Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media

DM के औचक निरीक्षण से कार्यालयों में हड़कंप

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
जिला निबंधन विभाग का
औचक निरीक्षण करते
DM त्यागराजन

Breaking News : गया DM डॉ० त्यागराजन एसएम ने कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण। सामने आई कई विभागीय लापरवाही। डीएम साहब ! नाराज।

BREAKING NEWS- DM का सफल निरीक्षण : 

DM की इस भूमिका से कार्यालयों में बड़ा बदलाव आएगा। जिसका BEST प्रभाव आये दी विभागों में दिखेगा। 3 साल से जमे पदाधिकारियों का होगा तबादला। इस मुहिम में DM जुटे। वर्षों से जमे अधिकारियों की मांगी फाइल। इस औचक निरीक्षण का पड़ा बड़ा प्रभाव। जिले के विभिन्न विभागों का अब बदलेगा OUTLOOK . 

Advertisement

सुर्खियों में DM साहब का औचक निरीक्षण : 

जाहिर हो आज अचानक जिला निबंधन कार्यालय का जायजा लेने पहुच गए DM साहब। उन्होंने पूरे परिसर का घूम- घूम कर गहन जायजा लिया। विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यो का उन्होंने संबंधित कर्मियों से जानकारी भी लिया।  

डीएम ने निर्देश दिया :

किसी भी हाल में अनाधिकृत लोग जिला निबंधन कार्यलय परिसर में नही रहे। इसे हर- हाल में सुनिश्चित करें।साथ ही अगर ऐसे लोग परिसर में पकड़े जाए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। 

Breaking News- रोकड़ पंजी की जाँच : 

डीएम ने रोकड़ पंजी सहित सभी महत्वपूर्ण पंजियों का जाँच किया। निरीक्षण के क्रम विभिन्न अभिलेखों की जाँच में जमीन रजिस्ट्री से संबंधित कागजातों की जांच की गई। ज़िलाधिकारी ने साफ- सफाई पर बल देते हुए कहा कि परिसर को पूरा साफ रखें।

  • जिला निबंधन कार्यालय गया का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
  • कार्यालय परिसर में अनाधिकृत व्यक्ति( विचालियो) के प्रवेश पर रोक लगाने का दिया निर्देश
  • कई कागजातों का किया जाँच, वही साफ-सफाई पर दिया बल
  • 3 सालों से जमे कर्मियों को स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

निरीक्षण के दौरान DM –

CCTV (सीसीटीवी) कैमरे की मॉनिटरिंग :

अवर निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में 10 हाई रेगुलेशन वाले सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। सभी का मॉनिटरिंग मेरे द्वारा की जाती है। साथ ही उन्होंने बताया कि 1 माह पहले विभाग स्तर से हाई रेगुलेशन वाले मास्टर रिकॉर्डर मशीन भी स्थापित की गई है। 

विभाग में ऑडियो- वीडियो की व्यवस्था : 

जिसमें वीडियो के साथ- साथ ऑडियो सुनने की भी व्यवस्था विभाग स्तर ने की है। ताकि रजिस्ट्री के दौरान यदि कोई आवेदक की कुछ समस्याएं रहती है। वह अपनी बातें पदाधिकारी को बता सकते हैं। मास्टर रिकॉर्डर का कंट्रोल विभाग स्तर से ही होता है।

सरकारी भूमि का रोक हटाने :

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
DM साहब के
औचक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप

संबंधित दस्तावेजों का भी विस्तार से जांच किया। उन्होंने कार्यालय के वरीय लिपिक राजीव रंजन, ऑपरेटर निरंजन कुमार को बुलाकर कार्यकलाप के बारे में जानकारी लिया। 

उन्होंने निर्देश दिया कि पूरी इमानदारी से कार्य करें। इसके उपरांत अभिषेक प्रकाश निम्न वर्गीय लिपिक तथा उच्च वर्गीय लिपिक रविंद्र कुमार से भी उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। 

