Congress Speech in Hindi | {BJP को उखाड़ फेंकेगी Congress} | Congress News | Today News | Gaya News |- Anj News Media

Congress Speech in Hindi – Bihar में BJP को उखाड़ फेंकेगा Congress 

Congress Party सहित समान विचारधारा वाले दलों का महागठबंधन

2024 लोकसभा चुनाव में 62 % Vote को एकजुट कर भाजपा गठबंधन का करेगी सफाया 

Congress Speech in Hindi | {BJP को उखाड़ फेंकेगी Congress} | Congress News | Today News | Gaya News |- Anj News Media
पहल जारी : विपक्ष को एकसूत्र में बांधेगें CM Nitish Kumar

विपक्षियों को एकजुट करने में जुटे CM Nitish
Advertisement

Gaya : बिहार के CM Nitish Kumar, Congress Party अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे तथा देश के सजग, साहसी, संघर्षशील, जनप्रिय नेता विपक्ष की आवाज Rahul Gandhi से मिलने के बाद सबों की इच्छा के अनुरूप BJP गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने हेतु समान विचारधाराओं के दलों के अध्यक्षों, प्रमुख नेताओं से मिल कर आपसी एकजुटता बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। 

आने वाले समय में बहुत जल्द सभी दलों की बैठक देश के सबसे Political उर्वरा भूमि से परिवर्तन का बिगुल फूंकने वाले Bihar में सभी 15 दलों की बैठक होने की उम्मीद है।

नेताओं ने कहा की जहां तक चुनावी अंकगणित की बात है तो 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP गठबंधन को पोल Vote का केवल 38% वोट मिला था, तथा 68% वोट Congress सहित सभी समान विचारधाराओं वाले दलों को मिले थे, परंतु यह वोट कई भागों में विभक्त होने से BJP की सरकार बन गई थी।

नेताओं ने कहा की आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में Congress सहित सभी समान विचारधाराओं वाले Political दल एकजुट होकर चुनाव लड़ेगें तो 62% वोट प्राप्त होने के साथ- साथ महागठबंधन 400 से ज्यादा लोकसभा की सीट जीतेगी तथा BJP केवल दो अंक में सीमित हो जाएगी।

Congress Speech in Hindi | {BJP को उखाड़ फेंकेगी Congress} | Congress News | Today News | Gaya News |- Anj News Media
विपक्षी चट्टानी एकता के बल पर
BJP को उखाड़ फेंकने का Plan 

नेताओं ने कहा Indian National Congress, RJD, JDU,  त्रिमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, झारखंड मुक्ति मोर्चा, इंडियन नेशनल लोकदल, राष्ट्रीय लोकदल, राष्ट्रवादी कांग्रेस, शिव सेना उद्धव ठाकरे, आम आदमी पार्टी, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट, CPI, CPIM, CPI (ML) आदि सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता स्वतः स्फूर्त स्वाभाविक रूप से आपसी एकता बनाने में जुटे हैं।

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, प्रद्युमन दुबे, शिव कुमार चौरसिया, उदय शंकर पालित, दामोदर गोस्वामी, मो समद, असरफ इमाम, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, अशोक राम, रूपेश चौधरी आदि ने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस पार्टी सहित सभी समान विचारधाराओं वाले 15 दल एकजुट होकर अगामी लोकसभा चुनाव में 62% वोट को एकजुट कर जो दल जहां मजबूत स्थिति में उसे दूसरे दल सहयोग कर चट्टानी एकता बना कर BJP गठबंधन को हराने का काम करेगी।

BREAKING NEWS :- 

शेरघाटी SDO ने की छापामारी : अफीम से लदा वैन पकड़ाया

गया : SDO, शेरघाटी द्वारा बताया गया कि आज पूर्वाहन में शेरघाटी पुल के नीचे से एक पिकअप पकड़ा गया। पोस्ता दाना (अफीम का फल) से लदा वैन पकड़ा गया। 

इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी द्वारा शेरघाटी बाजार पिपरपाती रोड में दो गोदाम एवं फैक्ट्री में छापा मारा गया, जहां लगभग 110 बोरा रिफाइंड एवं अन रिफाइंड पोस्ता दाना बरामद किया गया। साथ ही लगभग 3 बोरा गोंद, 06 बोरा पोस्ता दाना/मिक्सड डोडा बरामद किया गया। 

