Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल

बिहार की शैक्षणिक- सांस्कृतिक विरासत की त्रिपुरा में धूम

त्रिपुरा में गूंजी बिहार सांस्कृतिक की गूंज

नवनालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं महाराजा वीर बिक्रम विश्वविद्यालय के बीच हुआ शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान- प्रदान
Advertisement

पहला सत्र –

बिहार: नवनालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय के बीच हो रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान- प्रदान कार्यक्रम (नेशनल सेमिनार कम कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम) के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक थीं। Bihar’s art-culturalism created a stir in Tripura.

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
कार्यक्रम का उद्घाटन करतीं मंत्री महोदया

श्रीमती प्रतिमा भौमिक ने समस्त अतिथियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर सत्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. सुमंता चक्रबर्ती ने स्वागत भाषण दिया।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
मंत्री महोदया को मान- सम्मान

अपने स्वागत भाषण के क्रम में उन्होंने महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय में हो रहे सभी कार्यों की एक संक्षिप्त रूपरेखा केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक एवं समस्त अतिथियों के बीच रखा। साथ ही उन्होंने नालंदा विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथि

कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रो. प्रोजित कुमार पालित (इतिहास विभाग, आसाम यूनिवर्सिटी, सिलचर) ने सनातन संस्कृति के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला एवं इतिहास में गुमनाम अनसुलझी गुत्थी को सुलझाने के लिए साक्ष्यों के संकलन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथिगण

उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति के वास्तविक स्वरूप को जानने के लिए और भी शोध करने की जरूरत है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक ने अपने संबोधन की शुरुवात प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के नाम से किया। श्रीमति भौमिक ने कहा कि नालंदा हमारी पहचान है। नालंदा विश्वविद्यालय सम्पूर्ण भारत वर्ष के लिए गौरव प्रदान करने वाला अनमोल धरोहर है।

उन्होंने नव नालंदा महाविहार के छात्रों के दल का हृदय से स्वागत त्रिपुरा के प्रतीक अंग वस्त्र दे कर किया। श्रीमती प्रतिमा भौमिक ने कहा कि सनातन एवं बौद्ध धर्म दोनों एक हैं। सनातन संस्कृति विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति हैं और इस संस्कृति को जीवित रखने एवं इसको आगे बढ़ाने की ज़रूरत है।

इसका भार युवाओं के कंधो पर हैं। हमें अपने संस्कृति पर गर्व होना चाहिए साथ ही हम अपनी भाषा एवं संस्कृति का अपने दैनिक जीवन में उपयोग करें, आदि महत्त्वपूर्ण बिन्दुओं पर बल दिया। समारोह में भाग लेने आए विशिष्ट अतिथि ( की-नोट स्पीकर) प्रो. विजय कुमार कर्ण (विभागाध्यक्ष, संस्कृत विभाग, नव नालंदा महाविहार) ने अपने संबोधन की शुरुवात  वैदिक मन्त्रों से किया। 

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
अपना विचार साझा करते
प्रो. विजय कर्ण

प्रोफेसर कर्ण ने धर्म को रिलिजन समझ लेने की भूल करने वाले विद्वानों को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया और उन्होंने कहा कि हम धर्म को रिलिजन के अर्थ में कभी भी समझने की भूल ना करें। साथ ही सबसे महत्त्वपूर्ण तथ्य उन्होंने मंचस्थ अतिथियों के समक्ष ये रखी की हमारी संस्कृति “अनेकता में एकता” को प्रदर्शित नहीं करती बल्कि “एकता में अनेकता” को रेखांकित करती हैं।हम पहले एक है बाद में अनेक हैं। उन्होंने कहा कि सत्य केवल एक हैं और उस सत्य तक पहुंचने के मार्ग अनेक हैं। 

