नुक्कड़ नाटक के जरिये किसानों के बीच जगाई खेती की अलख
गया : गया जिले के कृषि विभाग के तत्वाधान में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) द्वारा बेलागंज प्रखण्ड के कोरियावां पंचायत के मेन ग्राम स्थित बाबा
![]() |
| बेलागंज के मेन ग्राम में लगा किसान मेला मेले में जुटे किसान |
कार्यक्रम का उद्घाटन कोरियावां ग्राम पंचायत के मुखिया मनोज शर्मा ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। मुखिया ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में किसानों को जलवायु अनूकूल खेती के तरीकों को अपनाने के लिये प्रेरित किया और उद्यान विभाग द्वारा 90 प्रतिशत अनुदान पर दिये जा रहे सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को खेतों में लगवाने की अपील किया।
उन्होंने कहा इस तकनीकी से पानी का 70 प्रतिशत तक बचत होती है और गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त होती है।
![]() |
| नुक्कड़ नाटक के जरिये जगाई खेती की अलख |
कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक दल के द्वारा किसानों को मनोरंजक तरीके से फसल अवशेष जलाने के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई। जिसके कारण मिट्टी के केचुए और सूक्ष्म जीव नष्ट होते है और मिट्टी बंजर होती है। पराली जलाने से उठने वाले धुऐं के कारण पर्यावरण प्रदूषित होता है और मनुष्यों में सांस संबंधी बीमारियां होती है।
![]() |
| किसानों को नई तरीके से खेती करने की दी गई जानकारी |
उप- परियोजना निदेशक, आत्मा ने किसानों को मिट्टी जॉच के महत्व के बारे में बताया साथ ही प्राकृतिक खेती से तरीके करने के जरुरी तकनीकी की जानकारी दिया। कार्यक्रम में मेन ग्राम एवं आस- पास के बड़ी संख्या में स्थानीय किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
इस अवसर पर उद्यान विभाग गया के द्वारा सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली का प्रदर्शनी लगाकर किसानों को योजना की जानकारी दिया गया।
![]() |
| अंज न्यूज़ मीडिया की प्रस्तुति |
प्राण संस्था द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न तरीके बताने वाले प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। आत्मा द्वारा किसानों को कृषि एवं सम्बद्ध विभागों की योजनाओं की जानकारी दिये जाने हेतु स्टॉल लगाया गया।
जाहिर हो सावन माह के तहत आने वाले हरेक सोमवार को यहां किसान मेला आयोजित किया जायेगा।
मौके पर उप-परियोजना निदेशक, आत्मा गया नीरज कुमार वर्मा, जिला परामर्शी सुदामा सिंह, बेलागंज के प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक मौजूद थे।
– AnjNewsMedia Presentation

.jpeg)

.jpeg)