समझो, नई सड़क, नई उमंग ! जैसे पतझर में बसंत
सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों ने DM Abhishek Singh को दी बधाई
नया पीसीसी पथ एवं सड़क कालीकरण का कार्य जोरों पर
गया : वजीरगंज बाजार के जर्जर सड़क अब शीघ्र हीं चकाचक हो जायेगा। सड़क निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पुराने सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बन रहा है।
![]() |
वजीरगंज की चकाचक सड़क ! लोगों की उम्मीद पूरी |
वर्षों से खराब वजीरगंज बाजार के सड़क का कायाकल्प होता जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में ख़ुशी है तो वजीरगंज बाजारवासियों में खासा उत्साह है। बाजार की सड़क अब धीरे- धीरे चकाचक होता जा रहा है। सड़क के कायाकल्प से बाजार की रौनक निखरेगी।
सड़क के दोनों किनारे पानी निकासी के लिए नाला निर्माण और सड़क निर्माण ख़ुशी की द्योतक है। वर्षो के स्वप्न साकार होता जा रहा है।
![]() |
पत्रकार अंज के सपनों की नई सड़क |
सड़क निर्माण और नाला निर्माण दोनों का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर दिन- रात किया जा रहा है। पथ निर्माण कार्य धरातल पर उतरता जा रहा है। यह देख लोग बेहद खुश हैं।
वजीरगंज बाजार की समस्या का अब निदान हो रहा है। सड़क का पीसीसीकरण और कालीकरण दोनों कार्य रात- दिन साथ- साथ चल रहा है। निर्माण कार्य तेज़ गति से प्रगति पर है।
![]() |
डीएम अभिषेक सिंह की खास पहल |
![]() |
युद्धस्तर पर रात- दिन निर्माण कार्य |
जाहिर हो पुरानी सड़क को उखाड़ कर नई सड़क बन रही है। जो झलक रहा है। गया डीएम अभिषेक सिंह के अथक प्रयास से यह संभव हुआ है। लोगों की जन आकांक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीएम श्री सिंह ने प्राथमिकता के आधार पर इस कार्य को संभव किये हैं। इसी लिए लोग डीएम को बधाई देते अघाते नहीं। यह वजीरगंज सड़क डीएम अभिषेक सिंह की देन है, जो आज चकाचक हो रहा है।
यह NH-82 सड़क, अब RCD में पथ में तब्दील हो चुका है। ये मुख्य सड़क पथ गया, नवादा, कुर्किहार, तपोवन, राजगीर, नालंदा, पावापुरी सहित बोधगया को जोड़ती है। जो बुद्ध सर्किट पथ है। इस सड़क से देशी- विदेशी यात्रियों का आवाजाही बराबर होती है। यह सड़क पर्यटन के मानचित्र पर भी अंकित है।
![]() |
नई पीसीसी सड़क झलके झकाझक |
सड़क निर्माण प्रगति पर अग्रसर है। दिन- रात युद्धस्तर पर हो रहा कार्य प्रगति की प्रतीक है।
कार्यपालक अभियंता अजय कुमार आजाद ने बताया कार्य दुरंत गति से आगे बढ़ रहा है। जल्द हीं नया पीसीसी और सड़क पथ तैयार हो कर चकाचक हो जाएगा।
संवेदक द्वारिका सिंह बताते हैं सड़क निर्माण कार्य को जल्द हीं पूरा कर लिया जायेगा। निरंतर रात – दिन कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य लक्ष्य पूर्वक प्रगति पर है।
![]() |
अंज स्पेशल रिपोर्ट |
लोकबाग के चीर प्रतीक्षित सपनों अब पूरा होता जा रहा है। समझो, वज़ीरगंजवासियों के मुरझाये चहरे पर अब बसंत की बहार आने वाली है। जिससे लोगों के दिल बागबाग हो खिल उठेगा। इससे वजीरगंज में बसंत बहार आ जाएगी। वर्षों से धूल उड़ाती बदहाल जर्जर सड़क चकाचक हो जायेगा और आवागमन सुगम।
समझो, नई सड़क, नई उमंग ! जैसे पतझर में बसंत।
![]() |
दुल्हन सी निखरी वजीरगंज की नई सड़क |
Chakachak Wazirganj Sadak चकाचक वजीरगंज सड़क
Special Report By Ashok Kumar Anj, World Recordi Journalist
– प्रस्तुति : अंज न्यूज़ मीडिया ➖ Presentation : AnjNewsMedia