Bihar Politics | लालू की पहल से कार्यकर्ता बमबम

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) Bihar Politics में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद एवं तेजश्वी यादव की भूमिका सराहनीय रही है। गरीबों के मसीहा के तौर पर कार्य करते हैं।

Advertisement
Bihar Politics | लालू की पहल से कार्यकर्ता बमबम - Anj News Media
Bihar Politics | लालू की पहल से कार्यकर्ता बमबम – Anj News Media

जाहिर हो इसी कड़ी में जहानाबाद की रहने वाली मुसहर समाज की गरीब बहन प्रभावती माँझी का नाम किसी ने नहीं सुना होगा। लेकिन वो 25-30 वर्षों से अधिक पार्टी की वफ़ादार कार्यकर्ता रही है। तेजस्वी और लालू ने उन्हें महिला आयोग का सदस्य बनाया है।

35 वर्षों से अधिक पसमाँदा समाज की गरीब पार्टी कार्यकर्ता भागलपुर की रहने वाली रबिया ख़ातून को भी तेजस्वी और लालू ने उन्हें महिला आयोग का सदस्य बनाया है।

35-40 वर्षों से महिला राजद और पार्टी की समर्पित कार्यकर्ता रही सहरसा की प्रो० गीता यादव को उन्हें महिला आयोग का सदस्य बनाया है।

सामंती अपराधियों द्वारा गोपालगंज के सामाजिक कार्यकर्ता स्व० रामाश्रय कुशवाहा की हत्या कर दी गयी थी। तेजस्वी ने वहाँ उनकी विधवा पत्नी सुनीता कुशवाहा को अपनी धर्म बहन मानकर राखी बँधवाई थी। बहन सुनीता कुशवाहा को भी तेजस्वी ने महिला आयोग का सदस्य बनाकर अपने वचन का पालन कर भाई का धर्म निभाया।

आदिवासी समाज की समर्पित कार्यकर्ता बाँका की श्रीमती स्वीटी हेम्ब्रम को भी राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का उपाध्यक्ष बना कर सम्मानित किया।

महिला प्रतिनिधित्व एवं सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान देते हुए पार्टी के सभी समर्पित एवं वफ़ादार कार्यकर्ताओं पर पार्टी नेतृत्व की नज़र है। उन्होंने किसी को भी निराश नहीं किया।

पार्टी के प्रति समर्पण एवं निष्ठा, जिला व राज्य स्तरीय राजनीति में सक्रियता, गरीब जनता और कमज़ोर वर्गों के प्रति सेवाभाव जैसे गुणों को महत्व देते हुए युवा पीढ़ी के प्रेरणास्रोत तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के मार्गदर्शन में राजद के पुराने, कर्मठ, गरीब, अति साधारण परिवार से आने वाले ज़मीनी कार्यकर्ताओं को विभिन्न आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में जनता का सेवा करने का अवसर प्रदान किया है।

इसी के साथ तेजस्वी यादव ने परिक्रमा और चाटुकारिता की संस्कृति में विश्वास रखने वाले नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया है। आयोगों के अध्यक्ष और सदस्य बनाए गए महानुभाव:-

