Congress Breaking News : संघर्षशील जनप्रिय नेता राहुल गांधी
Today News : आज गया जिला कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय नेता राहुल गांधी का 53वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। जन्मदिन
Rahul Gandhi Happy Birthday पर उपस्थित नेताओं ने कहा की कांग्रेस पार्टी के सर्वमान्य नेता राहुल गांधी विगत नौ वर्षो से Modi सरकार के गलत नीतियों एवं विफलताओं के खिलाफ देश भर में आवाज बुलंद कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा की विश्व के लोकतंत्र के महानायक राहुल गांधी ने देश में ऐतिहासिक 4000 किलोमीटर की पदयात्रा कर, देश के तेरह राज्यों के किसान, मजदूर, छात्र नौजवान एवं आमजन से मिलकर उनके समस्याओं से रूबरू होते हुए उसके समाधान हेतु चरणबद्ध आंदोलन का शंखनाद कर दिया है।
आज सत्ता में बैठे लोग राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबरा कर गुजरात के लोअर कोर्ट को मैनेज कर मानहानि जैसे केश में दो वर्षो की अधिकतम सजा दिलाने तथा इनके पासपोर्ट को रद्द कारा कर आम आदमी वाला पासपोर्ट निर्गत किया गया परंतु इससे राहुल गांधी तनिक भी विचलित नहीं हुए बल्कि डट कर इसका सामना कर रहे हैं।
नेताओं ने कहा की राहुल गांधी के नेतृत्व में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को वहां की देवतुल्य जनता ने प्रचंड बहुमत देने का काम किया।
आज हम कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर लोकसभा चुनाव- 2024 में Modi सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है।
कार्यक्रम को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन बिहारी सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार निराला, माधुरी गुप्ता, सुनैना रानी अंजनी, मो नवाब अली, मो खैरुद्दीन, शिव कुमार चौरसिया, राजीव कुमार सिंह उर्फ लाबी सिंह, मो मुजम्मिल, मो अजहरुद्दीन, साहब रहमानी, बबलू राम, सुनील कुमार राम, मो ताजुद्दीन, अभिषेक श्रीवास्तव, कुंदन कुमार, कमलेश चंद्रवंशी, शशि कांत सिन्हा, अर्जुन प्रसाद आदि ने अपने- अपने बातो को रखा।
इस अवसर पर मो नूरुद्दीन एवं मो सोयब ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा ने किया।