BJP Ke Panchayat Chunav Par Charcha

 भाजपा के गया जिला कार्यसमिति की बैठक में हुई पंचायत चुनाव पर चर्चा 

Advertisement

गया : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक भाजपा जिला कार्यालय आनंदी माई मोड़ के नजदीक उत्सव भवन में भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

         उक्त बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा ने कहा कि भाजपा के पास बुथ स्तरीय मजबूत कार्यकर्ताओं की फौज है। कार्यकर्ताओं के बदौलत हमलोग विधान सभा, लोकसभा और विधान परिषद के चुनाव जीतते आ रहें हैं।अब स्थानीय निकाय के चुनाव आ गये है।हम स्थानीय स्तर पर दल के मजबूत कार्यकर्ता को जिला परिषद के चुनाव में जनता के सहयोग से चुनाव जिताने का कार्य करेंगे ताकि सता में कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। गया जिला में 46जिला परिषद की सीटें निर्धारित है। भाजपा के कार्यकर्ता 46जिला परिषद के चुनाव में बतौर जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ेंगे।कार्यक्रम से संबंधित जानकारी देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि 26मार्च तक सभी मंडलों में मंडल कार्यसमिति की बैठक कर जिला परिषद के चुनाव में भाग लेने वाले कार्यकर्ता  की सूची उपलब्ध कराने की आवश्यकता है।6अप्रैल को भाजपा की स्थापना दिवस है।उस दिन 4600बुथों पर पार्टी के बुथ अध्यक्ष के अध्यक्षता में पार्टी का क्षंडोतोलन  कर बुथ कमिटी की बैठक आयोजित की जाएगी।14अप्रैल को डा भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती समरसता दिवस के रुप में मनाया जायेगा और उसी दिन प्रत्येक मंडल में सहभोज का आयोजन किया जाएगा।

     भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह क्षेत्रीय प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि सरकार के उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाकर देश हित और राज्य हित  में कार्य करते हुए अपने कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सहभागिता सुनिश्चित करें।भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति पथ पर अग्रसर है।

    बैठक में औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ता अपना क्षमता के साथ जिला परिषद और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सक्रिय भूमिका निभाने का कार्य करें। हमारे दल सक्षम और मजबूत कार्यकर्ता हैं। लोकसभा और विधानसभा में अपनी ताकत का एहसास करा चुके हैं। जिला परिषद और पंचायत चुनाव में भी कार्यकर्ता जोश के साथ अपने कार्यकर्ताओं को जिताने का कार्य करें। भाजपा के कार्यकर्ता की जीत से जनप्रतिनिधियों पर काम का दबाव कम होगा। और नये नेतृत्व का निर्माण हो सके।जब सक्षम कार्यकर्ता सक्षम नेतृत्व के साथ पार्टी का विस्तार होगा तो जन जन एक अच्छा संदेश जाएगा। भाजपा की सोच है कि विकास की किरण ग्राम स्तर तक तेकजी से पहूंच सके।तभी सबका साथ सबका विकास हो पायेगा। भाजपा देश की एकमात्र पार्टी है जो जनहित के साथ साथ कार्यकर्ताओं की भी हित सोचती है।

  बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी, क्षितिज मोहन सिंह, पूर्व प्रदेश मिडिया प्रभारी राजीव कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र राम, नरेश चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, अधिवक्ता,कंचन सिन्हा, अजय कुमार, डॉ अनुज कुमार, नरेन्द्र सिंह दांगी, गोपाल यादव प्रशांत कुमार,राजेश कुमार सिंह, युगेश कुमार, बिनोद सिंह, सत्येन्द्र पाण्डेय, नीमा कुमारी, सम्फुल देवी, राजेश चौधरी,किरण पाण्डेय, व्यकंटेश शर्मा,कमल सिन्हा, रंजीत कुमार, तथा सभी मंडल अध्यक्ष शामिल थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!