  • 1. श्रीनारायण महतो- मधुबनी जिला के पार्टी के कर्मठ व समर्पित गरीब कार्यकर्ता अतिपिछड़ा वर्ग से संबंध रखने वाले नोनिया समाज के श्रीनारायण महतो को बोर्ड का सदस्य बनाया।
  • 2. निर्भय अंबेडकर- प्रदेश पार्टी कार्यालय में पटना जिला के पार्टी के कर्मठ, वफ़ादार,समर्पित व गरीब कार्यकर्ता महादलित वर्ग से संबंध रखने वाले डोम समाज के निर्भय अंबेडकर को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 3. कंतलाल शर्मा- मधेपुरा जिला के पार्टी के वर्षों से कर्मठ, वफ़ादार,समर्पित व गरीब कार्यकर्ता महादलित वर्ग से संबंध रखने वाले ताँती समाज के कंतलाल शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 4. जगदीश चौधरी- सिवान जिला के पार्टी के वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता महादलित वर्ग से संबंध रखने वाले पासी समाज के जगदीश चौधरी को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 5. अशोक पासवान– वैशाली जिला के पार्टी के वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता व पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पासवान समाज के अशोक पासवान को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 6. केदार मुर्मू- जमुई जिला के पार्टी के वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार व पूर्व युवा राजद जिला अध्यक्ष आदिवासी समाज के केदार मुर्मू को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 7. फुल हसन अंसारी- मधुबनी जिला के पार्टी के वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार व पसमांदा समाज के फुल हसन अंसारी को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 8. मुज़फ़्फ़र हुसैन राही- जहानाबाद जिला के पार्टी के वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे समर्पित कार्यकर्ता, वफ़ादार, ईमानदार, गरीब व पिछड़ा समाज के मुज़फ़्फ़र हुसैन राही साहब को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 9. तारकेश्वर ठाकुर- कटिहार जिला के पार्टी के वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार, गरीब व अतिपिछड़ा नाईं समाज के तारकेश्वर ठाकुर को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 10. विनोद भगत- दरभंगा जिला के पार्टी के वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता अतिपिछड़ा वर्ग के (वैश्य) चौरासिया समाज के विनोद भगत को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 11. हुमायूं अख़्तर तारिक- नालंदा जिला के वर्षों तक पार्टी अध्यक्ष रहे वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार व अल्पसंख्यक वर्ग के तारिक साहब को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 12. बीरेन्द्र कुशवाहा- कैमूर जिला के समर्पित समाजवादी कार्यकर्ता, पिछड़े वर्ग के श्री बीरेन्द्र कुशवाहा को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 13. रियाजुल हक़ अंसारी- पूर्वी चंपारण जिला के पार्टी के वर्षों से वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार व पसमांदा समाज के रियाजुल हक़ अंसारी को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 14. डॉक्टर इक़बाल सामी- मुज़फ़्फ़रपुर जिला के पार्टी के वर्षों से रहे वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार प्रवक्ता अल्पसंख्यक वर्ग के डॉक्टर इक़बाल सामी को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 15. मदन शर्मा- प्रदेश पार्टी कार्यालय में वर्षों तक सेवा करने वाले पटना जिला के वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता ईमानदार, गरीब व अतिपिछड़ा बढ़ई समाज के मदन शर्मा को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 16. चितरंजन गगन मिश्र- वैशाली जिला के पार्टी के वर्षों से रहे वफ़ादार वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता एवं प्रवक्ता ब्राह्मण समाज के चितरंजन गगन को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 17. इफ़्फेतकार अहमद- पश्चिमी चंपारण जिला के पार्टी के वर्षों तक जिला अध्यक्ष रहे वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता, ईमानदार व पिछड़ा समाज के इफ़्फेतकार अहमद को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 18. देवमुनी यादव- पटना जिला के वर्षों पार्टी अध्यक्ष रहे कर्मठ वफ़ादार समर्पित समाजवादी कार्यकर्ता, पिछड़े वर्ग के देवमुनी यादव को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 19. काबुल खान- रोहतास जिला के पार्टी के वर्षों से रहे वफ़ादार समर्पित कार्यकर्ता को आयोग का सदस्य बनाया।
  • 20. राजेंद्र राम- रविदास समाज के पश्चिम चंपारण से राजेंद्र राम, पूर्व विधायक को राज्य अनुसूचित आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

भागलपुर के चक्रपाणी हिमांशु तथा दरभंगा के भोला यादव को भी आयोग में जगह दी गयी है। इसके अलावा महिला राजद प्रकोष्ठ की 5 समर्पित महिलाओं को भी विभिन्न आयोगों में जगह दी गयी है। लालू यादव व तेजस्वी यादव अपनी राजनीति में सर्वाधिक महत्व जनता और जनसेवा को देते हैं।

समाज के A-टू-Z वर्गों को एक साथ लेकर चलने की तेजस्वी के संकल्प को अमलीजामा पहनाने के शुरुआती स्पष्ट सकारात्मक संकेत मिलते हैं। जो उन्हें अन्य से अलग करता है। जो छूट गए हैं, उन्हें आगे प्रतिनिधित्व मिलेगा। समाज के सभी वर्गों को राष्ट्रीय जनता दल की ओर से न्यायोचित प्रतिनिधित्व देने का भी तेजस्वी यादव ने उत्कृष्ट प्रयास किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!