BJP Gaya: भाजपा की बैठक

सभी मंडल अपने- अपने मंडल कार्यसमिति का कराये सत्यापन: 
Advertisement
जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में गया जिला भाजपा की बैठक संपन्न हुआ।

BJP Gaya: भाजपा की बैठक, AnjNewsMedia
बैठक में शामिल भाजपाई

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि सभी मंडल अपने अपने मंडल कार्यसमिति का सत्यापन 31 जुलाई तक अवश्य करवा लें। सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ  के जिला कमिटी का सत्यापन भी जल्द से जल्द कराने का प्रयास करें। सभी मंडल अध्यक्ष और मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सभी को आवश्यक फार्मेट उपलब्ध करा दिया गया है।

कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी में आंक्सीजन की कमी को देखते हुए, पर्यावरण के दृष्टिकोण से पीपल का वृक्ष अवश्य लगाएं।कोरोना की संभावित लहर की संभावना को देखते हुए कोरोना वैक्सीन के लिए लोगों को जागरूक करने का कार्य करें।

बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, कंचन सिन्हा, नरेन्द्र सिंह दांगी, राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला महामंत्री राजेश कुमार सिंह, गोपाल यादव जिला मंत्री वेंकटेश शर्मा, नीमा कुमारी सत्येन्द्र पाण्डेय, विनोद सिंह, किरण पाण्डेय, संतोष ठाकुर जिला कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी युगेश कुमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार, धर्मेन्द्र यादव, वंदना कुमारी, पप्पू चंद्रवंशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष सहलाल सिद्की और सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!