Leshi Singh | Minister की समीक्षा 2023 | गया में हुई बैठक

गया, 10 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण Minister श्रीमती Leshi Singh की अध्यक्षता में लक्षित जन वितरण प्रणाली के बारे में समीक्षा हुई।

Leshi Singh | Minister की गहन समीक्षा | गया में हुई विकासात्मक बैठक
Advertisement

Leshi Singh | Minister की समीक्षा 2023 | गया में हुई बैठक - Anj News Media
Leshi Singh | Minister की समीक्षा 2023 | गया में हुई बैठक – Anj News Media

बैठक को संबोधित करते हुए गया जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एसएम ने गया जिले में जन वितरण प्रणाली के वर्तमान स्थिति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

धान अधिप्राप्ति/ सीएमआर अधिप्राप्ति के संबंध में बताया कि कुल 90 मिल निबंधित हैं। मिल से संबद्ध पैक्स एवं व्यापार मंडल कुल 332 हैं। ज़िले का धान का कुल निर्धारित लक्ष्य 167213 मी०टन० है। अब तक 29032 किसानों से धन खरीदे जा चुके हैं। गया डीएम (जिलाधिकारी) ने बताया कि जून माह में 90.59% अनाज बांटे गए हैं।

जुलाई माह में 92.27% अनाज बांटी गई है तथा अगस्त अब तक 39.41% अनाज का वितरण किया गया है। जिले में कुल 676000 राशन कार्ड धारी हैं तथा 252000 अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के राशन कार्डधारी हैं।

मंत्री Lesi Singh ने कहा सभी महादलित टोलों में पिछले 1 वर्ष से विशेष अभियान जिले में चलाया जा रहा है। जिसके तहत 8287 लागू को राशन कार्ड समग्र उत्थान अभियान के तहत बनवाया गया है इसके साथ ही सरकार की अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ करवाया जा रहा है। मंत्री Lesi Singh ने निर्देश दिया कि 20 अगस्त तक हर हाल में सीएमआर का उठाव शत प्रतिशत करवाएं।

Leshi Singh | समीक्षा में Minister साहिबा का उजागर हुआ नाराजगी | Minister साहिबा हुईं नाराज 

Leshi Singh | Minister की समीक्षा 2023 | गया में हुई बैठक - Anj News Media
Leshi Singh | Minister की समीक्षा 2023 | गया में हुई बैठक – Anj News Media

Leshi Singh ने लोगों के बीच अनाज वितरण में धीमी प्रगति को देखते हुए मंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वितरण के प्रतिशत में सुधार लाने का निर्देश दीं। उन्होंने फतेहपुर, परैया, गया टाउन, इमामगंज, टंनकुपा एवं वजीरगंज को विशेष रूप से सुधार हेतु निर्देश दिया।

आधार सीडिंग के समीक्षा के दौरान इमामगंज टांकोपा एवं वजीरगंज में सबसे कम प्रगति पर उन्होंने निर्देश दिया कि जिले में 80% से नीचे आधार सीडिंग में कमी रहने वाले प्रखंडों को अगले माह में निगरानी रखते हुए संबंधित एम०ओ० पर कार्रवाई करें।

जिले के विभिन्न आरटीपीएस काउंटर पर लंबित राशन कार्ड के आवेदन पर उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी इसे अपनी निगरानी में प्राप्त आवेदनों को निष्पादित करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक माह सभी एमओ, सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने अधीनस्थ सभी जन वितरण प्रणाली दुकानों का चेक लिस्ट के अनुसार हर हाल में जांच करेंगे उसमें विशेष रूप से पॉक्स मशीन तथा वजन सही से मिल रहा है या नहीं इस पर ध्यान देंगे।

Leshi Singh | Minister की कड़क समीक्षा से गया जिले में मची हड़कंप | गया की बड़ी खबर की सुर्खियां जिले में छायी   

अनाज के क्वालिटी में कहीं भी कमी आने की शिकायत आती है तो उसे तुरंत जांच करते हुए समस्या का निराकरण करेंगे। जो लोग अभी भी राशन कार्ड से वंचित हैं। उन्हें चिन्हित कर योजना को लाभ दिलाने हेतु विस्तार पूर्वक जन जागरूकता अभियान चलावें।

अंत में Minister Leshi Singh ने कहा कि सभी MO (मार्केटिंग अफसर) अपने क्षेत्र के मुख्यालय में ही रहें ताकि समय पर काम का निपटारा हो सके। आमजनों की सहूलियत हो, इसके लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। यह विभाग गरीबों को सीधे मदद पहुंचाता है। आपके कलम से गरीबों को राशन मिलता है। यह काफी पुण्य का काम है।

Minister Lesi Singh ने कहा इस कार्य को पूरी तत्परता से करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि क्वांटिटी एवं क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं करें। जन वितरण प्रणाली के दुकान के निरीक्षण के दौरान बोर्ड पर निर्धारित दर एवं मात्रा अंकित रहे। इसे सुनिश्चित करावें।

अंत में, Minister Leshi Singh ने बड़ी अचूक और सटीक बात कहीं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा बिना जांच किये राशन कार्ड रद्द ना करें।

बैठक में विधायकगण, जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!