Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia

Advertisement
Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia
भजन संध्या

गया : पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 के अवसर पर टेंट सिटी में ठहरे हुए तीर्थ यात्रियों के सुविधा के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया।

भजन संध्या का उद्घाटन मंत्री पर्यटन विभाग बिहार सरकार कुमार सर्वजीत द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी गया डॉक्टर त्यागराजन एसएम वरीय पुलिस अधीक्षक हरप्रीत कौर सीजीएम गया उप विकास आयुक्त समाजसेवी डालमिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों भी उपस्थित थे।

दीप प्रज्वलन के पूर्व मंत्री पर्यटन विभाग को पुष्गुच एवं अंग वस्त्र देकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया। स्वयंसेवी डालमिया द्वारा जिला पदाधिकारी गया वरीय पुलिस अधीक्षक तथा उप विकास आयुक्त को भी पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र देकर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

भजन संध्या के उद्घाटन के दौरान मंत्री पर्यटन विभाग ने जिला पदाधिकारी तथा जिला प्रशासन द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर की गई तैयारियों को काफी सराहा है उन्होंने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में किसी भी सोर्स तंत्र से कहीं से कोई खामियां सुनने को नही आई है। हर जगह तीर्थयात्री सिर्फ प्रशासन की तैयारियों का गुणगान ही कर रहे हैं।

Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia

उन्होंने जिला पदाधिकारी को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस वर्ष पितृपक्ष मेला जिला पदाधिकारी के देखरेख में काफी सुसज्जित तरीके से आयोजन किया गया है जिसके लिए काबिले तारीफ है। मैंने कहा कि हमारे 20 साल के राजनीतिक कैरियर में इतनी मेहनत करते हुए किसी पदाधिकारी को नहीं देखा हूं जो इस मेले में काफी मेहनत से प्रशासन कार्य कर रही है। 

उन्होंने कहा कि मैं मंत्री होने के बावजूद लगातार पांच से छह बार टेंट सिटी का औचक निरीक्षण कर चुका हूं, यहां ठरहने वाले तीर्थ यात्रियों द्वारा पितृपक्ष के अवसर पर की गई तैयारियों का काफी सराहा है। उन्होंने कहा कि मध्यम परिवार को आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए यह काफी अच्छी पहल है जो लोग सीधे टेंट सिटी में आ रहे हैं। 

Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia

यहां पर्याप्त संख्या में शौचालय पेयजल की व्यवस्था तथा निशुल्क भोजन की भी व्यवस्था रखी गई है। कोई तीर्थयात्री सड़क पर ना सोए यह सोचकर टेंट सिटी बनाया गया है और इस भीड़ को देखकर यह साबित हो रहा है कि टेंट सिटी का निर्माण किया जाना काफी सकारात्मक पहल रहा है।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि बिहार सरकार तथा पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए टेंट सिटी तीर्थ यात्रियों को काफी भा रहा है वैसे तीर्थयात्री जो यत्र तत्र कहीं भी सो जाते थे उन्हें जागरूक करते हुए टेंट सिटी में पहुंचाने का भी कार्य किया जाता है आज के तिथि में टेंट सिटी में कुल 1437 तीर्थयात्री ठहरे हुए हैं जो लगभग टेंट सिटी की आवासन क्षमता भर चुका है। उन्होंने बिहार सरकार तथा पर्यटन विभाग को धन्यवाद भी दिया है।

Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia

इसके उपरांत भजन संध्या का गणेश वंदना से शुरुआत की गई। गणेश वंदना तमाम तीर्थ यात्रियों को काफी भाया सभी ने तालियों से आनंद उठाया।

Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहायता केंद्र

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार  पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 के मद्देनजर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्रीमती अंजू सिंह ने  गया के फल्गु नदी घाटों पर एवं विष्णुपद मंदिर मुख्य द्वार पर अवस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार सहायता केंद्र का निरीक्षण किया। 

सहायता केंद्र पर मौजूद पारा विधिक स्वयंसेवक और कमर्चारियों को पिंडदानियों की सहायता, बिछड़ो के पुनर्मिलन के प्रयास और घाटों की साफ सफाई करवाने का दिशानिर्देश दिया। सचिव महोदया ने गांधी मैदान अवस्थित टेंट सिटी में पिंडदानियों के ठहरने की रखरखाव, पेयजल, भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया और सक्षम पदाधिकारियों को समुचित सहयोग देने की अपील की।

Minister | DM | SSP | Special News | AnjNewsMedia
देवघाट का निरीक्षण

श्रीमती अभिलाषा शर्मा , भा0 प्र0 से0 , नगर आयुक्त गया द्वारा पितृपक्ष मेला के साथ साथ जियूतिया पर्व को ध्यान में रखते हुए कहीं सफाई में कमी न हो,चांद चौरा से विष्णुपद एवं देव घाट का निरीक्षण किया गया, सफाई में कहीं कहीं पर पाए गए कमियों को तुरंत दूर करने का निर्देश दिया गया

दिनांक 19.09.2022 को सीताकुंड में अत्यधिक भीड़ होने की संभावना को देखते हुए  नोडल पदाधिकारी सफाई एवं सफाई निरीक्षक को दो पालियों में अतिरिक्त सफाई कर्मियों को लगाने का निर्देश दिया गया

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!