Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News

गया, 27 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया प्रस्तुति) ! Darbhanga हलचल- 2023 की सुर्खियां। Darbhanga में मुख्यमंत्री नीतीश की उपलब्धियों का मंत्री ने किया बखान। 

ख़ास खबर में Darbhanga की ताज़ा खबरें

Darbhanga ! बिहार के अन्य स्थानों पर बाढ़ को कम करना कोई बड़ी बात नहीं है। उन्होंने जल संसाधन विभाग द्वारा सिमरिया धाम में किया गया, वह अनूठा है। जिसमें रबर कमला पूर्वी पश्चिमी दोनों तटबंध के सुदृढ़ीकरण व पक्कीकरण सड़क का निर्माण सहित विभाग द्वारा हो रहे कार्य के बारे में भी विस्तार से लोगों को जानकारी दिया।

Advertisement

उन्होंने कहा बाढ़ से त्रस्त रहने वाले इस क्षेत्र के किसान धान की खेती कर पा रहे हैं। जो Darbhanga के लिए बड़ी बात है। किसान खुश और खुशहाल हैं। विकास पुरुष नीतीश कुमार की सोच यहां विकसित हुई है। जो किसानों के खुशहाली का मार्ग बना है। जो बिल्कुल अनोखा है और उन्नत भी। Darbhanga में मुख्यमंत्री नीतीश की उपलब्धियों का मंत्री ने किया बखान। दरभंगा में मुख्यमंत्री की जय ! जय।

Darbhanga | Darbhanga News | सुर्खियां में Darbhanga ज़िले की हलचल 

Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News - Anj News Media
Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News – Anj News Media

Darbhanga के बिरोल प्रखंड के बिरौल रजिस्ट्री ऑफिस के पुस्तकालय एवं प्रतीक्षालय का उद्घाटन एवं कुशेश्वर स्थान प्रखंड के हरौली में कमला नदी उराहीकारण का लोकार्पण जल संसाधन व जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने किया।

Darbhanga | जल संसाधन एवं सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने कहा

Darbhanga के कुशेश्वरस्थान में जल संसाधन सा सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने हरौली पंचायत भवन परिसर में पिपरा घाट से फूहीया तक 12 किलोमीटर में कमला नदी उरही कारण कार्यकाल लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काहे की कुशेश्वरस्थान को बाढ़ से मुक्ति दिलाने का कार्य जल संसाधन विभाग के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कुशेश्वर स्थान को बाढ़ से निजात मिल सकता है।

लोगों को संबोधित करते हुए इन्होंने कहा कि विकास का कार्य जाति धर्म से ऊपर उठकर है। अपने घोषणा को जमीन पर उतरता हूं। ठीक उसी तरह चुनाव के समय भी आप लोगों को कम करने वाले के साथ खराब कर मजबूती देना चाहिए।

उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नेपाल में हाई डैम के निर्माण के बिना बाढ़ से स्थाई निदान संभव नहीं है हाई कोर्ट के आधार आदेश के बावजूद भी केंद्र सरकार इस पर पहल नहीं कर रही है।

जिस कारण एक दशक से भी अधिक समय से यह कार्य आठ का पड़ा है केंद्र सरकार क्यों नहीं मित्रांचल में कार्य कर रही है जबकि विगत चुनाव में मिथिला के लोगों नेअपार जन समर्थन दिया था।

Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News - Anj News Media
Darbhanga, मंत्री, जल संसाधन व सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, बिहार सरकार संजय कुमार झा ने परिभ्रमण कार्यक्रम के दौरान जिले के सदर प्रखण्ड अन्तर्गत शीशो पूर्वी पंचायत के चौपाल टोला में संसाधन विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य का स्थल निरीक्षण किया। शीशो पूर्वी पंचायत में आयोजित ग्राम संवाद में भाग लिया।

इस मौके पर जल संसाधन व जनसंपर्क मंत्री संजय झा ने कहा कि यह ग्राम संसद सद्भाव संवाद है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि विकास तभी होगा जब समाज में सद्भाव रहेगा।

