Headlines :
- मतदान केंद्रों के परिधि का भी घूम-घूम कर लिया लिया जायजा, शांतिपूर्ण मतदान संपन्न
- कई मतदान केंद्रों के गलियों/ चौराहों में फ्लैग मार्च कर विधि व्यवस्था का लिया जायजा Advertisement
- DM ने जनता दरबार में फरियादियों की सुने फरियाद और CO को लगाई फटकार
Nagar Nigam Chunav : गया जिले में नगर निकाय के उप चुनाव का मतदान संपन्न हो गया। मतदान को लेकर सभी क्षेत्रो मे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देखा गया। DM डॉ० त्यागराजन एसएम एवं SSP आशिष भारती ने मतदान के दौरान नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर शांतिपूर्ण माहौल में किए गए मतदान सहित विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा का जायजा लिया।
सर्वप्रथम गया हाई स्कूल, एलिगेंट पब्लिक स्कूल के चलंत मतदान केंद्रों का जायजा लेते हुए किये जा रहे मतदान का जायजा लिया।
Nagar Nigam Gaya : मतदान केंद्रों पर जाकर DM ने Voters से रैंडमली आई कार्ड से मतदाता की मिलान किया तथा उनसे नाम पता भी पूछे। उन्होंने मतदान केंद्रों के क्षेत्रों को भी घूम-घूम कर देखा। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि मतदान केंद्र के 200 मीटर के दायरे में कोई जमावड़ा ना रहे। यह सुनिश्चित करें।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जगह शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न हो रहा है। मतदाता भी काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। कुछ विशेष पहल इस बार निर्वाचन आयोग द्वारा किया गया है। जो मतदाता आ रहे हैं, उनके चहरे का फोटो खींचकर मतदाता सूची में जो फोटो है, उससे मिलान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा सभी मतदाता के सहयोग से यह मतदान स्वच्छ, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से चुनाव संपन्न हुआ। तक़रीबन 79. 2 प्रतिशत मतदान हुआ। महिला- पुरुष मतदाता बढ़- चढ़कर Voting प्रक्रिया में भाग लिया।
अब Counting का इंतजार है। आगे की प्रशासनिक प्रक्रिया जारी है : DM
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, नगर पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
DM ने किया फरियादियों की समस्याओं का समाधान :
DM के जनता दरबार कार्यक्रम रद्द (स्थगित) रहने के बावजूद भी लोग दूर-दराज इलाके से समाहरणालय आ गए थे। जिसे DM ने अपना व्यस्ततम समय निकालकर आये हुए फरियादियों के समस्याओं को सुना और समाधान भी किया।
जनता दरबार में करीब 100 व्यक्तियों के मामले को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। आवेदकों के कई मामलों में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी द्वारा मामले को जांच करने का भी जिम्मा दिया गया है।
जनता दरबार में प्रधानमंत्री आवास से संबंधित आए मामलों को जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को संबंधित आवेदनों को यथाशीघ्र जांच करते हुए पात्रता रखने वाले व्यक्तियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराएंगे।
जनता दरबार में कई व्यक्तियों ने भूमि विवाद, आपसी बटवारा, अतिक्रमण, जमीन संबंधी दिक्कते आदि से संबंधित आवेदन दिए। उन सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष एवं अनुमंडल पदाधिकारी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अध्यक्षता में थाना स्तर एवं अनुमंडल स्तर पर प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाले जनता दरबार में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों का तेजी से निराकरण कराने का निर्देश दिए।
DM ने परैया के घूसखोर KC का CO से मांगी Report :
आवेदक मिथिलेश कुमार जो परैया अंचल के निवासी है उन्होंने बताया कि सर्वोच्च नामक कर्मचारी पिछले 1 साल से म्यूटेशन को लंबित रखा है। अनेकों बार अंचल कार्यालय दौड़ने के बावजूद भी अब तक म्यूटेशन कायम नहीं किया है। DM ने CO परैया को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मचारी का कार्यकलाप का जांच करते हुए रिपोर्ट दें।
DM ने मोहनपुर CO को जम कर लगाई फटकार :
मोहनपुर के आवेदक ने बताया कि गुनियावा पैन की जमीन का परवाना रद्द करने के बजाय बंदोबस्त किया गया है। जबकि उक्त पैन से ही सैकड़ों खेतों की सिंचाई होते आ रही है। जिलाधिकारी ने अंचल अधिकारी मोहनपुर को फटकार लगाते हुए भूमि सुधार उप समाहर्ता शेरघाटी को निर्देश दिया कि संबंधित पैन के जमीन को विस्तार पूर्वक जांच करते हुए अतिक्रमणवाद चलाएं। साथ ही दोषी कर्मी के विरुद्ध प्रतिवेदन उपलब्ध करावें।