DM ने निर्देश दिया :

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
DM ने
अधिकारी को दिया कड़क गाइडलाइन

कमर्शियल जमीन के मूल्य को धनहर अर्थात एग्रीकल्चर वाले कैटिगराइज में जमीन का मूल्य निर्धारण करना इत्यादि में पूरी ईमानदारी बरतें। यदि किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि वैसे कर्मी जो 3 सालों से लगातार जमे हुए हैं, उनकी स्थानांतरण के लिए प्रस्ताव भेजें।

निबंधन कार्यालय परिसर स्थित उत्पाद विभाग कार्यालय का भी डीएम द्वारा निरीक्षण किया गया। गौरतलब हो डीएम द्वारा लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालयों के कार्यो में तत्परता, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता लाने के साथ- साथ कार्यालय कार्य संस्कृति में सुधार लाना है।


जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा संचालित अल्पसंख्यक बालिका कल्याण छात्रावास का किया गया स्थल निरीक्षण

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
अल्पसंख्यक छात्रावास का
निरीक्षण करते डीएम
 

गौरतलब हो कि यह अल्पसंख्यक छात्रावास की स्थापना वर्ष 2015 को हुई थी। गया जिला अन्तर्गत अल्पसंख्यक छात्रावास में शिक्षा के उपयुक्त वातावरण के लिए मेस, जेनरेटर, वाई-फाई एवं लाइब्रेरी आदि की सुविधा सभी छात्रों/ छात्राओं को दी जा रही है।

इसके लिए अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, गया द्वारा अल्पसंख्यक छात्रावास योजना संचालित है। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, जितेंद्र कुमार ने बताया गया कि बालिका छात्रावास में कुल 54 छात्राएं नामांकित है जिला पदाधिकारी ने और अधिक प्रचार प्रसार करते हुए फुल कैपेसिटी के साथ नामांकन करवाने का निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि कंप्यूटर लैब के साथ-साथ पूरे कैंपस में वाईफाई भी लगाया गया है ताकि बच्चे आराम से अपनी ऑनलाइन के माध्यम से भी पढ़ाई कर सके।

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
छात्रावास के बालिकाओं से
रूबरू होते डीएम

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित बालिकाओं से खाना, पानी, बिजली, सफाई, सिक्योरिटी, लाइब्रेरी इत्यादि के बारे में जानकारी लिया। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि बच्चों से ही किताबों की सूची लेकर लाइब्रेरी में और उनके रूचि के अनुसार किताबें मुहैया करावे इसके साथ-साथ सिविल सर्विसेस से संबंधित किताबों को भी लाइब्रेरी में रखें।

Breaking|(DM के औचक निरीक्षण से अधिकारियों में मची हड़कंप) | {DM ने दी कठोर कार्रवाई का निर्देश} | [Today Live News]- Anj News Media
छात्रावास का
गहन निरीक्षण करते डीएम

इसके उपरांत बॉयज हॉस्टल के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 80 बच्चे नामांकित हैं। यहां भी जिला पदाधिकारी ने बच्चों से खाना की क्वालिटी, बिजली की व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था इत्यादि के बारे में पूछा। सभी बच्चों ने सरकार की व्यवस्था को काफी सराहा है।

जिला पदाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जितेंद्र कुमार को निर्देश दिया कि बच्चों को खेलने के लिए कैंपस के अंदर ही प्लेग्राउंड को और बेहतर बनाएं ताकि बच्चे खेल सके।

PLS WATCH THE RELATED VIDEO :

निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

BREAKING NEWS TODAY :

