Gaya- Wonder Ape Pilot Project : महिलाओं का निबंधन वंडर एप पर जारी

मातृत्व ​मृत्यु दर को कम करने में वंडर एप पायलट प्रोजेक्ट हो रहा मददगार साबित 

बोधगया प्रखंड में भारी संख्या में महिलाओं का वंडर एप पर हुआ निबंधन

गया : स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिला में मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता दी गयी है।

Gaya- Wonder Ape Pilot Project : महिलाओं का निबंधन वंडर एप पर जारी, Health, Doctor, DM, AnjNewsMedia
बैठक में डीएम त्यागराजन ने
स्वास्थ्य अधिकारियों को दी आवश्यक टीप्स
 

इसके लिए विशेष कार्य किये जा रहे हैं। इन कार्यों में शतप्रतिशत गर्भवती के आवश्यक चार बार प्रसव पूर्व जांच सुनिश्चित करना, गर्भवती का आवश्यक टीकाकरण, आयरन एवं फॉलिक एसिड गोलियों का वितरण तथा गर्भवती को संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करना और उन्हें अस्पताल पहुंचाने में सभी आवयक संसाधन मुहैया कराना आदि है।

इन सभी कार्यों को सुगम बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा महत्वाकांक्षी वंडर एप की मदद ली जा रही है। वंडर एप प्रोजेक्ट की मदद से गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच तथा गंभीर या जोखिम गर्भावस्था वाले मामलों का ब्योरा रख उन तक स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच को बढ़ाना है।

Gaya- Wonder Ape Pilot Project : महिलाओं का निबंधन वंडर एप पर जारी, Health, Doctor, DM, AnjNewsMedia
डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ की ख़ास बैठक

वंडर एप प्रोजेक्ट का अनुश्रवण जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम स्वयं अपने स्तर से कर रहे हैं। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य सुर​क्षा को लेकर इस विशेष मुहिम के तहत सभी गर्भवती महिलाओं के प्रसव पूर्व जांच व आवश्यक इलाज तथा दवा की उपलब्धता सुनिश्चित कराने संबंधी आदेश भी दिये गये हैं। वंडर एप की मदद से सभी गर्भवती महिलाओं का ब्योरा रखने के लिए कहा गया है ताकि आकस्मिक स्थिति में उन्हें इलाज में किसी प्रकार का कोई भी परेशानी नहीं हो।

वंडर एप से तैयार किया जा रहा डाटा बेस जानकारी :-

Gaya- Wonder Ape Pilot Project : महिलाओं का निबंधन वंडर एप पर जारी, Health, Doctor, DM, AnjNewsMedia
अंज न्यूज़ मीडिया की ख़ास प्रस्तुति

जिला स्वास्थ्य समिति के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलेश कुमार ने बताया जिला में सभी प्रखंडों में वंडर एप प्रोजेक्ट का संचालन किया जा रहा है। वंडर एप की मदद से गर्भवती महिलाओं का एक डाटा बेस तैयार किया जा रहा है। यह मातृत्व मृत्यु को कम करने में मददगार सिद्ध होगा।

जिलाधिकारी के आदेशानुसार एएनएम को वं​डर एप का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। स्वास्थ्य संस्थानों सहित मंगलवार को विभिन्न पंचायतों में आयोजित किये जाने वाले वंडर एप कैंप में एएनएम गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सभी जानकारियां एप में फीड करती हैं। इससे उनके स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां प्राप्त होती हैं। इनमें हीमोग्लोबिन का स्तर, वजन, ब्लड ग्रूप सहित अन्य आवश्यक जानकारियां होती हैं। 

आंगनबाड़ी सेविका गर्भवती का ​करायें निबंधन :-

यूनिसेफ के संजय कुमार सिंह ने बताया जिलाधिकारी ने समेकित बाल विकास परियोजना—आइसीडीएस के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वंडर एप कैंप के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकताओं की मदद से अधिक से अधिक गर्भवती महिलाओं का निबंधन सुनिश्चित करायें।

गर्भवती महिलाओं को सत्र स्थलों या आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुलाकर उन्हें स्वास्थ्य संंबंधी देखभाल की जानकारी दें तथा उनका निबंधन करायें। वंडर एप कैंप के दौरान सभी जांच और दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

साथ ही वंडर एप कैंप के दौरान ही गर्भवती की जांच के साथ ही उनका प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मिलने वाली राशि के​ लिए उसी समय फॉर्म भी भर दिया जाये ताकि लाभुक को राशि प्राप्त करने में देरी या असुविधा नहीं हो।   

वंडर एप पर सबसे अधिक निबंधन बोधगया में :-

जिला में अब तक लगभग 4500 गर्भवती महिलाओं का वंडर एप के माध्यम से निबंधन किया गया है।  सबसे अधिक निबंधन बोधगया में किया गया है यहां 2148 गर्भवती महिलाओं का निबंधन कर स्वास्थ्य जानकारियां एप पर मौजूद है।

वहीं, बांकेबाजार में 314, प्रभावती अस्पताल में 310, मोहनपुर 287, बेलागंज में 170, गुरुआ में 169, बाराचट्टी में 147, डुमरिया में 141, बथानी में 136, वजीरगंज में 115, मोहड़ा में 114, सदर अस्पताल शेरघाटी में 89, आमस में 80, कोंच में 65, इमामगंज में 63, परैया में 34, अतरी में 31, टिकारी में 20, गुरारू में 8, मगध मेडिकल में 5, खिजरसराय में 2, मानपुर में 1 महिलाओं की वंडर एप पर निबंधन कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारियों की इंट्री की गयी है।

इनमें 109 जोखिम गर्भावस्था की श्रेणी में आने वाली 109 महिलाओं का फॉलोअप किया जा रहा है। जबकि 12 क्रिटिकल केस चिन्हित किये गये हैं। ज़िला पदाधिकारी ने जीविका, सेविका, सहायिका, एएनएम, यूनिसेफ एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी आपस मे समन्वय बना कर कम प्रगति वाले प्रखंड, गर्ववती महिलाओं का निबंधन कार्य करते हुए लाइन लिस्टिंग कार्य में तेजी लाएं।


– AnjNewsMedia Presentation 

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!