श्रावण की प्रथम सोमवारी आज
DM ने श्रावणी मेले पर लगाई रोक, कहा शिवालय को रखें बंद
Corona के वजह से शिवालय में सन्नाटा, शिवभक्त सावधान
फिलवक्त समय विपरीत है कोरोना से बचकर
Advertisement
घर पर हीं करें God Shiv की पूजा- अर्चना, श्रावणी पूजा घर पर ही करें और Covid संक्रमण के खतरे से बचें
![]() |
| सोमवारी आज: देवाधिदेव महादेव भोलेभंडारी |
गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने निवेदन किया की गया जिले में पूरी सद्भाव- शांति के माहौल में पावन श्रावण के मौके पर भगवान शिव शंकर की पूजा- पाठ अपने घरों में ही करें। शिवभक्त संयम का पालन कर चलें। Corona Period में सावधानी से बचकर चलना जरुरी है। सरकारी Guideline का पालन अवश्य करें।
![]() |
| DM Abhishek Singh issued an alert |
DM ने Corona सुरक्षा के मद्देनजर निदेश दिया कि श्रावणी मेला का आयोजन जिले में कहीं भी नहीं किया जाएगा। शिवालय में भीड़ न लगे यही उद्देश्य है ज़िला प्रशासन का। डीएम ने श्रद्धालु शिवभक्तों से अपील किया है कि अपने घर पर ही प्रभु शिव की पूजा करें। शिवभक्त अन्य भक्तों को जागरूक भी करें। क्योंकि कोरोना महामारी से बचना आवश्यक है। जान है तभी, संसार है।
डीएम ने जिलेवासियों से अपील किया है कि कोरोना संक्रमण से बचना है। तभी पूजा- पाठ, धर्म- कर्म सार्थक होगा। शिवभक्त स्वयं के अलावे समाज को भी संक्रमण से बचाएं। तभी धार्मिकता का लक्ष्य कामयाब होगा।
![]() |
| Covid का टीका लें और चंगा रहें |
सुफल की प्राप्ति के लिए कोरोना से बचना भी लक्ष्य हो, जिससे ज़िंदगानी निखरेगी।
Covid19 का टीका लेकर इत्मिनान की ज़िंदगी जीएँ, बस और क्या। औघड़दानी प्रभु शिवशंकर इंडिया को कोराना से बचाएँ, मुक्त करें। प्रदेश- देशवासी स्वस्थ्य व भला चंगा रहें, ऐसी कामना।
![]() |
| After Alert: ऐतिहासिक पौराणिक तपोवन कपिलेश्वर शिव के शिवालय में Corona Period के दौरान श्रावण के प्रथम सोमवारी पर सन्नाटे का आलम |



