गया, 6 अगस्त 2023 (अंज न्यूज़ मीडिया) Nitin Desai अब हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें और कृतियां जीवंत है। कर्मवीर जीवट Art Director ऐतिहासिक इतिहास प्रेरणास्रोत है।
Nitin Desai | कर्मवीर नितिन देसाई की यादें 2023

जाहिर हो नितिन चंद्रकांत देसाई भारतीय कला निर्देशक, प्रोडक्शन डिजाइनर और फिल्म और टेलीविजन निर्माता थे। उनका जन्म 9 अगस्त 1965 को मुलुंड, बॉम्बे, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने जे.जे. में फोटोग्राफी का अध्ययन किया। स्कूल ऑफ आर्ट और एल.एस. फिल्मों में आने से पहले रहेजा स्कूल ऑफ आर्ट्स, मुंबई में थे।
जीवट कर्मवीर देसाई ने 1980 के दशक में एक कला सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने मिस्टर इंडिया (1987), त्रिदेव (1989) और घायल (1990) जैसी फिल्मों में काम किया। 1991 में, उन्होंने फिल्म सौदागर से एक कला निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत की।
नितिन देसाई | कर्मवीर देसाई
कर्मयोगी देसाई ने भारतीय सिनेमा की कुछ सबसे सफल फिल्मों में काम किया. जिनमें लगान (2001), देवदास (2002), जोधा अकबर (2008), और गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012) तथा मांझी द माउंटेन मैन शामिल है। उन्होंने चार बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और तीन बार सर्वश्रेष्ठ कला निर्देशन का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता।
उनकी जीवंत यादें | Nitin Desai
वर्ष 2005 में, देसाई ने मुंबई के पास कर्जत, नवी मुंबई में 52 एकड़ (21 हेक्टेयर) में फैला अपना ND Studio (एनडी स्टूडियो) खोला। ND Studio Karjat, स्टूडियो ने जोधा अकबर, ट्रैफिक सिग्नल और बिग बॉस जैसी फिल्मों की मेजबानी की है। उस स्टूडियो में उनके कई सपने साकार होते हुए सजे। ND Sir आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी ऐतिहासिक कृति हमारे बीच जीवंत है। वह यादगार ! प्रेरणादायी है।

ज्ञात हो महापुरुष महामानव देसाई ने गत 2 अगस्त 2023 को अपने एनडी स्टूडियो में मृत पाए गए थे। असामयिक मौत का कारण आत्महत्या था। वह 57 वर्ष के थे।
देसाई की मृत्यु भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति थी। उस अपूर्णीय क्षति की भरपाई संभव नहीं। वह देश के सबसे प्रतिभाशाली कला निर्देशकों में से एक थे और उनके काम को आने वाले कई वर्षों तक याद किया जाएगा।
यादें Art Director Nitin Desai | Journalist- Writer Ashok Kumar Anj
मांझी द माउंटेन मैन, Film निर्माण के वक्त अशोक कुमार अंज को Nitin Desai के साथ कार्य करने का सुनहरा अवसर मिला। World Record Journalist and Writer Ashok Kumar Anj के दिए हुए फिल्म के ओरिजिनल लोकेशन देख कर वे काफी खुश हुए थे और लेखक- पत्रकार अंज को शाबाशी देते हुए आशीर्वाद दी थी। उन्होंने कहा था अंज, इस फिल्म में तेरी भूमिका बहुत बड़ी है और बेमिशाल है। जो कमाल का है। एक जांबाज की तरह तेरी भूमिका इस फिल्म में है।

तेरी वजह से हीं, यह फिल्म बन रही है। उन्होंने कहा था तुम कमाल के जुनूनी आदमी हो। तुम्हारी लेखनी दशरथ मांझी को कहां से कहाँ पहुंचा दिया। तुम ने जानदार लेखन किया है। हम तुम्हारी लेखनी के पीछे फिल्म निर्माण का कार्य कर रहे हैं। उनकी यादें जेहन में समाहित है।
फिल्म निर्माण के सिलसिले में जब वे गया आये थे तो उनके साथ अंज को रात गुजारने का मौका मिला था। इतना ही नहीं, गया से लेकर पटना एयरपोर्ट तक उन्हें छोड़ने का भी मौका मिला था।
वैसे जीवट कर्मयोगी Noted Art Director Nitin Desai को विश्व विख्यात लेखक- पत्रकार अंज ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विनम्र नमन किया।
– Anj News Media Presentation – Special Report 2023