Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा

गया, 2 अक्टूबर (अंज न्यूज़ मीडिया) Mahatma Gandhi Jayanti 2023 देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के व्यक्तित्व- कृतित्व को याद किया गया। बापू ! तुझे सलाम ! प्रणाम ! सैलूट। वहीं, स्वच्छता अभियान 2023 सिर्फ दिखावे का दिखा।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 की देश भर में धूम | Happy Gandhi Jayanti | 2 October Gandhi Jayanti

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 देश भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। महात्मा गाँधी के व्यक्तित्व- कृतित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।

Advertisement

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का सत्य, अहिंसा वरदान सा ! दिखावे की स्वच्छता

राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला अनवरत जारी है। इस दौरान उनके याद में देश भर में कई कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। देश में सत्य, अहिंसा, सौहार्द की दी जा रही दुहाई। सच, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का सत्य, अहिंसा वरदान सा। जो शानदार है ही, जानदार भी।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! गया 02 अक्टूबर 2023 | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर गांधी मैदान स्थित गांधी मंडप में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आयुक्त, मगध प्रमंडल, गया मयंक वरवड़े उपस्थित थे। गया डीएम डॉ त्यागराजन सहित अन्य ने दी राष्ट्रपिता बापू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! कार्यक्रम में सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल पर आयुक्त, मगध प्रमंडल, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, अभिषेक कुमार, डीपीओ आईसीडीएस, ज़िला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्तागण तथा अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। साथ ही गांधी मंडप जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्चात सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अविनाश चंद्र झा द्वारा शांति/गीता पाठ किया गया, मोहम्मद अजमातुल्लाह नदवीं, कारी मोहम्मद फतुल्लाह कुदुसी, पनहर मस्जिद द्वारा क़ुरआन ए पाक धर्मग्रंथ का पाठ किया गया, महाबोधि मंदिर गया के आवासीय भिकु धर्मेंद्र जी, सहयोगी श्री शासना भंते द्वारा भगवान बुद्ध के उपदेशों के बारे में विस्तार से बताया गया एवं गांधी मैदान चर्च की अंजली प्रधान द्वारा धर्मग्रंथ बाईबल का पाठ किया गया।

समाहरणालय, गया स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर जिला पदाधिकारी, गया डॉ० त्यागराजन एसएम, विशेष कार्य पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस, वरीय उप समाहर्तागण, जिला जन संपर्क पदाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | स्वच्छता अभियान 2023 सिर्फ दिखावे का दिखा  

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia

गया नगर निगम ने पितृपक्ष- 2023 मेला इलाके में चलाया स्वच्छता अभियान। मेयर-डिप्टी मेयर, नगर आयुक्त, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य व दर्जनों पार्षदों ने सड़कों पर लगाई झाड़ू, कहा- स्वच्छ शहर हम सबकी जिम्मेदारी।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती से पूर्व रविवार को गया नगर निगम के मेयर गणेश पासवान, डिप्टी मेयर चिंता देवी, नगर आयुक्त अभिलाष शर्मा, सशक्त स्थाई समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव सहित दर्जनों वार्ड पार्षदों व निगम कर्मियों ने मेला क्षेत्र में झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान विष्णुपद मंदिर स्थित व्यापक साफ- सफाई की गई।

जनप्रतिनिधियों और नगर निगम के अधिकारियों ने हाथों में झाड़ू लेकर सड़कों पर सफाई किया। जिससे पितृपक्ष मेला महासंगम इलाका और भी स्वच्छ हो गया। मेला महासंगम क्षेत्र में झाड़ू लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस मौके पर स्वच्छता अभियान में शामिल मेयर गणेश पासवान ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत सपना था। उन्हीं के सपना को पूरा करने को लेकर हम लोगों ने स्वयं सड़कों पर झाड़ू लगाया। इससे पिंडदानियों में भी यह मैसेज गया कि गया शहर के लोग स्वच्छता के प्रति थोड़ा सा जागरूक हैं।