गया पुलिस की कार्रवाई छिनतई करने वाले आरोपी गिरफ्तारः-

घटना का विवरणः-दिनांक-02.06.22 को वादी डा0 बुघेन्द्र कुमार सिंह, पिता-स्व0 सत्येद्र कुमार सिंह, मु0 उमा किशोरी घराना, थाना-रामपुर जिला गया ने लिखित आवेदन दिया गया कि वह अपने बच्चे के साथ घराना ट्री होटल के पास टहल रहे थे। उसी द्वौरान एंक मोटरसाइकिल सवार आया  और उनका मोबाइल छिनकर भाग गया। इस संबंध में रामपुर थाना के द्वारा कांड संख्या-257/22, धारा-356/379 भा0द0वि0 दर्ज कर अनुसंधान  प्रांरभ किया ग्या।

पुलिस की कार्रवाई- वरीय पुलिस के निर्देशानुसार एवं नगर पु0 अधि0 गया के निदेशन में ंकांड में वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार अभियान जारी है। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर  दिनंाक-30.05.23 को रामपुर थानाघ्यक्ष के द्वारा कांड के अभियुक्त-चंदन कुमार, पिता-ज्ञानंद प्रसाद, ग्राम- चरोखरी गढ़ थाना-फतेेेहपुुर जिला गया को गिरफ्तार कर  अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। एवं इनका आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम/पताः-

01. अभियुक्त-चंदन कुमार, पिता-ज्ञानंद प्रसाद, ग्राम- चरोखरी गढ़ थाना-फतेेेहपुुर जिला गया

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 30.05.2023 कोः-

  • 01. चाकन्द थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु चाकन्द, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त शैलेन्द्र कंुमार, पे0 राज कुमार पासवान, सा0 चमंडीह, थाना चन्दौती, जिला गया को अवैध बालु लदा एक 01 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में चाकन्द थाना कांड सं0 177/23 दिनांक 30.05.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।
  • 02. आमस थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु आमस, थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अभियुक्त 01. रविन्द्र मंडल, पे0 रामनन्दन मंडल, सा0 जैराम खाप, 02. अबुलताला अकबर, पे0 अकबर आलम, सा0 हमजापुर, 03. मो0 इसरसाद आलम, पे0 मो0 सहाबुदिन सा0 कमजापुर वारिस नगर सभी थाना आमस, जिला गया को अवैध बालु लदा दो 02 ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में आमस थाना कांड सं0 192/23 दिनांक 30.05.2023 धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन निर्माण, बिक्री भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 30.05.2023 कोः-

01. डोभी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01. जोधन मंडल,  पे0 स्व0 दारू मंडल, 02. चिंता देवी, पे0 संनोज मंडल, दोनों सा0 मरा, थाना डोभी जिला  गया को 07 ली0 देशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे डोभी थाना काण्ड संख्या /23, दिनांक 31.05.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

02. बाराचट्टी थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में 01. मो0 शहनवाज, पे0 मो0 कमाल, सा0 अनवारगंज, 02. मो0 फसल, पे0 मो0 मुस्कीम,  सा0 लोहार टोली, दोनों थाना शेरघाटी जिला  गया को 1.5 ली0 विदेशी शराब के साथ  गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे बाराचट्टी थाना काण्ड संख्या 514/23 दिनांक 31.05.2023 धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

03. वजीरगंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में सरजु चौधरी, पे0 स्व0 जितन चौधरी, सा0 खजूलीं, थाना वजीरगंज जिला  गया को   गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे वजीरगंज थाना काण्ड संख्या 745/22 दिनांक 27.12.2022, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

04. बेलागंज थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 47.625 ली0 विदेशी शराब एवं 01 ट्रक बरामद किया गया। इस संबंध मे बेलागंज थाना काण्ड संख्या 343/23, दिनांक 30.05.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

05. चन्दौती थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में बिगन पासवान, पे0 शंभु पासवान, सा0 कटारी, थाना चन्दौती, जिला  गया को   गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चन्दौती थाना काण्ड संख्या 320/23, दिनांक 25.05.2023, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कांड में फरार चल रहा था, जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कारवाई की जा रही है।

– AnjNewsMedia Presentation

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!