समाज में शांति रहेगी ! समाज में सब एक होकर रहेंगे तब शांति रहेगी। और तभी बिहार का विकास होगा।  उन्होंने कहा कि एम्स के लिए जगह चुनकर दे दिया गया है। जो लोग इसको घुमा रहे हैं।

हिसाब आने वाले चुनाव में जनता लेगी। बिहार की सरकार और नीतीश कुमार ने तय किया कि दरभंगा में दूसरा एम्स बनेगा। उन्होंने कहा मैं वही बात बोलता हूं, जो मैं कर सकता हूं और जो नहीं कर सकता वह नहीं बोलता हूं।

आरक्षण देकर राजनैतिक हैसियत देने की बात नीतीश कुमार ही करेंगे। चौपाल समाज को राजनैतिक स्तर पर आरक्षण देखकर, उन्हें ऊपर उठाने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही किया है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को अच्छा बनाने के लिए बीएससी के द्वारा 1 लाख 70 हजार शिक्षकों की बहाली की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश में कहीं बाढ़ आए कि ना आए लेकिन 6 महीना कुशेश्वर स्थान पानी में डूबा रहता था लेकिन आज हम लोगों ने कुशेश्वर स्थान को बाढ़ मुक्त कर दिया। इस बार पानी कहीं दिखाई नहीं दिया। जहां पानी लगा रहता था, वहां धान की खेती हो रही है।

PHED मंत्री ने कहा | Darbhanga 

Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News - Anj News Media

Darbhanga के सदर प्रखंड के खुटबाड़ा के गौशा घाट मुक्तिधाम के नव निर्माण कार्य का शिलान्याश PHED (पीएचडी) मंत्री ललित यादव ने किया। PHED मंत्री ललित यादव ने कहा कि इस गौशा घाट की धरती पर श्मशान घाट और मुक्तिधाम का शिलान्यास कार्य किया गया है।

जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति तीन करोड़ 37 लाख है लेकिन संवेदक को कहा गया है कि इस कार्य को शीघ्र 6 माह के अंदर बना सकते हैं। इस गौशाला घाट में लोगों को दाह संस्कार करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था लेकिन शमशान घाट और मुक्तिधाम बन जाने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।

इस गौशाला घाट में लोग दूर-दूर से आते हैं। उन्होंने कहा कि इस मुक्तिधाम को हम आधुनिक रूप से बनाने का कार्य करेंगे। यह कहीं से भी नहीं लगेगा कि यह शमशान घाट है, ऐसे ऐसा बनायेगें।

जो पृथ्वी पर जन्म लेते हैं, उनका एक दिन निश्चित अंत होता है। उन्होंने कहा कि गांव के लोगों को तो मुक्तिधाम और श्मशान घाट का सुविधा मिल जाता है। उन्हें किसी तरह की कठिनाई नहीं होती है लेकिन जो शहर में लोग रहते हैं, उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा मुख्यमंत्री की योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। हर- घर नल- जल ! इस योजना पर भी हम लोग जोर- शोर से काम कर रहे हैं। काफी हद तक यह कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा मुख्यमंत्री का लक्ष्य है कि शहर से लेकर गांव तक हर घर में नल का जल होना हो।

जरा हटके | मान- सम्मान की हलचल 

Darbhanga के लहरिया सराय के सदर प्रखंड के दूमदमा मुहल्ला निवासी पटना पुलिस बल में तैनात दरोगा मोहम्मद गुलाम मुस्तफा को राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा और सम्मान सेवा पदक से नवाजा गया।

वर्ष- 2008 में उन्हें वीरता पदक से भी सम्मानित किया गया था। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गृह मंत्रालय भारत सरकार और से उन्हें विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय कार्यों के लिए चयन किया गया था।

