Commissioner: पौधरोपण एवं पौधों का संरक्षण

पौधरोपण एवं संरक्षण

गया : जल जीवन हरियाली अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण राज्य में वृहत पैमाने पर पौधरोपण एवं पौधों का संरक्षण किया जा रहा है। 

Advertisement

Commissioner: पौधरोपण एवं पौधों का संरक्षण
पौधरोपण किया आयुक्त मयंक वरवड़े

इसी परिप्रेक्ष्य में आज आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया श्री मयंक वरवड़े द्वारा आयुक्त कार्यालय परिसर में फलदार पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि वृक्ष लगाना हमारे लिए अत्यावश्यक है, क्योंकि पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण एवं प्रकृति को हरा भरा रखने हेतु आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक वृक्ष लगावें। बिहार राज्य के विभिन्न जिलों में गर्मी के मौसम आते ही पानी की किल्लत शुरू हो जाया करती है। अधिक वृक्षारोपण तथा आहर, पईन, तालाब के निर्माण से भू-गर्भ जल स्तर में वृद्धि हो रही है। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा जल जीवन हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के काफी सुखद परिणाम आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील किया कि इस अभियान के तहत अधिक से अधिक वृक्ष लगावें तथा आहर, पईन, पोखर, कुओं, तालाबो का निर्माण करते हुए इसे अतिक्रमणमुक्त रखे तथा इसे संरक्षित करें। उन्होंने कहा कि आहर, पईन, पोखर, तालाबो तथा सड़कों के किनारे वृक्ष लगावें। उन्होंने बताया कि जल जीवन हरियाली अभियान के माध्यम से नए नए जल स्रोतों का निर्माण किया गया है तथा बड़े पैमाने पर पौधारोपण किये जा रहे हैं। साथ ही उनका संरक्षण भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाना जितना आवश्यक है, उसका संरक्षण किया जाना भी उतना ही आवश्यक है। 


                   इस अवसर पर क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी, मगध प्रमंडल श्री स्वयंभू प्रिय, आयुक्त कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!