BJP Gaya News : Modi नौ साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के तहत संयुक्त मोर्चा का बैठक बेलागंज विधान सभा जिला कार्यालय, पंडित दीन दयाल उपाध्य नगर, रसलपुर में संपन्न हुआ।
बैठक को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह बेलगंज विधान सभा प्रभारी राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने सम्बोधित करते हुए कहा की संयुक्त मोर्चा जिसमे 6 मोर्चा (युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाती मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा) को बड़ी जिम्मेदारी दी गयी है की नौ साल बेमिसाल प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी द्वारा गरीब एवं वंचितों का सम्मान के रूप में कोविड 19 के दौरान महिलों को 20 करोड़ से अधिक वित्तीय सहायता प्रदान की गयी एवं पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में आवास बनाया गया।
Breaking News : किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 6,000 वार्षिक रूपये दिए जा रहे हैं।मोदी जी के सरकार मे ऐम्स की 3 गुना बढ़ाई गयी एवं सभी के स्वाथ्य की चिंता करते हुए लगभग 5 करोड़ से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख रूपये तक मुफ्त में इलाज किया जा रहा है।
News Today : देश भर में 220 करोड़ से अधिक कोविड वैक्सीन की डोज़ लगाई जा चुकी है। प्रत्येक गरीब परिवार को 5 किलो राशन दिया जा रहा है। हर घर में शौचालय की व्यवस्था की गयी। ओबीसी जाती का उत्थान के लिए राष्ट्रीय आयोग का गठन किया गया।
BJP News : इन सभी कार्यों को 20 जून से 30 जून तक भाजपा के एक एक कार्यकर्ता,25 घरों में जा कर मोदी जी के द्वारा किए गए कार्यों को जनसंपर्क अभियान चलाकर बताएँगे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्रभाई मोदी के चलते भारत विश्व गुरु की ओर बढ़ रहा है।
आज के बैठक की अध्यक्षता चंदौती मंडल के अध्यक्ष विनोद पासवान द्वारा किया गया। बैठक में मंडल अध्यक्ष धनंजय शर्मा, दिलीप सिंह, धर्मेन्द्र गुप्ता, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रीना देवी, सुनीता देवी, सीता देवी, प्रभा देवी दिनेश चौधरी, मनोज सिंह, कंचन शर्मा, निर्भय सिंह, अभय सिंह, रामजी ठाकुर सहित संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
![BJP Gaya News | {Modi नौ साल सेवा सुशासन} | [BJP Breaking]- Anj News Media BJP Gaya News | {Modi नौ साल सेवा सुशासन} | [BJP Breaking]- Anj News Media](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhS4eQjgDqNQk53Z1TZLpCJmHSsaZSlELbHLi3b6lIOgQ343jYb_of44q1vwYsmEcv9Bi9CypFL6m389QCv1L6zCfPqwgiP8fTMC3OydUZ3bmuHn9pudWX6Dd1svqfJNVfXjisj6-QdCW53hXu14biO-RuaVHU0PwaH0lvHSKToutuFn0_AXALjhgQK/w320-h241/bjp-m-1-%20webp.webp)