गया: लंबे समय से एक अच्छे प्राचार्य की तलाश थी। शायद, वह दिन आज आ गया। प्राचार्य शैलेश श्रीवास्तव ने आज Gaya A M College का पदभार ग्रहण किये। विदित हो इससे पूर्व वे दाउदनगर कॉलेज में पदस्थापित थे।
![]() |
| पदभार ग्रहण के बाद नव नियुक्त प्राचार्य शैलेश का स्वागत |
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अनुग्रह मेमोरियल, काॅलेज के नये प्राचार्य शैलेश श्रीवास्तव को अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देखकर स्वागत किया गया। जाहिर हो मगध विश्वविद्यालय बोधगया द्वारा कल दो प्राचार्यों को अलग काॅलेज की नई जिम्मेवारी दी गई।
नए principal shailesh के पदभार ग्रहण करने से विद्यार्थी में विकास की उम्मीद जगी है। शायद, अब नई गाथा रचेंगे प्राचार्य श्रीवास्तव। जो विद्यार्थी की उम्मीद पर खरे उतरेंगें।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रिया सिंह ने कहा प्राचार्य श्रीवास्तव के आने से कॉलेज में खुशी का माहौल है। परिषद को पूरी उम्मीद है कि नवनियुक्त प्राचार्य कॉलेज की दयनीय स्थिति में सुधार लाएंगे। वे काॅलेज के शैक्षणिक वातावरण को बेहतर बनाने का कार्य करेंगे।
जिला संयोजक प्रशांत कुमार ने कहा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नव पदस्थापित प्राचार्य से अच्छे कार्य का उम्मीद रखता है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मगध विश्वविद्यालय भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष बनाए जाने पर डॉ वीरेंद्र कुमार को बधाई दी।
इस मौके पर मगध विश्वविद्यालय संयोजक सूरज सिंह, जिला संगठन मंत्री अभिषेक निराला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंतोष सुमन, जिला संयोजक प्रशांत कुमार, कॉलेज प्रभारी सचिन कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीप चंद गुप्ता, सुबोध कुमार पाठक, प्रिया सिंह, प्रवीण कुमार, नगर मंत्री मानपुर शशी सिंह, सौरभ कुमार, विनायक कुमार, आभा कुमारी, उज्जवल कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
