Gaya- Breaking: मौत की घटना के उपरांत वजीरगंज बाजार जाम


Breaking: वजीरगंज के गदहवा पर के निवासी युवक मनोज माँझी की मौत पर आक्रोशित ग्रामीणों ने की वजीरगंज बाजार की सड़क जाम। सड़क पर आगज़नी कर किया विरोध, पुलिस से की न्याय की माँग। मृतक मनोज, स्व. रामचंद्र माँझी का पुत्र था।
अंज न्यूज मीडिया ने इस घटना पर वजीरगंज थानेदार से बातचीत की। घटना स्थल की मुआयना करने के बाद वजीरगंज थानेदार ने घटना की पुष्टि करते हुआ बताया कि मृतक मनोज 10 दिन से ग़ायब था, जिसकी सूचना थाना में दर्ज था। आगे उन्होंने कहा कि मृतक मनोज मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था। मौत कैसे हुई इसकी गहन जाँच जारी है। उन्होंने कहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इस घटना की पूरी पुष्टि हो सकेगी।
 
Advertisement

➖  AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!