Bihar BJP News | {गया में BJP का लोकसभा तैयारी जारी}

Bihar BJP News | {गया में BJP का लोकसभा तैयारी जारी}- Anj News Media

गया, 28 जून (अंज न्यूज़ मीडिया)

Advertisement
जाहिर हो 9 साल बेमिसाल ! सेवा सुशासन ! गरीब कल्याण कार्यक्रम के तहत गया लोकसभा के गया शहर में जनसभा आहूत की गई। यह लोकसभा- 2024 चुनाव की तैयारी है। चुनावी मूड में दिखे भाजपाई।

इस जनसभा में संघ विचारक राज्य सभा सांसद राकेश कुमार सिन्हा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य नेता उपस्थित होकर इस जनसभा को संबोधित किए। 

आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमप्रकाश चिंटू सिंह एवं संचालन जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी ने किया। 

Bihar BJP News | {गया में BJP का लोकसभा तैयारी जारी}- Anj News Media

दीप प्रज्ज्वलित कर जनसभा आरंभ किया गया जनसभा को राकेश कुमार सिन्हा जी ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनमानस के लिए सेवा एवं समर्पण है। 

भुज जैसे शहर में पीने का पानी का काफी दिक्कत था 2002 के पूर्व की सरकार पानी का व्यवस्था नहीं कर पाए। दृढ़ इक्षा रखने वाले 2002 में मुख्यमंत्री बनते ही नर्मदा नदी से 450 किलोमीटर दूर से लाकर भुज के लोगों को पानी पिलाया। 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से छोटे बड़े भाई बनकर बिहार में सरकार बनाए हैं। 

Bihar BJP News | {गया में BJP का लोकसभा तैयारी जारी}- Anj News Media

जब से सोना भी छूते हैं तो गोबर हो जाता हैं। आप का मनसा भाजपा गठबंधन तोड़कर घोटालाबाजो से संबंध बना लिए जिसका उदाहरण नवनिर्मित भागलपुर पुल गंगा को समर्पित हो गया। 

भाजपा से गठबंधन रहता है तो गोबर छूते तो सोना हो जाता है। गठबंधन टूटते ही सोना गोबर हो जाता है। 

इस सभा को कहा की 2024 में भारी मतों से 400 पर कर प्रचंड बहुमत से सरकार बनेगी। इस सभा को रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि एक विधान दो संविधान दो निशान का विरोध अंतिम सांस तक संघर्ष किया।

Bihar BJP News | {गया में BJP का लोकसभा तैयारी जारी}- Anj News Media

देश हित में त्याग तपस्या समर्पण की भावना है। ये है भाजपा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर चर्चा करते हुए कहा कि बिहार से भ्रष्ट्राचारियों पर कार्रवाई करने का हिम्मत नहीं है। 

भाजपा सरकार बनते ही भ्रष्ट्राचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नगर विधायक डॉक्टर प्रेम कुमार ने कहा कि मोदी गया जैसे शहर को हृदय योजना से जोड़कर घाट तालाब का सौंद्रीकरण गया। 

गया जंक्शन को 299 करोड़ की लागत से विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। देश के टेक्नोलॉजी से निर्मित वंदे भारत ट्रेन का सौगात है की वह गया जंक्शन से होकर गुजरेगी। लगातार मोदी द्वारा कल्याणकारी योजना जनहित में चलाया जा रहा है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!