Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली

जल जीवन हरियाली में प्रगति: जिलाधिकारी

गया ज़िला पूरे बिहार में पौधारोपण कार्य में अव्वल

आयुक्त, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा किया गया पौधारोपण

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किये आयुक्त,डीएम और एसएसपी
पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा दिये आयुक्त 
Advertisement

गया: पृथ्वी दिवस के अवसर पर ब्रह्म वन, पहाड़पुर, गया के वन विभाग के जमीन में आयुक्त मगध प्रमंडल गया, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा 

पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों को पेड़ों की रक्षा हेतु संकल्प दिलाया गया।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किये डीएम

जिला पदाधिकारी श्री अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी एवं जनोपयोगी योजनाओं यथा जल जीवन हरियाली, सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम, लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, विद्युत से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु भूमि की उपलब्धता, अत्यधिक वर्षा के कारण पुल पुलिया एवं सड़कों की स्थिति का निरीक्षण, सी डब्ल्यू जे सी/  एम जे सी, अवैध शराब का विनष्टीकरण एवं जप्त वाहनों की नीलामी सहित अन्य विभागों के  प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा बैठक की गई। 

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर बैठक किये डीएम

बैठक में जिला पदाधिकारी ने अभियंताओं को अत्याधिक बारिश /बाढ़ के कारण पुल पुलिया एवं सड़कों के रखरखाव संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि अगर कहीं पुल पुलिया /सड़क अत्याधिक बारिश /बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हो जाए तो संबंधित विभाग के अभियंता तत्काल उस स्थान पर जाकर वस्तु स्थिति के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वरीय पदाधिकारियों को त्वरित गति से सूचित करेंगे। साथ ही संबंधित सड़क/ पुल पुलिया से आवागमन सुचारू रखने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था शीघ्र करने का प्रयास करेंगे। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वैसे क्षेत्र जहां अत्यधिक वर्षा के कारण जलजमाव हो रहा है उसे ससमय पानी निकलवाना सुनिश्चित कराएंगे।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर बैठक में शामिल अधिकारीगण

लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि  प्राप्त आवेदन के आलोक में गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय अवधि के अंदर मामलो का सुनवाई करे तथा लंबित प्रतिवेदन ओं को विभागीय पोर्टल पर 2 दिनों के अंदर अपलोड कराना सुनिश्चित करेंगे।  सीएम डैशबोर्ड तथा सीपीग्राम की समीक्षा में जिला पदाधिकारी ने प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया कि वे प्रखंड निरीक्षण के दौरान  सीएम डैशबोर्ड एवं सीपीग्राम के लंबित मामलों की समीक्षा अवश्य करे तथा प्रतिवेदन ओं को विभागीय पोर्टल पर अपलोड करवाना सुनिश्चित कराएंगे।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किये आयुक्त

बैठक में उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार द्वारा बताया गया कि बिहार पृथ्वी दिवस के अवसर पर जल जीवन हरियाली योजना के तहत गया ज़िला पूरे बिहार में पौधारोपण कार्य में अव्वल रहा है। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य सरकार द्वारा 7 लाख 96 हजार 8 सौ (796800) पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित रखा गया था। तथा जिला पदाधिकारी गया द्वारा मनरेगा योजना के तहत 1110545 पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिस के अनुपालन में वन विभाग के कुल 16 नर्सरी से पौधे प्राप्त कर अब तक कुल 1007700 पौधे लगाए गए हैं। 1057410 गड्ढे खोदे गए हैं तथा 120500 गैबीयन लगाए गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस और गया की मनभावन हरियाली 

इस वर्ष पौधारोपण गया जिले में पूरे राज्य स्तर का 126.47 प्रतिशत प्राप्त कर अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि आमस प्रखंड अंतर्गत 20100 लक्ष्य में से 24000 पौधारोपण, 24600 गड्ढे खोदे गए तथा 1800 गैबियन लगाए गए हैं। अतरी प्रखंड अंतर्गत 15250 लक्ष्य में से 25200 पौधारोपण, 25200 गड्ढे खोदे गए हैं। बांके बाजार प्रखंड अंतर्गत 50000 लक्ष्य में से 50000 पौधारोपण, 50100 गड्ढे खोदे गए तथा 17000 गैबियन लगाए गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस और हरियाली की शपथ

बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत 56200 लक्ष्य में से 50000 पौधारोपण, 52300 गड्ढे खोदे गए हैं। नीमचक बथानी प्रखंड अंतर्गत 38500 लक्ष्य में से 31000 पौधारोपण, 27900 गड्ढे खोदे गए तथा 5100 गैबियन लगाए गए हैं। बेलागंज प्रखंड अंतर्गत 29050 लक्ष्य में से 35800 पौधारोपण, 40400 गड्ढे खोदे गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर पौधरोपण किये एसएसपी

