महिलाओं की उन्नति से देश है गौरवांवित
मनलुभावन आकर्षक समारोह का हुआ आयोजन
![]() |
| समारोह का शुभारंभ |
गया : जिलान्तर्गत अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- 2023 का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस मौके पर मनलुभावन आकर्षक समारोह का आयोजन हुआ।
समारोह का शुभारंभ नगर आयुक्त,गया श्रीमती अभिलाषा शर्मा ,श्री विनोद दूहन ,उपविकास आयुक्त गया , जिलाधिकारी की धर्मपत्नी श्रीमती नेहा, उपविकास आयुक्त की धर्मपत्नी डॉक्टर शिल्पी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, डॉक्टर मधुबाला के द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्जवलन मंत्र के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।आरंभ में अतिथियों का स्वागत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, icds के द्वारा करते हुए महिला दिवस समारोह के आयोजन की आवश्यकता और महिलाओं के उत्थान हेतु किये जा रहे कार्यों की चर्चा की गई।
साथ ही यह भी कहा कि महिलाओं की उन्नति और विकास पूर्णरूपेण तभी होगा जब महिलाओं के लिए विशेष रूप से दिवस आयोजित करने एवं उनके महत्व को बताने की आवश्यकता न पड़े।
इस क्रम में उपविकास आयुक्त गया के द्वारा संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की आबादी लगभग पूरी आबादी का 50% है और समाज के विकास के लिए इन आधी आबादी का विकास अनिवार्य है।सरकार द्वारा चलाई जा रहीं सभी योजनाओं का लाभ मिले ताकि महिलाओं के विकास के मार्ग में आ रही बाधाओं को कम किया जा सके।
श्रीमती नेहा ने अपने संबोधन में महिलाओं से हुई मुलाकात पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें खुद के लिए समय निकलने और उनके आसपास की अन्य महिलाओं के लिए तहेदिल से सकारात्मक कार्य करने की अपील की गई।
![]() |
| बेटी जन्मोत्सव शानदार ! जानदार ! महिलाओं में उमंग |
कार्यक्रम में नारी तू नारायणी, बिहार गौरव गान और बालिका जन्मोत्सव की प्रस्तुति ने समा बांधा।
बिहार गौरव प्रस्तुति में बिहार के गौरव गाथा को नृत्य के रूप प्रस्तुत किया गया। बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
कार्यक्रम में कई प्रखण्डों से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखण्ड समन्वयक,आंगनवाड़ी सेविकाएँ,आशा,जीविका दीदियाँ,स्कूली छात्राएं, शिक्षिका और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
![]() |
| बिहार सूबे में स्पेशल प्रोग्राम- 2023 |
गया जिले में मैट्रिक व इंटर की टॉप 3 की छात्राओं को मंच पर सम्मानित किया गया।साथ जिलान्तर्गत घरेलू हिंसा,दहेज व बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठनेवाली उन महिलाओं को भी सम्मानित किया जिन्होने इन कुरीतियों के विरुद्ध आवाज उठाकर जिले का मान बढ़ाया।
साथ हीं जिले के उन पदाधिकारियों को शुभकामना संदेश देकर प्रेरित किया गया कि महिलाओं के विकास के लिए विभागीय कार्यो में वे अपना और बेहतर योगदान दें।
Pls Watch The Shorts Video :-
उन पदाधिकारियों में नगर आयुक्त गया,उपविकास आयुक्त,सिविल सर्जन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी,श्रीमती अमृता ओशो, वरीय उपसमाहर्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,जिला कार्यक्रम प्रबंधक जीविका व स्वास्थ्य, जिला परियोजना प्रबंधक (WDC),केन्द्र प्रशासक आरती एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रहे जिन्हें जिला पदाधिकारी की ओर से सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में महिला विषय पर विशेष वक्ता के रूप में डॉ. मधुबाला ने कई तथ्यात्मक बातें अपने संबोधन में बताईं।
गया जिला प्रशासन गया और बाल विकास परियोजना विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संग्रहालय (म्यूजियम) गया में जिला पदाधिकारी डा.त्यागराजन एसएम की पत्नी नेहा, डीडीसी की पत्नी डा.शिल्पी, नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा, उप विकास आयुक्त, डा.मधुबाला एवं आईसीडीएस की डीपीओ भारती प्रियम्बदा ने संयुक्त से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को संग्रहालय में महिलाओं जनसमूह को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त विनोद दूहन ने कहा कि मानवता को आगे बढ़ाने के लिए नारी को पहले सशक्त करना होगा।
