Gaya: गया के किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड

किसान गोष्ठी में किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषक खुश 

अध्यक्ष, लोकायुक्त, बिहार न्यायमूर्ती श्याम किशोर शर्मा ने किया किसान गोष्ठी का उद्घाटन। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड 
Advertisement
किये वितरित।
  


कृषि विभाग, गया के तत्वाधान में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), गया द्वारा बेलागंज प्रखण्ड के कोरियावां पंचायत के मेन ग्राम स्थित बाबा कोटेश्वरनाथ धाम मंदिर परिसर के समीप किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Gaya: किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, President, Lokayukta, Bihar Justice Shyam Kishore Sharma, Farmers got soil health card, anjnewsmedia
मृदा स्वास्थ्य कार्ड:-
Farmers got soil health card:
Justice Shyam Kishore Sharma

कार्यक्रम का उद्घाटन न्यायमूर्ती श्याम किशोर शर्मा, अध्यक्ष, लोकायुक्त, बिहार सरकार के द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर मंच पर संयुक्त निदेशक (शष्य), मुख्यालय श्री अरविन्द शर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी, गया श्री सुदामा महतो, वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, मानपुर, गया डा॰ राजीव सिंह, उप निदेशक (कृषि अभियंत्रण) भूमि संरक्षण, गया ईजी॰ बालेश्वर प्रसाद, परियोजना निदेशक, आत्मा, गया श्री रविन्द्र कुमार, सहायक निदेशक, रसायन, मिट्टी जाॅच, गया श्री ललन कुमार सुमन, जिला परामर्शी श्री सुदामा सिंह, उप परियोजना निदेशक, आत्मा श्री नीरज कुमार वर्मा मौजूद थे। 

Gaya: किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, President, Lokayukta, Bihar Justice Shyam Kishore Sharma, Farmers got soil health card, anjnewsmedia
न्यायमूर्ती श्याम ने आत्मा, गया द्वारा प्रकाशित
चार तकनीकी बुलेटिन का किये विमोचन

 

न्यायमूर्ती श्याम ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसानों को जलवायु अनूकूल खेती के तरीकों को अपनाने के लिये प्रेरित किया और उद्यान विभाग द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान पर दिये जा रहे सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को खेतों में लगवाने की अपील किया, उन्होने कहा इस तकनीकी से पानी का 70 प्रतिशत तक बचत होती है और गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त होती है। 

Gaya: किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, President, Lokayukta, Bihar Justice Shyam Kishore Sharma, Farmers got soil health card, anjnewsmedia
मौके पर किसानों की उपस्थिति 

कार्यक्रम में चलन्त मिट्टी जाॅच वाहन भी पहुॅचा था जिसके माध्यम से किसानों को उनकी खेत की मिट्टी का नमूना का जाॅच ऑन द स्पाॅट करके मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जा सकता है। न्यायमूर्ती किशोर ने मेन एवं आसपास के अन्य गाॅवों के किसानों श्री सिद्धी शर्मा, श्री राजकुमार शर्मा, श्री राम निवास शर्मा एवं श्री विजय शर्मा को अपने करकमलों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। उन्होने कहा कि किसानों को प्रत्येक दो से तीन वर्षो में अपने खेत की मिट्टी की जाॅच करानी चाहिये और मृदा स्वास्थ्य कार्ड में दिये गई मात्रा के अनुसार संतुलित मात्रा में उर्वरकों का व्यवहार करना चाहिये।

Gaya: किसानों को मिला मृदा स्वास्थ्य कार्ड, President, Lokayukta, Bihar Justice Shyam Kishore Sharma, Farmers got soil health card, anjnewsmedia
www.anjnewsmedia.com

किसान गोष्ठी में मेन एवं आस-पास के गाॅव के  किसान एवं जन प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर आत्मा द्वारा किसानों को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी दिये जाने हेतु स्टाॅल भी लगाया गया। न्यायमूर्ती श्याम ने आत्मा, गया द्वारा प्रकाशित चार तकनीकी बुलेटिन का विमोचन किया।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!