Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण

Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण - Anj News Media
Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण – Anj News Media

गया, (अंज न्यूज़ मीडिया) गया ज़िले के नीमचकबथानी अनुमंडल इलाके के बथानी में Chirag Paswan ने अपने पिता स्वर्गीय रामविलास पासवान के आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

Advertisement

ज्ञात हो पदम् भूषण से सम्मानित हैं स्वर्गीय रामविलास पासवान। वे दलितों के मसीहा के नाम से जाने जाते थे। मुख्य रूप से वे कुशल राजनीतिज्ञ थे। अपने जीवन काल में कई मंत्री पद को सुशोभित किये थे। केंद्रीय मंत्री पद पर रहते हुए उनका असामयिक निधन हो गया था। उनके आदमकद प्रतिमा का अनावरण होने से क्षेत्र के लोगों में काफी हर्ष है। उनकी राजनैतिक जीवन प्रेरणादायी है। लोकजनशक्ति पार्टी उन्हीं की देन थी। उन्होंने अपने राजनैतिक जीवन में कई ऐतिहासिक कार्य किये थे। जो चिरस्मरणीय है।

इस मौके पर जमुई के सांसद सह लोकजनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा बिहार को विकसित प्रदेश बनाना हमारा सपना है। बिहार फर्स्ट ! बिहारी फर्स्ट हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने आगे कहा फिलवक्त, बिहार प्रदेश विकास से भटक गया है। यहां की शिक्षा और रोजगार बेपटरी हो चूका है। जिसे दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है। प्रदेश उत्थान की बाट जोह रहा है। बिहार सरकार की नियत उत्थान से भटक गई है। जिसके वजह से बिहार बदहाल हो चूका है। यही वजह है कि वर्षों से बिहार पिछड़ा राज्य की श्रेणी में शामिल है।

Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण - Anj News Media
Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण – Anj News Media

उन्होंने कहा आगामी नौ महीने के बाद लोकसभा की चुनाव होनी है। जिसकी तैयारी जारी है। आप सब से निहोरा है कि भारी बहुमत देकर कामयाबी देगें तो देश विकसित होगा ही, बिहार भी।

Chirag Paswan | आदमकद प्रतिमा का अनावरण - Anj News Media
Chirag Paswan With Chitranjan Kumar Chintubhiya- LJPR Youth Leader | – Anj News Media

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वजीरगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह लोजपा (आर) के युवा नेता चितरंजन कुमार चिंटूभईया की बड़ी भूमिका रही। उन्होंने बड़ी संख्या में लोजपाई कार्यकर्ताओं के साथ सभा स्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने सांसद चिराग का गर्मजोशी के साथ अभिनंदन किया। इस मौके पर प्रदेश स्तर के कई लोजपाई नेतागण शिरकत की।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!