Darbhanga News | Darbhanga News Today | {जनसभा}

Darbhanga News | Darbhanga News Today | {जनसभा}

दरभंगा, 30 जून (अंज न्यूज़ मीडिया) दरभंगा लोकसभा के बहेड़ी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ सफल वर्ष पूर्ण होने के अवसर जनसभा का आयोजन किया गया। 

Advertisement

Political News: जहां कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी चौबे और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह शामिल हुए। 

Darbhanga News in Hindi: उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा की आजादी के बाद से देश एवं अधिकतर राज्य में  अधिकांश समय कांग्रेस का शासन रहा है। परंतु यह लुटेरा पार्टी देश का विकास करने के बजाय देश को लूटने का काम किया है। 

Pls! Watch The Related Exclusive Video Byte:

उन्होंने कहा कि धन्य है भारत के लोग जिन्होंने 2014 में  देश की बागडोर नरेंद्र मोदी के हाथों सौंप कर देश को बर्बाद होने से बचा लिया। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं अपितु सम्पूर्ण विश्व नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक होकर उनके क्षमता को सलाम कर रहा है। 

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में देश में योजना नेताओं के जेब भरने के लिए बनाया जाता था, परंतु जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है। भ्रष्टाचारियों का ठिकाना जेल हो गया है। 

भ्रष्टाचारियों पर हो रहे एक्शन से भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी पार्टी का नींद हराम हो चुका है, सभी विपक्षी पार्टी के नेता खुद को बचाने के लिए एक होने का विफल प्रयास भी कर रहे है। 

परंतु शायद इन्हें यह मालूम नही है कि नरेंद्र मोदी जी को देश की जनता का आशीर्वाद प्राप्त है, वह देश की जनता के टैक्स के पैसे का दुरुपयोग करने वालों से पाई पाई का हिसाब लेंगे।  

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना से आज देश के सभी जरूरतमंद लाभान्वित हो रहे है।

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी मिथिला के विकास के प्रति काफी गंभीर है, परंतु राज्य के मुखिया नीतीश कुमार के विकास विरोधी नीति के कारण बिहार में कई केंद्रीय परियोजना अटका पड़ा है। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार दरभंगा में एम्स, एयरपोर्ट, आईटी पार्क, कचरा निस्तारण प्लांट, विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन, आमस दरभंगा एक्सप्रेस वे सड़क, कई नई रेल लाइन सहित दर्जनों विकास की परियोजना को वर्षों पहले स्वीकृति दे चुकी है, परंतु नीतीश कुमार द्वारा कई परियोजनाओं के लिए जमीन नही दिए जाने के कारण यह धरातल पर नहीं उतर पाया है। 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!