बोधगया प्रखंड अंतर्गत 77500 लक्ष्य में से 31000 पौधारोपण, 33600 गड्ढे खोदे गए हैं। डोभी प्रखंड अंतर्गत 57500 लक्ष्य में से 50200 पौधारोपण, 51800 गड्ढे खोदे गए तथा 1000 गैबीयन लगाए गए हैं। डुमरिया प्रखंड अंतर्गत 49000 लक्ष्य में से 73400 पौधारोपण, 73400 गड्ढे खोदे गए तथा 16000 गैबियन लगाए गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस: रिमझिम बारिश और जल जीवन हरियाली

फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत 48380 लक्ष्य में से 42200 पौधारोपण, 45600 गड्ढे खोदे गए तथा 1200 गैबियन लगाए गए हैं। गुरारू प्रखंड अंतर्गत 60000 लक्ष्य में से 33700 पौधारोपण, 35700 गड्ढे खोदे गए तथा 400 गैबियन लगाए गए हैं। गुरुआ प्रखंड अंतर्गत 55900 लक्ष्य में से 53800 पौधारोपण, 54600 गड्ढे खोदे गए तथा 18200 गैबियन लगाए गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस और हरियाली

इमामगंज प्रखंड अंतर्गत 72850 लक्ष्य में से 151000 पौधारोपण, 155000 गड्ढे खोदे गए हैं। खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत 68000 लक्ष्य में से 68100 पौधारोपण, 68100 गड्ढे खोदे गए हैं। कोच प्रखंड अंतर्गत 23920 लक्ष्य में से 24800 पौधारोपण, 27800 गड्ढे खोदे गए तथा 7500 गैबियन लगाए गए हैं। मानपुर प्रखंड अंतर्गत 54200 लक्ष्य में से 6000 पौधारोपण, 7160 गड्ढे खोदे गए तथा 500 गैबियन लगाए गए हैं।

Pls Watch Earth Day and Oath :- Earth Day and Oath | AnjNewsMedia

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर हरियाली की शपथ लिए
आयुक्त, डीएम और एसएसपी 

मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत 77900 लक्ष्य में से 42400 पौधारोपण, 52500 गड्ढे खोदे गए। मोहरा प्रखंड अंतर्गत 14150 लक्ष्य में से 16400 पौधारोपण, 16800 गड्ढे खोदे गए तथा 1000 गैबियन लगाए गए हैं। नगर प्रखंड अंतर्गत 25695 लक्ष्य में से 24500 पौधारोपण, 24500 गड्ढे खोदे गए। परैया प्रखंड अंतर्गत 14550 लक्ष्य में से 20000 पौधारोपण, 20750 गड्ढे खोदे गए तथा 6000 गैबियन लगाए गए हैं। शेरघाटी प्रखंड अंतर्गत 39700 लक्ष्य में से 38200 पौधारोपण, 42600 गड्ढे खोदे गए तथा 4600 गैबियन लगाए गए हैं।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
हरियाली के बीच मना पृथ्वी दिवस

टनकुप्पा प्रखंड अंतर्गत 40900 लक्ष्य में से 26600 पौधारोपण, 30000 गड्ढे खोदे गए। टिकारी प्रखंड अंतर्गत 35500 लक्ष्य में से 32200 पौधारोपण, 34400 गड्ढे खोदे गए तथा वजीरगंज प्रखंड अंतर्गत 85800 लक्ष्य में से 57200 पौधारोपण, 62600 गड्ढे खोदे गए तथा 19200 गैबियन लगाए गए हैं।

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन: 

पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन बिहार के सौजन्य से जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत बिहार पृथ्वी दिवस 2021 के अवसर पर आज ब्रह्म वन, पहाड़पुर, गया के वन विभाग के जमीन में आयुक्त मगध प्रमंडल गया श्री मयंक वरवड़े, जिला पदाधिकारी गया श्री अभिषेक सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक गया श्री आदित्य कुमार तथा वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री अभिषेक कुमार द्वारा पौधारोपण किया गया तथा उपस्थित पदाधिकारियों एवं व्यक्तियों को पेड़ों की रक्षा हेतु संकल्प दिलाया गया की मैं संकल्प लेता हूं/ लेती हूं कि  प्रत्येक वर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा एवं देखभाल कर वृक्ष बनाऊंगा/ बनाउंगी। अपने आसपास के तालाब नदी, पोखर एवं अन्य जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करूंगा/ करूँगी। इसके लिए दूसरों को भी प्रेरित करूंगा/ करूँगी। आवश्यकता से अधिक जल का उपयोग नहीं करूंगा/ करूँगी एवं इस्तेमाल के बाद जल को बंद कर लूंगा/ लुंगी। अपने घर, विद्यालय, आस पड़ोस में वर्षा के जल संचय हेतु अपने परिवार के सदस्यों को प्रेरित करूंगा/ करूँगी। बिजली के उपयोग आवश्यकता अनुसार ही करूंगा/ करूँगी। घर से बाहर निकलते समय बिजली के बल्ब एवं पंखा को बंद कर दूंगा/ दूंगी। अपने घर, विद्यालय एवं आस-पड़ोस को सुरक्षित रखते हुए वहां से निकलने वाले कूड़े को कूड़ेदान में डालूंगा/ डालूंगी। प्लास्टिक पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े, कागजात के थैलों का उपयोग करूंगा/ करूँगी और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगा/ करूँगी। जीव जंतु एवं पशु पक्षियों के प्रति प्रेम का भाव रखूंगा/ रखूँगी इनके लिए यथासंभव दाना पानी की व्यवस्था करूंगा/ करूँगी। नजदीक के कार्य पैदल अथवा साइकिल से करूंगा/ करूँगी। कागज के अनावश्यक उपयोग नहीं करूंगा/ करूँगी एवं अन्य लोगों को भी इस हेतु प्रेरित करूंगा/ करूँगी। मैं खुले में शौच नहीं कर शौचालय का उपयोग करूंगा/ करूँगी।