SDO द्वारा छापामारी के क्रम में गोदाम एवं फैक्ट्री के मुंशी नीरज कुमार तथा पिकअप वैन का चालक जीतू कुमार को गिरफ्तार किया गया। साथ ही राजस्व पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी, शेरघाटी को गोदाम एवं फैक्ट्री अपनी देखरेख में सील करने का निर्देश दिया गया। छापामारी के क्रम में ASP शेरघाटी, SHO शेरघाटी सहित अन्य संबंधित मौजूद थे।

TODAY NEWS – गया पुलिस की कार्रवाई 

Congress Speech in Hindi | {BJP को उखाड़ फेंकेगी Congress} | Congress News | Today News | Gaya News |- Anj News Media
अनवरत प्रस्तुति

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध खनन, परिवहन तथा ओवरलोडिंग पर पूर्णतः रोकथाम लगाने हेतु लागातार कार्यवाही किया जा रहा है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को लगातार अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग में संलिप्त खनन माफियाओं के विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है इसी क्रम में दिनांक 16.05..2023 कोः-

01. डेल्हा थाना क्षेत्र में खनन माफियों के द्वारा चोरी छुपे अवैध खनन कर अवैध रूप से बालु ले जाया जा रहा था। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कार्रवाई हेतु डेल्हा थाना को निर्देशित किया गया। इस संबंध में थाना द्वारा छापामारी कर अवैध बालु लदा एक 02 ट्रैक्टर के साथ अभियुक्त राहुल कुमार, 02. राज कुमार दोनों पे0 कृष्णा यादव, सा0 छतुवाग, थाना चन्दौती जिला गया को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में डेल्हा थाना कांड सं0 157/23, दिनांक 16.05.2023, धारा 379/411 भा0द0वि0 एवं 56 (1)(2) बिहार सनुदान खनिज खनन, परिवहन एवं भंडारण अधिनियम 2019 एवं पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

गया पुलिस द्वारा जिला में अवैध शराब का सेवन, निर्माण, बिक्री, भण्डारण एवं परिवहन को रोकने तथा शराब तस्करों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में दिनांक 16.05.2023 कोः-

01. खिजरसराय थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में रधिया देवी,  पे0 गिरधारी मांझी, सा0 डेमा, थाना फतेहपुर, जिला  गया 02. रामरतन चौहान, पे0 सुर्यदेव चौहान, सा0 वेडाली, दोनों थाना खिजरसराय, जिला गया को गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे खिजरसराय थाना काण्ड संख्या 190/23, दिनांक 14.05.2023 धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज काण्ड में फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

02. चन्दौती थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आरोप में कमलेश चौधरी,  पे0 नरेश चौधरी, सा0 डुमरा, थाना चन्दौती, जिला  गया को 08 ली0 महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इस संबंध मे चन्दौती थाना काण्ड संख्या 304/23, दिनांक 16.05.2023, धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

03. टनकुप्पा थानान्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने के आसूचना पर 120 ली0 महुआ शराब एवं मोटरसाईकिल-01 बरामद किया गया। इस संबंध मे टनकुप्पा थाना काण्ड संख्या 94/23, दिनांक 16.05.2023, धारा-30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संसोधित अधिनियम 2018 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

BREAKING NEWS

Congress Speech in Hindi | {BJP को उखाड़ फेंकेगी Congress} | Congress News | Today News | Gaya News |- Anj News Media
अति प्राचीन मूर्ति को
सुरक्षित गया संग्रहालय में रखाया गया 

 गया पुलिस द्वारा प्राचीन मूर्ति को बरामद कर रखवाया सुरक्षित:– 

गया पुलिस को फतेहपुर थाना को सूचना प्राप्त हुआ की पॉती में आहर से एक प्राचीन मूर्ति बरामद हुआ। जो ग्रामीणों के द्वारा अपने पास रखे हुए है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फतेहपुर थाना द्वारा BDO (प्रखण्ड विकास पदाधिकारी), टनकुप्पा के साथ ग्राम पॉती पहुचकर ग्रामीणों से अति प्राचीन मूर्ति को सुरक्षित प्राप्त किया गया तथा सुरक्षा के दृष्टिकोण से अति प्राचीन मूर्ति को सुरक्षित गया संग्रहालय, गया में जमा किया गया है।

Tags :- Congress | JDU | BJP | RJD | POLICE | SDO | SHO | Today News | Breaking News 

– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!