समारोह में भाग ले रहे बौद्ध भिक्षु भंते केमाचेरा ( वाइस चेयरमैन, धमा दीपा फाउंडेशन) ने कहा कि बौद्ध धर्म एक जीवन दर्शन हैं। हम इस जीवन दर्शन को अपनाकर सम्पूर्ण विश्व में शांति स्थापित कर सकते हैं। टीचिंग ऑफ़ बुद्धा के विभिन्न पहलुओं से उन्होंने छात्रों को अवगत करवाया इसके साथ ही उहोंने इस बात पर ज़ोर दिया कि हमारा मार्ग अलग अलग है किन्तु हम एक हैं। 

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
कार्यक्रम में शामिल अतिथिगण

समारोह की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रो. सत्यदेव पोधार (वीर विक्रम विश्वविद्यालय, त्रिपुरा) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. सत्यदेव पोधार ने कहा कि हमारी ताक़त हमारी संस्कृति है। हमें इसे कदापि नहीं भूलना हैं। उन्होंने सांस्कृतिक एक्सचेंज प्रोग्राम के महत्त्व पर विशेष जोड़ डाला, उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बदौलत बिहार के बच्चें त्रिपुरा की संस्कृति से वाकिब होंगे और त्रिपुरा के बच्चें बिहार की संस्कृति से वाकिब होंगे। 

धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर. बिंदा रंजना चकमा ने किया।

दूसरा सत्र – 


Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
त्रिपुरा में आयोजित कार्यक्रम 

नव नालन्दा महाविहार, नालन्दा एवं महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय, त्रिपुरा के बीच हो रहे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान कार्यक्रम ( नेशनल सेमिनार कम कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम) के दूसरे दिन प्रातः 06: 00पूर्वाह्न में त्रिपुरा भ्रमण के लिए नव नालन्दा महाविहार एवं महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों का दल निकला। छात्रों के दल के साथ महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय के शिक्षक गण एवं कुलपति प्रो. सत्यदेव पोदार एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कर्ण मौजूद रहे।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
भ्रमण का ऐतिहासिक पल 

त्रिपुरा भ्रमण के क्रम में सर्वप्रथम छात्रों के दल को मां त्रिपुर सुन्दरी के भव्य मंदिर में ले जाया गया, वहां सभी छात्रों एवं शिक्षकों ने मां त्रिपुर सुन्दरी की पूजा आराधना की, तत्पश्चात अल्पाहार हेतु छात्रों के दल को होटल ले जाया गया। इसके उपरान्त छात्रों के दल के साथ- साथ कुलपति एवं विशिष्ट अतिथियों का दल धमा दीपा फाउंडेशन, साउथ त्रिपुरा की ओर बढ़ा।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
त्रिपुरा में ऐतिहासिक क्षण

धमा दीपा फाउंडेशन पहुंचते ही धमा दीपा फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं फाउंडेशन के छात्र एवं छात्राओं के समूह ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया। तत्पश्चात धमा दीपा फाउंडेशन के छात्रों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। नव नालन्दा महाविहार के छात्रों के दल ने भी अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जिसके अन्तर्गत संगीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए।

समारोह में भाग ले रहे कुलपति प्रो. सत्यदेव पोदार एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. विजय कर्ण ने सभा को सम्बोधित किया।

समारोह खत्म होने के साथ ही अतिथियों के दल को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया जिसका नेतृत्व धमा दीपा फाउंडेशन के अध्यक्ष स्वयं कर रहे थे। त्रिपुरा की संस्कृति, खान- पान, वेश- भूषा आदि से छात्रों के दल को परिचय कराया गया।

इसके उपरान्त छात्रों एवं शिक्षकों का दल भारत- बांग्लादेश सीमा की ओर निकला।

छात्रों के दल को भारत- बांग्लादेश की सीमा पर ले जाया गया। वहां सीमा की जानकारी प्रदान की गई। सभी छात्रों एवं अतिथियों ने सीमा का भ्रमण किया। जिसमें नव नालन्दा महाविहार एवं महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के दल के साथ- साथ कुलपति प्रो सत्यदेव पोदार एवं विशिष्ट अतिथि प्रो विजय कुमार कर्ण उपस्तिथ थे।

