भाजपाइयों को किया जा रहा प्रशिक्षित
Advertisement
गया : बोधगया में भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दल सानिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
प्रशिक्षण शिविर आरम्भ |
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बुथ स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करती है। प्रशिक्षण का मतलब पार्टी के नीति, सिंद्धांत, कार्य करने की शैली, आम जनता के साथ व्यवहार, विकास की राजनीति आदि बातों पर प्रशिक्षित किया जाता है।
उक्त अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय प्रशिक्षण विभाग प्रभारी के मुरली धर राव, प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उप मुख्यमंत्री रेणु देवी, क्षेत्रिय संगठन महामंत्री नागेन्द्र, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखु भाई दल सानिया, औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह व अन्य भाजपाई उपस्थित थे।