वहीं स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती से पूर्व निगम के सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी व कर्मी ने मेला क्षेत्र में सड़कों पर उतरकर स्वच्छता अभियान चलाया ताकि आम लोगों के बीच स्वच्छता जागरूकता फैलाई जा सके। लोगों के सहयोग से ही बैकुंठ नगरी गयाजी को और अधिक स्वच्छ और सुंदर शहर बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि विगत दो बार से स्वच्छता में गया जिला नंबर वन आ रहा है, इसलिए हम गया वासियों से अपील करते हैं कि स्वच्छता में भागीदारी निभाएं. अपने घर एवं बाहरी परिसर को साफ रखें, तभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना पूरा होगा।

इस अभियान में नगर आयुक्त अभिलाषा शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। यह सबके सहयोग से ही पूरा हो सकता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती से पूर्व स्वच्छता पखवाड़े के तहत मेला क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाई गई। गया नगर निगम का निरंतर प्रयास है कि स्वच्छ गया और सुंदर गया बने। लोगों के सहयोग से ही ये पूरा होगा।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 के मौके पर चला दिखावटी स्वच्छता अभियान
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia
  • भारतीय प्राणी सर्वेक्षण,गंगा मैदानी क्षेत्रीय केंद्र, पटना द्वारा राम रेखा घाट,बक्सर में चला स्वच्छता अभियान
  • केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लिया अभियान में हिस्सा

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! भारतीय प्राणी सर्वेक्षण, गंगा मैदानी क्षेत्रीय केंद्र, पटना द्वारा रविवार को रामरेखा घाट, बक्सर में स्वच्छता श्रमदान अभियान का हुआ आयोजन। समारोह के मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे थे।

समारोह की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर की गई। समारोह के सभी गणमान्य व्यक्तियों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की। तब केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने जेडएसआई पटना के अधिकारियों, एफसीआई के अधिकारी और बक्सर नगर निगम के कर्मचारियों की मदद से रामरेखा घाट पर घाटों की सफाई की।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia

इस मौके पर बक्सर नगर निगम की कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी स्वरूपम भी मौजूद थीं। इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ों स्वयंसेवकों द्वारा रामरेखा घाट, बक्सर के पूरे घाटों की साफ-सफाई की गई।

एनसीसी कैडेट्स, नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक, एनएसएस और अन्य स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ नगर निगम के कर्मचारियों ने रामरेखा घाट पर सफाई में सक्रिय भाग लिया। बक्सर में स्वच्छता अभियान के तहत एक किलोमीटर से अधिक दो मानव शृंखला भी बनाई गई। मुख्य अतिथि अश्विनी कुमार चौबे द्वारा बक्सर में साफ- सफाई करने वाले सभी नगर निगम कर्मियों को शॉल और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। शहर व गंगा घाट को स्वच्छ रखने की शपथ ली गई।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | दिखावटी स्वच्छता- 2023

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia
Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा – TopNews – Exclusive- Special- AnjNewsMedia

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! कुर्साकांटा (अररिया):

भारत सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केन्द्रीय संचार ब्यूरो, दरभंगा द्वारा रविवार को अररिया जिले के कुर्साकांटा प्रखंड स्थित सुन्दरीमठ में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कुर्साकांटा प्रखंड के प्रखंड प्रमुख ने कहा कि हमलोगों ने जो स्वच्छता श्रमदान किया। उससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि हम सभी को सप्ताह में कम से कम एक दिन सार्वजनिक स्थानों की साफ- सफाई करनी चाहिए। स्वच्छ एवं कचरा मुक्त भारत बनाना है। हम संकल्प लेगें तभी हमारा देश स्वच्छ और सुन्दर बनेगा।

मौके पर उपस्थित 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, अररिया के कमांडेंट महेन्द्र प्रताप ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा भारत सरकार की बहुत ही अच्छी पहल है इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी और लोग स्वच्छता के महत्व को समझेंगे।

स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के दौरान 52वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के उप कमांडेंट उदय कुमार, सहायक कमांडेंट सी. विवेक, केन्द्रीय संचार ब्यूरो, पटना के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मनीष कुमार, जावेद अख्तर अंसारी, सहायक क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मिहिर कुमार झा सहित अन्य गणमान्य लोग, सशस्त्र सीमा बल के जवान, स्थानीय स्वच्छताकर्मी, स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के दौरान सुन्दरीमठ से लेकर बाजार एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | देश में दिखावे की स्वच्छता 