बिना नारी को सशक्त किए हुए मानव का कल्याण नहीं होगा। साथ हीं नारी को अपनी पहचान खुद बनाना होगा। नारी को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाएं चल रही है।
उन योजनाओं को लाभ उठानी चाहिए। यह बात उन्होंने कहा कि महिलाएं धरती से लेकर आकाश और सैन्य युद्ध से लेकर जहाज उड़ाने तक कार्य कर रही है।
उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। डीडीसी मौजूद महिला जनसमूह को आह्वान किया कि यहां की बातों को समाज के अंतिम पायदान पर रहने वाली प्रत्येक घर की महिलाएं तक पहुंचाएं।
डीपीओ आईसीडीएस ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हर समाज और हर वर्ग की महिलाओं की उपस्थिति सशक्ति को परिलक्षित करता है। महिलाओं की उन्नति और विकास पूर्णरूपेण तभी होगा जब महिलाओं के लिए विशेष रूप से दिवस आयोजित करने एवं उनके महत्व को बताने की आवश्यकता न पड़े।
जिलाधिकारी महोदय की धर्मपत्नी नेहा जी ने अपने संबोधन में महिलाओं से हुई मुलाकात पर खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें खुद के लिए समय निकलने और उनके आसपास की अन्य महिलाओं के लिए तहेदिल से सकारात्मक कार्य करने का अनुरोध किया।
मौके पर महिला हेल्प लाइन की आरती कुमारी, डीपीएम श्री गौश,सिविल सर्जन डा.राजीव रंजन, जिला स्वास्थ्य समिति की डीपीएम निलेश, डीपीएम जीविका, डॉक्टर मधुबाला, महिला थानाध्यक्ष मधु कुमारी तथा अन्य लोग उपस्थित थे ।इस अवसर पर मंच संचालन सीडीपीओ कोंच,श्रीमती मंजू ने किया।
प्रशानिक व्यस्तताओं के कारण जिला पदाधिकारी कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित नहीं हो पाए परंतु सम्पूर्ण कार्यक्रम उनके दिशानिर्देशों के अनुसार हुआ।
जिलाधिकारी ने अपनी ओर से भेजे संदेश में सभी पदाधिकारी और लोंगों से महिलाओं से जुड़ी सरकार की योजनाओं को पूरी तरह से धरातल पर लाने हेतु अनुरोध किया, विशेषकर समाज सुधार अभियान के अंतर्गत आने वाले कार्यों को पूर्ण मनोयोग से करने का आह्वान किया ताकि विभिन्न कुरीतियों से हमे पूर्ण निजात मिले।
जिला पदाधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित शुभकामना संदेश और सम्मान पत्र विभिन्न पदाधिकारी और छात्राओं के बीच वितरित किए गए।
विशेष वक्ता के रूप मे डॉक्टर मधुबाला ने कई तकनीकी जानकारी और आकड़ों से युक्त महिला सशक्तिकरण पर अपना संबोधन सबके समक्ष रखा।
बिहार की गाथा से अभिभूत दिखा मंच
अलग-अलग कलाकारों ने अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मंच पर बिटिया के जन्मोत्सव को प्रदर्शित की।
उसके बाद बिहार की गौरव गाथा जैसे होली और छठ पूजा को गीत और संगीत के माध्यम से प्रदर्शित की गई।
इसे उत्पस्थित महिलाओं ने करतल ध्वनि से उन कलाकारों को हौंसला बढ़ाया।
नारी तू नारायणी, बिहार गौरव गान और बालिका जन्मोत्सव की प्रस्तुति ने समा बांधा।बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्चना सोनाली, द्वितीय करिश्मा कुमारी, तृतीय रोशनी कुमारी, चतुर्थ सुरभि कुमारी एवं पंचम स्थान नीलम कुमारी को मिला।
चित्रांकन में प्रथम रीता कुमारी, द्वितीय रोशनी कुमारी, तृतीय रानी कुमारी, चतुर्थ पूनम कुमारी,पंचम सौम्या शेखर को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बाल विवाह, दहेज प्रथा, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाएं जिन्होंने जोरदार आवाज उठाया है, उनमें अर्चना देवी, पूजा कुमारी, रूबी देवी, पुष्पा कुमारी, संगीता कुमारी, रेखा देवी तथा गुड़िया देवी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
आईसीडीएस की सीडीपीओ एवं अन्य महिलाओं को भी शुभकामना पत्र दिया गया।
10वीं बोर्ड की परीक्षा में जिला में टॉप अंक प्राप्त करने वाले सदानंद उच्च विद्यालय सुलेबट्टा की स्नेहा कुमारी, आरआर अशोक उच्च विद्यालय खरखुरा के संगीता कुमारी, उच्च विद्यालय डोभी के अर्चना कुमारी एवं इंटरमीडिएट में कला संकाय में उच्च स्थान प्राप्त करने वाले मिर्जागलिब कॉलेज के सिमरन परवीन, वाणिज्य संकाय में गया कॉलेज के मुस्कान सिन्हा एवं विज्ञान संकाय में गया कॉलेज के सेजल कुमारी को प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर इन सभी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कई प्रखण्डों से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, महिला पर्यवेक्षिकाएं, प्रखण्ड समन्वयक, आंगनवाड़ी सेविकाएँ, आशा, जीविका दीदियाँ, स्कूली छात्राएं, शिक्षिका और अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
