Minister Bihar: सर्वर में आई खराबी pos machine कार्य करना किया बंद वितरण व्यवस्था ठप

बिहार में जन वितरण व्यवस्था ठप 

सर्वर में आई खराबी pos machine गड़बड़ाया

सर्वर फेल होने की स्थिति में मशीन ने काम करना बंद कर दिया, PDS दुकानदार सहित लाभुक परेशान

इस मसले पर विभागीय मंत्री लेशी सिंह सहित विभागीय सचिव विनय कुमार से टेलीफोनिक वार्ता हुई। मंत्री महोदया एवं सचिव ने साफ शब्दो में कहा pos machine 2G की कमजोर व्यवस्था से चल रही

पटना: बिहार भर में pos machine सही तरीके से कार्य नहीं करने के वजह से PDS दुकानदार सहित लाभुक परेशान हैं।  जिसके कारण बिहार में वितरण व्यवस्था चरमराया हुआ है।  लाभुक दाने-दाने को मुहताज हैं।

Advertisement

Minister Bihar: सर्वर में आई खराबी pos machine कार्य करना किया बंद वितरण व्यवस्था ठप, Server failure pos machine stopped working, AnjNewsMedia, PDS Shop
सर्वर में आई खराबी
Pos Machine कार्य करना किया बंद

बिहार प्रदेश के 38 ज़िलों में सर्वर में खराबी आ जाने के कारण pos machine सही तरीके से कार्य नहीं कर पा रहा है। इस वजह से बिहार के तमाम PDS दुकानदार सहित लाभुक त्रस्त हैं। इसकी शिकायत वरीय पदाधिकारी से की गई है फिर भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। जो परेशानी का कारण बना हुआ है।

Minister Bihar: सर्वर में आई खराबी pos machine कार्य करना किया बंद वितरण व्यवस्था ठप, Server failure pos machine stopped working, AnjNewsMedia, PDS Shop
वितरण व्यवस्था ठप, लाभुक त्रस्त

प्रदेश भर के सभी प्रखंडों के जन वितरण विक्रेता इस वजह से खासा परेशान है।  जिसके वजह से गरीबों में अनाज का वितरण बाधित है। बिहार भर में pos machine काम नहीं कर रहा है। सर्वर में खराबी आ जाने के वजह से यह समस्या सभी जगह उत्पन्न हुई है।

फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश के पदाधिकारियों एवं जिला अध्यक्ष / सचिव, प्रखण्ड अध्यक्ष / सचिव ने बताया सर्वर खराबी के वजह से बिहार भर में लाभुकों के बीच वितरण का कार्य ठप है।  क्योंकि pos machine कार्य नहीं कर रहा है। इससे प्रदेश भर के जन वितरण विक्रेताओं में खासा नाराजगी व्याप्त है।

Minister Bihar: सर्वर में आई खराबी pos machine कार्य करना किया बंद वितरण व्यवस्था ठप, Server failure pos machine stopped working, AnjNewsMedia, PDS Shop
PDS दुकानदार
सह समाजसेवी राजूकेशरी

वजीरगंज, गया के PDS दुकानदार सह समाजसेवी राजूकेशरी ने भी इस समस्या का जल्द निदान की मांग बिहार सरकार से की है। ताकि लाभुकों को ससमय अनाज का वितरण किया जा सके।

जाहिर हो इस मसले पर विभागीय मंत्री लेशी सिंह सहित विभागीय सचिव विनय कुमार से टेलीफोनिक वार्ता हुई। मंत्री महोदया एवं सचिव ने साफ शब्दो में कहा कि pos machine 2G की कमजोर व्यवस्था से चल रही है।

बदलते दौर में pos machine को सही तरीके से कार्य करने के लिए 4G के स्पीड वाले सर्वर की आवश्यकता है। ऐसी स्थिति मे 4G का pos मशीन जन वितरण विक्रेता को दिया जाना चाहिए, जो सही से कार्य करे। 

ज्ञात हो pos machine का सर्वर सुबह से दो बजे तक बिल्कुल ख़राब रहता है। जिससे PDS दुकानदार सहित लाभुक खासा त्रस्त हैं। जिसे जल्द ही दुरुस्त करने की जरुरत है।

विभाग ने वादा किया है कि इस समस्या का समाधान जल्द ही कर दी जाएगी। परन्तु देखना है pos machine का सर्वर कब दुरुस्त हो पाता है।

Minister Bihar: सर्वर में आई खराबी pos machine कार्य करना किया बंद वितरण व्यवस्था ठप, Server failure pos machine stopped working, AnjNewsMedia, PDS Shop
बिहार प्रदेश भर में वितरण कार्य ठप

इस विषय में बिहार पटना के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह ने बताया इस समस्या से विभाग को अवगत करा दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही समस्या का निदान हो जायेगा। फिलवक्त, बिहार प्रदेश भर में वितरण कार्य ठप पड़ा हुआ है। सर्वर ठीक होते ही pos machine सही तरीके से काम करने लगेगा और लाभुकों के बीच में वितरण व्यवस्था भी बिल्कुल सही तरीके से बहाल हो जायेगा।

फिर वही हाल, लाभुक परेशआन   

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!