छलावे से बिहार विकसित नहीं हो रहा
congress ने कहा यह vikas divas नहीं, vinash divas का द्योतक
बिहार देश के सबसे अव्वल एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेट कहे जाने वाले राज्य आज नीति आयोग की सूची में शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे फिसड्डी : कांग्रेस
Advertisement
गया : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिन को JDU के Leader, कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मना रहे हैं, तो दूसरी ओर सूबे के किसान, मजदूर, युवा, छात्र, महिला एवं आमजन बिहार में बहार है, आमजन बेहाल है, सुशासन तार-तार है, घोटालों का बाजार है, कागजी विकास का भरमार है, शराबबंदी, दहेजबंदी कोरा बकवास है, नित्य दिन चोरी, डकैती, अपहरण, बलात्कार का दौर जारी है, फिर भी JDU, BJP द्वारा नीतीश कुमार की जयकारी की चाटुकारिता क्यों कर रहे हैं। congress ने कहा यह vikas divas नहीं, vinash divas का द्योतक है। उक्त आरोप Congress ने लगाई है।
मगधप्रमंडल कांग्रेसप्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू |
बिहार में लाखो- लाख सरकारी पद विभागों में खाली है, मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में घोषणा किए थे की सरकार बनते ही नौकरी दूंगा, आज वही राज्य के बेरोजगार युवाओं द्वारा बेरोजगार दिवस माना कर अपने मुख्यमंत्री को आगाह कर चेतावनी दे रहे हैं।
यह चेतावनी Congress की ओर से दी गई है। ताकि bihar sarkar अपनी रवैय्या में सुधार लाए। कथनी और उनकी करनी में समानता आये। इसी छलावे से बिहार विकसित नहीं हो रहा।
किसानों के लिए बाजार समिति, मंडियां तो नीतीश सरकार 2006 से ही बंद कर रखे हैं, Corona Period में पूरे देश से पैदल आए लाखो, लाख बिहारी मेहनतकश जनता त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, जिन्हें राज्य सरकार द्वारा केवल सब्जबाग दिखाया गया था।
युवा, छात्र, रोजगार , वर्षों से लंबित परीक्षाफल घोषित करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं परंतु सरकार गूंगी, बहरी बनी हुई है। महिलाएं, बच्चियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं।
नीतीश कुमार, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार |
अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, मो सरवर खान, मो अजहरुद्दीन, सुजीत गुप्ता, सुरेन्द्र मांझी, विनोद बनारसी आदि ने कहा कि बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है। कभी बिहार देश के सबसे अव्वल एडमिनिस्ट्रेटिव स्टेट कहे जाने वाले राज्य आज नीति आयोग की सूची में शिक्षा एवं स्वास्थ्य में अन्य राज्यों की तुलना में सबसे फिसड्डी है।
आज बिहार का विकास पंद्रह वर्षों में जो कुछ नजर आ रहा है, वो केंद्र की राशि से हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार केंद्र के पैसे पर अपना चेहरा चमकाने में लगे हैं। जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
bihar me bahar nitishe kumar
– AnjNewsMedia