गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) Ashish Bharti IPS SSP Gaya ने गया ज़िले के क्राइम कंट्रोल में जुटे हुए हैं। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करते गिरफ़्तारी भी कर रहे हैं।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। गया एसएसपी आशीष भारती की कड़ी कार्रवाई रंग ला रही है। ज़िले भर में रोज अपराधियों की धड़-पकड़ भी जारी है। जो कारगर पहल साबित हो रहा है।
वजीरगंज थाना इलाके के बुधघरिया हत्याकांड के फरार आरोपी को गया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जाहिर हो उसने लाठी- डंडे, मुक्के से एक व्यक्ति की गंभीर पिटाई कर दी थी। जिसके कारण उसकी मौत हो गई थी। एसएसपी ने किया उक्त खुलासा।
गया में वजीरगंज थाना की पुलिस ने हत्याकांड के फरार एक आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार किया है। एसएसपी आशीष भारती ने खुलासा करते हुए बताया कि 7 अप्रैल 2023 को वजीरगंज थाना के ग्राम बुधघरिया के वादी गनौरी यादव द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था।
वजीरगंज थाना में कांड संख्या 194/23 दर्ज किया गया था। उसकी जांच पड़ताल शुरू की गई थी। कांड को गंभीरता से लिया गया और संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। जिसके बाद हत्याकांड के फरार आरोपी विनोद यादव को गिरफ्तार किया गया है।
इस क्रम में 01.08.2023 को:
01. खिजरसराय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त संजू देवी, पे0 अनिल चौधरी, सा0 सैदपुर, थाना खिजरसराय, जिला गया को 12 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना काण्ड संख्या 301/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
02. बॉकेबाजार थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त मुन्ना कुमार सोनी, पे0 श्री गोपाल सोनी, सा0 बरियावॉ, थाना माली, जिला औरगाबाद को 08 लीटर देशी शराब एवं 01 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में बॉकेबाजार थाना काण्ड संख्या 229/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
03. सोहैल थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त अनिल कुमार, पे0 बिरजा मिस़्त्री, सा0 डुमरी, थाना चेरकी, जिला गया को 15 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में सोहैल थाना काण्ड संख्या 34/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
04. गुरूआ थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त मिथलेश चौधरी, पे0 सुखदेव चौधरी, सा0 जलपा, थाना गुरूआ, जिला गया को 30 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में गुरूआ थाना काण्ड संख्या 367/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
05. मोहनपुर थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त महेन्द्र चौधरी, पे0 चन्द्रिका चौधरी, सा0 राजवर, थाना मोहनपुर, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मोहनपुर थाना काण्ड संख्या 300/23, दिनांक 21.03.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
06. परैया थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त विजय मांझी, पे0 किशोर मांझी, सा0 प्राणपुर, थाना परैया, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में परैया थाना काण्ड संख्या 489/22, दिनांक 31.12.2022, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
07. वजीरगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त 01. सुरेश मांझी, पे0 सहारू मांझी, सा0 जमुआवॉ, थाना वजीरगंज, जिला गया 02. राजा मांझी, पे0 राजेन्द्र मांझी, सा0 पाण्डेमोर, थाना कोआकोल, जिला नावादा को 20 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में वजीरगंज थाना काण्ड संख्या 481/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
08. चेरकी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त करीना कुमारी, पे0 बल्ली चौधरी, सा0 पुरमावा, थाना चेरकी, जिला गया को 04 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चेरकी थाना काण्ड संख्या 644/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
09. अतरी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के सूचना पर अभियुक्त दयाल मांझी, पे0 स्व0 वासुदेवी मांझी, सा0 टेटुआ, थाना अतरी, जिला गया को 08 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में अतारी थाना काण्ड संख्या 373/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
10. डेल्हा थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 11 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में डेल्हा थाना काण्ड संख्या 644/23, दिनांक 01.08.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
इसी क्रम में 01.08.2023 को:
01. खिजरसराय थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से गिट्टी ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु कोंच थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध गिट्टी लदा 01 हाईवा बरामद किया गया। इस संबंध में खिजरसराय थाना कांड सं0 294/23, दिनांक 01.08.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56(1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।