तत्पश्चात छात्रों के दल को पुनः अपने आवास की ओर ले जाया गया। जहां रात्रि भोजन कुलपति एवं विशिष्ट अतिथियों के साथ कराया जाना सुनिश्चित था।

उद्घाटन सत्र के बाद टेक्निकल सत्र में कुल 40 शोध पत्रों का वाचन किया गया। जिसमें विभिन्न   विश्वविद्यालयों  के शोध छात्रों एवं शिक्षकों ने शोध पत्र का वाचन किया। नव नालन्दा महाविहार के कुल 5 शोधार्थियों ने भाग लिया। जिसमें श्री जितेन्द्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर, प्राचीन इतिहास एवं पुरातत्व विभाग), श्री मनीष कुमार चौधरी ( रिसर्च स्कॉलर, दर्शनशास्त्र विभाग) भंते धमारत्न ( रिसर्च स्कॉलर, तिब्बतन विभाग), ज्योति कुमारी ( रिसर्च स्कॉलर, पालि विभाग) एवं सोनी कुमारी(एम.ए बौद्ध- अध्ययन विभाग) ने अपने शोध पत्रों का वाचन किया।

तीसरा सत्र –

टेक्निकल सत्र के उपरान्त कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत महाराजा बीर बिक्रम विश्वविद्यालय एवं नव नालन्दा महाविहार के विद्यार्थियों के दल के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया गया।

सर्वप्रथम महाराजा वीर विक्रम विश्वविद्यालय के छात्रों के द्वारा फोक म्यूजिक, नृत्य, और ग्रुप डांस के द्वारा त्रिपुरा की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया। 

इसके उपरान्त नव नालंदा महाविहार, नालंदा,बिहार के छात्रों के दल के द्वारा एक लघु नाटिका को प्रस्तुत किया गया जिसका शीर्षक – “सत्य एक, मार्ग अनेक” था। इस लघु नाटिका की रचना प्रोफसर. विजय कुमार कर्ण के द्वारा की गई थी। जिसकी प्रस्तुति सामूहिक रूप से महाविहार के छात्रों के द्वारा की गई। जिसमें मनीष कुमार चौधरी, आंनद कुमार, राहुल कुमार, अविनाश कुमार पाण्डे, सुधांशु कुमार, सुधीर कुमार, ब्रजेश कुमार, धमा रत्न, सोनी कुमारी, ज्योति कुमारी एवं सुलोचना वर्मा शामिल थे।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
त्रिपुरा में बिहारी कला- सांस्कृतिक मचाया धमाल
मनमोहक प्रस्तुति सराहनीय

इसके साथ ही “बिहार गौरव गाथा” गीत मनीष कुमार चौधरी एवं सुधांशु कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विद्यापति गीत मनीष कुमार चौधरी के द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं, मैथिली लोक गीत राहुल कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसी क्रम में छठ पर्व पर आधारित भोजपुरी गीत ब्रजेश कुमार के द्वारा प्रस्तुत किया गया। वहीं मगही लोकगीत ज्योति कुमारी एवं सुलोचना वर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया। ऐसी कड़ी में श्रीनालन्दा महाविहार गौरव गाथा गीत, आंनद कुमार द्वारा प्रस्तुत किया गया।

वहीं तलवारबाजी कला सुलोचना वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस दौरान लाइव पेंटिंग अविनाश कुमार पाण्डे द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं बिहार की संस्कृति को प्रदर्शित करता लोक नृत्य जट- जटिन सोनी कुमारी एवं सुलोचना वर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया।

Bihar- BihariCulture: बिहार की कला- सांस्कृतिक त्रिपुरा में मचाया धमाल, Bihar's art-culturalism created a stir in Tripura, Minister, NavaNalandaMahavihar, Nalanda, TripuraTour, AnjNewsMedia
त्रिपुरा में अतिथि देवो भवः – अतिथि सम्मान
साथ में हैं केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!