%20webp.webp)