Darbhanga जिले के लहरिया सराय थाना क्षेत्र के दमदम निवासी मोहम्मद गुलाम मुस्तफा अपनी नौकरी के 20 वर्ष में कई बार पुरस्कृत हो चुके हैं। बेहतर सर्विस कार्यों को देखते हुए उन्हें इस पुरस्कार के लिए पटना से प्रस्ताव भेजा गया था। उनके नाम का चयन होने से पूरे दरभंगा शहर में एवं मोहल्लों में खुशी की लहर झलकी।

पटना के चर्चित रुपेश हत्याकांड में बेहतर सीडीआर अवलोकन करने और सूचना संकलन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय के पदक से अलंकृत किया गया था। फिलवक्त, पटना एसएसपी कार्यालय के आंसूचना इकाई में तैनात हैं।

Pls ! Watch The Documentary – पटरी पर पाठशाला ! Screenwriter Ashok Kumar Anj

दरभंगा नगर आयुक्त | Darbhanga 

Darbhanga के लहरिया सराय के नेहरू स्टेडियम के पोलो मैदान में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दरभंगा नगर आयुक्त मनीष कुमार ने झंडा फहराया। उन्होंने कहा कि दरभंगा की धरती वीरों की धरती रही है और स्वतंत्रता आंदोलन में दरभंगा से कई स्वतंत्रता सेनानी हुए। उन्हें याद किया गया। उन्होंने बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कई स्तरों पर बिहार सरकार बेहतरीन कार्य किया है।

बेटी है तो कल है | दरभंगा में जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन हुआ शुभारंभ

Darbhanga | दरभंगा हलचल में CM-2023 | Darbhanga News - Anj News Media

Darbhanga समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर सभागार में आयोजित जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त श्रीमती प्रतिभा रानी ने कीं।

डीडीसी प्रतिभा रानी ने कहा कि कि मिशन शक्ति के अंतर्गत संबल और सामर्थ्य योजना के तहत कई कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं। जिनके तहत जिला हब फॉर एम्पोवेर्मेंट ऑफ वीमेन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। निश्चित रूप से यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उपयुक्त सिद्ध होगी।

मिशन शक्ति’ मिशन मोड में एक योजना है जिसका उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षा और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। उन्होंने आगे यह भी बताया कि मिशन शक्ति’ की दो उप-योजनाएं हैं- ‘संबल’ और ‘सामर्थ्य’. जहां “संबल” उप-योजना महिलाओं की सुरक्षा के लिए है। वहीं ‘सामर्थ्य’ उप-योजना महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए है।

‘संबल’ उप-योजना के घटकों में नारी अदालतों के एक नए घटक के साथ वन स्टॉप सेंटर (ओएससी), महिला हेल्पलाइन-181 (डब्ल्यूएचएल), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ (बीबीबीपी) हैं- इसके अलावा यह योजना समाज और परिवार के भीतर वैकल्पिक विवाद के समाधान एवं लैंगिक न्याय को बढ़ावा देने का काम करेगी।

‘सामर्थ्य’ उप-योजना में शक्ति सदन, सखी निवास, इसके अलावा, कामकाजी माताओं के बच्चों के लिए राष्ट्रीय क्रेच योजना और विशिष्ट आईसीडीएस के तहत प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (पीएमएमवीवाई) है।

उन्होंने बताया की बिहार राज्य में प्रति 1000 पुरुष में 918 महिलाएं हैं। जो यह दर्शाता है कि आज भी समाज में बेटी के प्रति पुरानी नजरिया कायम है। जिसे दूर करने की जरुरत है। इसके लिए जरुरी है कि हमारा समाज कन्या भ्रूण हत्या, लिंग परिक्षण इत्यादि कुरीतियों को दूर करें, क्योंकि बेटी है तो कल है।

उन्होंने आगे बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिला सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए समर्थन को मजबूत बनाना है। यह योजना सम्पूर्ण जीवन चक्र में महिलाओं को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर विचार करने और उनके जीवन में बदलाव लाएगी तथा उन्हें जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र-निर्माण में समान अवसर प्रदान करेगा।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!