Nidhan par Dukha

 बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति प्रो अरुण कुमार के निधन से सम्पूर्ण बिहार में शोक की लहर
Advertisement

बिहार विधान परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रो अरूण कुमार जी के निधन पर गहरा दुख प्रकट करते हुए जनता दल यू के नेता विनोद कुमार ने बताया कि 90 वर्षीय पूर्व अध्यक्ष प्रो अरूण कुमार जी इन दिनों बिमार चल रहे थे। इलाजरत रहे अरूण कुमार जी के निधन से राजनैतिक जगत एक कुशल राजनेता व प्रसिद्ध समाजसेवी खो दिया है।जिसकी भरपाई करना असंभव है।

अरूण बाबू के निधन पर संवेदना व्यक्त करने वाले में प्रकाश राम पटवा, राम कुमार मेहता, रौशन पटेल, अरविंद कुमार सिंह, जितेंद्र चंद्रवंशी उर्फ छोटे, सुल्तान अहमद, सरस्वती देवी, विकास कुमारी, हरी साव, शम्भू शर्मा, राजीव केवट, इंद्र ठाकुर, व अन्य है।

बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति, महान समाजसेवी, कांग्रेस पार्टी के मूर्धन्य नेता प्रो अरुण कुमार जी के निधन पर कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता ने स्थानीय चौक स्थित इंदिरा गांधी प्रतिमा स्थल प्रांगण कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर उनके आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखा गया ।

     अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह मगध प्रमंडल कांग्रेस प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिठू, बाबूलाल प्रसाद सिंह, अशोक सिंह, राम प्रमोद सिंह, ओंकार नाथ सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, राम प्रवेश सिंह, विनोद बनारसी, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, श्रवण पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, प्रो विश्वनाथ कुमार, डॉ मदन कुमार सिन्हा, आदि ने कहा कि गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सात बार रिकॉर्ड मतो से लगातार जितने वाले, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, बक्सर जिला में जन, जन में लोकप्रिय मध्य बिहार के गांधी के नाम से मशहूर प्रो अरुण बाबू के निधन से भरी क्षति की भरपाई करना मुश्किल होगा।

       नेताओ ने कहा को प्रो अरुण बाबू को कांग्रेस ही नहीं सभी राजनीतिक दलों के नेताओं बराबर सम्मान देते थे, अंतिम चुनाव में उन्हें कांग्रेस सहित कई प्रमुख दलों का समर्थन मिला था।

       नेताओ ने मगध विश्वविद्यालय परीक्षा भवन का नामकरण प्रो अरुण कुमार भवन रखने की मांग भी किया ।

           ➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!