Congress News – आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में Modi सरकार को उखाड़ फेंकने की तैयारी :
Congress News Today : तीन दिवसीय मगध प्रमंडल कांग्रेस सेवादल प्रशिक्षण शिविर का समापन 2024 लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ समाप्त हुआ।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, अरवल जिला से आए सैकड़ों कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने सेवादल के सेवा, सहयोग, समर्पण, संघर्ष के पाठ के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा आर एस एस नीत मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प के साथ समापन हुआ।
बूथ स्तर तक पार्टी को बनाएगा सशक्त :
- मगध प्रमंडल के गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, नवादा, तथा कराकाट पांच लोकसभा क्षेत्र के साथ साथ 26 विधानसभा क्षेत्र आता है, जिसे बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पांच कांग्रेस, पांच युवा कांग्रेस एवं पांच कांग्रेस सेवादल यानी कुल पंद्रह साथियों की बूथ कमिटी बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
- जिसमे सेवादल के पांच साथी नित्य दिन प्रभात फेरी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, केंद्र तथा राज्य प्रायोजित सभी जनउपयोगि कार्यक्रमों को प्रति व्यक्ति लाभ सुनिश्चित कराने की जिम्मेवारी होगी। युवा कांग्रेस के पांच साथी एक भी वोटर का नाम वोटर लिस्ट में छूटे नहीं तथा चुनाव के दिन घर, घर से वोटरों को निकलने की जिम्मेवारी होगी।
- आज अंतिम दिन बाल सेवादल के भी बच्चे भाग लिए, जिन्होंने देश के महान स्वतंत्रता सेनानियो की जीवनी, निबंध प्रतियोगिता आदि कार्यक्रमों में भाग लिया।
- सर्वसम्मति से संपूर्ण मगध प्रमंडल के घर, घर में महिलाओं के बीच महिला कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता गृहिणियों के बीच बढ़ती मंहगाई की चर्चा करेंगे।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर ख़त्म :
तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्ति से पहले सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले साथियों को सहयोगी प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र भी दिया गया।
आज शिविर की अध्यक्षता तथा संचालन शिविराधिपति सह कांग्रेस सेवादल के बिहार प्रभारी अफरोज खान तथा झंडोतोलन गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा गगन मिश्रा ने किया।
प्रशिक्षण शिविर को शिविराधिपति सह राज्य कांग्रेस सेवादल प्रभारी अफरोज खान, प्रदेश मुख्य संगठक डा संजय कुमार यादव, केंद्रीय ट्रेनर पवन चौधरी, नारायण कुमार सिंह, महिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष रुचि सिंह, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष अहमद रजा खां, सुमंत कुमार, रामपाल, संतोष कुमार कुशवाहा, टिंकू गिरी, आदि ने विभिन्न बिंदुओं पर अपने, अपने विचार रखे।
आज शिविर के अंतिम दिन गया जिला कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, युगल किशोर सिंह, राम प्रमोद सिंह, दामोदर गोस्वामी, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार, विशाल कुमार, मो खैरुद्दीन, मो नवाब अली, मो ताजुद्दीन, खालिद अमीन, मो ताजुद्दीन, प्रखंड अध्यक्ष में केदार प्रसाद, राजीव कुमार उर्फ लबि सिंह, धीरज वर्मा, वीरेंद्र कुमार बीरू, नवल किशोर शर्मा, जय प्रकाश यादव, मो मूसा, बबलू राम, सृष्टि कुमार शर्मा, कमलेश चंद्रवंशी, शशिकांत सिन्हा, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील कुमार राम, विनोद कुमार सिन्हा, मो गालिब, बुद्धू राम, भगवान प्रसाद, सोमनाथ पासवान, उमेश पंडित, जितेंद्र कुमार यादव, मुन्ना मांझी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, शिव कुमार चौरसिया, सुरेंद्र मांझी, उदय शंकर पालित, रामानंद प्रसाद, श्रीकांत शर्मा, सकलदेव चंद्रवंशी, चंदन कुमार आदि शामिल रहे।