इसके उपरांत आयुक्त मगध प्रमंडल, जिला पदाधिकारी गया तथा वरीय पुलिस अधीक्षक ने ब्रह्म वन, पहाड़पुर, गया में भ्रमण कर जायजा लिया गया।

Earth Day: गया का जल जीवन हरियाली, Gaya's water life greenery, AnjNewsMedia
पृथ्वी दिवस पर जल जीवन हरियाली को बढ़ावा देते डीएम

जिला पदाधिकारी ने मनरेगा, पंचायती राज तथा लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा सार्वजनिक कुओं का निर्माण तथा जीर्णोद्धार के कार्य, चापाकलो एवं कुओं के समीप सोख्ता का निर्माण। आहर, पोखर, पइन के समीप रिचार्ज बोरेबल का निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिए। उप विकास आयुक्त द्वारा बताया गया कि गया जिले में अब तक कुल 5883 सोख्ता का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा 9559 सोख्ता निर्माणाधीन है।

सी डब्ल्यू जे सी /एमजेसी की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि माननीय उच्च न्यायालय में लगातार  तेजी से मामलों की सुनवाई की जा रही है। सभी पदाधिकारी अपने संबंधित विभागों के मामलों का स्टेट ऑफमेन्ट फैक्ट (SOF) रिपोर्ट तैयार करना सुनिश्चित करें ताकि माननीय न्यायालय में सरकार के पक्ष में रिपोर्ट रखा जा सके।

कब्रिस्तान  घेराबंदी तथा मंदिर घेराबंदी के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने वरीय उप समाहर्ता  सह प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा श्री अमरेश कुमार को निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर विवादित कब्रिस्तान घेराबंदी के प्रस्ताव को प्राप्त करते हुए संबंधित अभियंता द्वारा कार्य प्रारंभ करवाया जाए। साथ ही वैसे संवेदक जो निविदा के पश्चात कार्य करने में आनाकानी कर रहे हैं वैसे संवेदको पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चहारदीवार घेराबंदी की समीक्षा विभाग स्तर पर की जा रही है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरतें।

मध निषेध एवं उत्पाद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सहायक आयुक्त उत्पाद को जप्त वाहनों को शराब के खेप में पकड़े गए राजसात वाले वाहनों को नीलामी की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया साथ ही शराब विनष्टीकरण के कार्य को तेजी से कराने का निर्देश दिए। बैठक में सहायक आयुक्त उत्पाद द्वारा बताया गया कि अब तक 33755 छापेमारी की गई है जिसमें 16313 व्यक्तियों के गिरफ्तारी की गई है। वाहन नीलामी के संबंध में बताया गया कि अब तक कुल 205 दोपहिया वाहन, 118 चार पहिया वाहन, 25 तीन पहिया वाहन तथा 5 ट्रक की नीलामी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 580669 लीटर विनष्टीकरण का कार्य किया जा चुका है। 

जिला पदाधिकारी ने शेष जब्त शराब को अति शीघ्र  विनष्टीकरण का कार्य कराने का निर्देश दिया।

एचआरएमएस में एंट्री के समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी विभागों के पदाधिकारी को निर्देश दिया कि अगस्त माह का वेतन भुगतान एचआरएमएस में शत प्रतिशत एंट्री के पश्चात ही किया जाएगा। उन्होंने मत्स्य विभाग, सिविल सर्जन, रोड डिपार्टमेंट, मध निषेध, जिला कृषि पदाधिकारी, शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि आपने अपने कार्यालय के कर्मियों का एचआरएमएस में ऑनलाइन एंट्री करवाना सुनिश्चित करें।

बैठक में  अपर समाहर्ता श्री मनोज कुमार, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री नरेश झा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी,  निदेशक डीआरडीए,  जिला पंचायत राज पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं अभियंतागण उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!