उन्हें भी जिला प्रशासन द्वारा इस अवसर पर शुभकामना संदेश प्रदान किया गया।
गया लोक शिकायत
![]() |
| vc : ज़िलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम |
गया लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 द्वितीय अपील के तहत ज़िला पदाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मामलों की सुनवाई की गई।
कलावती देवी, आमस द्वारा बताया गया की इंदिरा आवास योजना का लाभ नहीं दिए जाने के संबंध में शिकायत दर्ज किया गया था।
आज सुनवाई में बीडीओ, आमस द्वारा बताया गया की आवेदक इंदिरा आवास के लिए योग्य हैं परंतु तत्कालीन आवास सहायक द्वारा आवेदक को इंदिरा आवास का लाभ नहीं दिया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी ने बीडीओ को आवास सहायक को चिन्हित कर कारवाई हेतु प्रस्ताव उपलब्ध कर उप विकास आयुक्त को भेजना का निर्देश दिया।
भीम राम, गुरारू ने बताया की भूमि विक्रेता द्वारा भूमि की रजिस्ट्री कराने हेतु अग्रिम राशि की मांग की गई थी।
परंतु रजिस्ट्री के समय ज्ञात हुआ कि उक्त भूमि रेलवे परियोजना में चले जाने के कारण रजिस्ट्री नही हो सकती है।
तत्पश्चात भूमि विक्रेता से दिए गए अग्रिम राशि को वापस मांगे जाने पर टाल मटोल किया जा रहा है, जिसपर आवेदक द्वारा गुरारू थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया परंतु थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं क्रिया जा रहा है।
आज सुनवाई में जिलाधिकारी ने थानाध्यक्ष को आवेदक में आवेदन के आधार पर संबंधित के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिया।
कैलाश यादव, वजीरगंज द्वारा बताया गया की सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को बताने के संबध में शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमे जिलाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी को अतिक्रमण 15 दिनों में हटाने का निर्देश दिया गया।
– AnjNewsMedia Presentation
!['s Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia Gaya | [बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति] {International Women's Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEgpqL1t0j6pa8mbZiqLUXoNNgRWdnvDqXjNPgETJ8kDtAiGgjQ78bkVorvwQrI8rqcFm4GoXPRRRjDkJI4Gj3sXfTXXJoh6FhEzTayVyfO13VkEpGK2-Ger8pa_8iecwHm4dGCFJcg-efNNONUSy0SR2Tmj33evmQAvo-VzDLXmdiXPYTkOT2Kv-Lx6/w400-h300/WhatsApp%20Image%202023-03-11%20at%205.23.01%20PM.jpeg)
!['s Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia Gaya | [बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति] {International Women's Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEiRJqCm44bK8tP6_W6eWeTw49HzInjKaHBYQcTLzk2t-M6p0aU0P-UGSMyVISpEUl8Lii6THtOKUowGAzUSJHYpq_hOtJHCOodXvxY_e53lfX6jbAyycpTBVaBuKVVmNGkKOoYNtx5VdnAUr7vCa77qtTivEZ15bhtbVH9sjuy6fvzjJqsVWS0MsEmk/w400-h180/WhatsApp%20Image%202023-03-11%20at%203.48.47%20PM.jpeg)
!['s Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia Gaya | [बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति] {International Women's Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhexZel8WQFqdrzf0P_s_CaE6Uy5nlWLVBUwnrGjq_oPUJz8PIte3j_MpMCZjmNIdLvQZuxM0KLS9b47dktwTaMSe7Z1K0v2BKzVanWfKzDLuJuos7xLA14aXJQKle9fG9FthSf0GwSy32XCUqw7MrXwOMVF_ZtmdvRtAl8m0TjExzvHsi2y-O-sBhf/w400-h314/WhatsApp%20Image%202023-03-11%20at%206.10.24%20PM.jpeg)
!['s Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia Gaya | [बेटी जन्मोत्सव की शानदार प्रस्तुति] {International Women's Day} [antrashtriy mahila divas News] Latest Today News | #Live AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjIDwaYb8HTAbNYCeXyXBV9gz7P-1N8uCbgUGNnnz_evkFo90ZsMsu8uT5LITPF3uT2wIRcP2aGRyRTUnnkKI3eHzhPFXON7FBEkEGBPWdeZhc1plWk0q1zXKPlFwcIlqV5UrKk4jGyRQFt1J5j2XhWPqYM5pDqjTRt6GppAxicz1wLDTfOLVtlgt77/w400-h300/WhatsApp%20Image%202023-03-11%20at%207.22.06%20PM.jpeg)