जहानाबाद सांसद ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की
MP ने गर्मजोशी से संसद में उठाई मांग
![]() |
| चंदेश्वर प्रसाद, जहानाबाद सांसद (MP) |
दिल्ली : पार्लियामेंट में सांसद चंदेश्वर प्रसाद ने नियम 377 के तहत जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग की।
सांसद का वक्तव्य निम्नलिखित है:-
जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए वर्ष 2007, 2017, 2018 और 2019, 2021 में बिहार सरकार ने भारत रत्न के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से की थी परंतु सकारात्मक परिणाम नहीं निकला।
हर साल केंद्र सरकार द्वारा पद्म सम्मान और भारत रत्न से लोगों को सम्मानित किया जाता है।
इस बात की समीक्षा होनी चाहिए कि इसमें पिछड़े वर्ग और दलित तथा किसान को कितना पद्म सम्मान या भारत रत्न सम्मान दिया गया है।
पिछड़े वर्ग को संगंठित करने, उनमें राजनीतिक, सामाजिक और शैक्षणिक चेतना पैदा करने के लिए कर्पूरी ठाकुर ने जीवनपर्यंत संघर्ष किया। वे किसान गरीब और पिछड़ों के मसीहा थे। उनके हृदय सम्राट थे।
ऐसे महापुरूष को भारत रत्न दिया जाना चाहिए। असली भारत के वे रत्न थे। इन्हें सम्मानित करने से देश के पिछड़े वर्ग और किसान अपने को सम्मानित समझेंगे।
इस पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाए और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित किया जाए।
सभी बिहारवासियों और देशवासियों की ख्वाहिश है कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से विभूषित किया जाए।
– AnjNewsMedia
![MP Jehanabad | {भारत रत्न की मांग} [सांसद ने संसद में उठाई मांग] (Latest Today News)- AnjNewsMedia](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhUj_L0P7polZtmDWcBV0TDRXhEI7R-fWVJDBqMEvWT4Kzrf9EGJ_IjjQykIF1Hj3GaDHXvAlsjNFijV0kkS38L5vZbqymwUU7HhoWUwv2JM82JpCimAX_ERGv43TszvSapc0P-ZHDPLCfafAcp83YOJQwXAUnOYbLBj_4EjvMNvgNXujPwXsMqrO13/w313-h400/WhatsApp%20Image%202021-07-23%20at%204.14.55%20PM.jpeg)