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पीआईबी एवं सीबीसी ने किया एक घंटे का श्रमदान | Mahatma Gandhi Jayanti 2023

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! पटना : 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के पूर्व रविवार को स्वच्छता को एक जन आंदोलन के रूप में एक साथ ! एक घंटे ! स्वच्छता के लिए श्रमदान का आयोजन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के पटना स्थित पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) एवं केन्द्रीय संचार ब्यूरो(सीबीसी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! इस महाभियान के तहत आशियाना-दीघा रोड स्थित कर्पूरी ठाकुर, केन्द्रीय परिसर से एलएनजेपी आवासीय परिसर तक स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें पीआईबी एवं सीबीसी के अपर महानिदेशक एस के मालवीय के नेतृत्व में कार्यालय परिसर के साथ-साथ मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

इस दौरान विभाग के सभी अधिकारी एवं सहयोगियों ने इस अभियान में शामिल हो कर सूखे एवं गीले कचरे को अलग- अलग डस्टबिन में एकत्रित कर उसका निस्तारण किया।

इस अवसर पर अपर महानिदेशक एस के मालवीय ने कहा कि महात्मा गांधी का कथन है स्वच्छता राजनीतिक स्वतंत्रता से अधिक महत्वपूर्ण है। उनके इस कथन को मूर्त रूप देने के लिए स्वच्छता श्रमदान का आयोजन हम सभी कर रहे हैं।

मौक़े पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो के पंजीकृत दल प्रस्तुति द्वारा कर्पूरी ठाकुर केन्द्रीय परिसर के मुख्य द्वार पर स्वच्छता जागरूकता के तहत ‘बापू का सपना’ नामक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई।

इस अवसर उपनिदेशक संजय कुमार, सहायक निदेशक एन एन झा, कार्यक्रम प्रमुख पवन कुमार, सूचना अधिकारी इफतेखार आलम, क्षेत्रीय प्रचार सहायक नवल किशोर झा, सर्वजित सिंह, अमरेन्द्र मोहन सहित सभी अधिकारी एवं सहयोगी उपस्थित थे ।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | झाड़ू साथ दिखावे की स्वच्छता ! सच्चाई- 2023 सत्य, अहिंसा, सौहार्द 

जनगणना कार्य निदेशालय,पटना ने “स्वच्छता ही सेवा 2023” के तहत आशियाना–दीघा रोड सहित कई इलाक़ों में चलाया स्वच्छता अभियान

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! पटना: 

“स्वच्छता ही सेवा 2023”,स्वच्छता अभियान के अंतर्गत गांधी जयंती के मद्देनज़र जनगणना कार्य निदेशालय,पटना के निदेशक, जनगणना कार्य-सह-नागरिक निबंधन के नेतृत्व में रविवार को कर्पूरी ठाकुर सदन, मुख्य गेट से आशियाना–दीघा रोड में राजीव नगर नाला (पुलिया) तक बृहत स्तर पर साफ- सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! स्वच्छता ही सेवा 2023” के तहत साफ सफाई कार्यक्रम का शुभारंभ एम रामचंद्रूडु,आईएएस निदेशक के द्वारा किया गया। साफ सफाई कार्यक्रम में जनगणना निदेशालय बिहार पटना के सभी संयुक्त निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक एवं सभी अधिकारियों,कर्मचारियों और सहयोगियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर निदेशालय के महिलाकर्मियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। साफ- सफाई के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के लिए मास्क, सेनीटाइजर, हैन्डवॉश, झाड़ू, डस्टबीन इत्यादि की उत्तम व्यवस्था की गई थी।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 ! सफाई के दौरान इकट्ठा किए गए कूड़े- कचरे को नगर निगम के निकटतम डस्टबीन में डिसपोज किया गया। सूक्ष्मतम स्तर पर की गई सफाई के इस कार्यक्रम का निदेशक ने अधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित किया। सफाई के प्रति जागरूकता संदेश आमजनों को दिया।

Mahatma Gandhi Jayanti 2023 | सत्य, अहिंसा वरदान सा - TopNews - Exclusive- Special- AnjNewsMedia

देखिए ! गया में जारी 15 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष 2023 मेला महासंगम पर ख़ास रिपोर्ट

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!