Panchayat Election Bihar: पंचायत निर्वाचन 2021 ज़िला प्रशासन रेडी

पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने
डीएम को दी गाइडलाइन
Advertisement

बिहार में सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक

पंचायत चुनाव उद्देश्य

राज्य निर्वाचन आयुक्त, बिहार की अध्यक्षता में आगामी पंचायत निर्वाचन 2021 को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।

   बैठक में मुख्य रूप से ईवीएम प्रबंधन योजना के क्रियान्वयन के संबंध में विस्तार पूर्वक निर्देश दिए गए। अन्य प्रदेशों से ईवीएम प्राप्त करने (बी० यू०, सी० यू०), आवंटन के अनुरूप ईवीएम की प्राप्ति, ईवीएम प्राप्त होने के पश्चात बारकोड प्रिंट कर ईवीएम पर चिपकाते हुए स्कैन करवाना, ईवीएम रखने हेतु वेयरहाउस की व्यवस्था, ईवीएम के एफएलसी की तैयारी, एफएलसी कार्य संबंधी टीम में ईवीएम मास्टर ट्रेनर की प्रतिनियुक्ति, मतदान पेटीका की मरम्मति एवं सफाई तथा उपलब्धता, वैलेट पेपर की छपाई, पोलिंग पार्टी का आकलन करने, आदर्श मतदान केंद्र का निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में राज्य निर्वाचन आयुक्त द्वारा ईवीएम प्राप्ति की समीक्षा की गई साथ ही ईवीएम प्राप्ति होने के पश्चात 1 सप्ताह के अंदर स्कैनिंग का कार्य कर लेने का निर्देश दिया। इस कार्य हेतु कई टीम बनाने का निर्देश दिया गया।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ईवीएम के एफएलसी अनुभवी अभियंताओं के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया। पंचायत चुनाव, ईवीएम तथा वैलेट बॉक्स दोनों के माध्यम से होना है। अतः बैलट बॉक्स की अच्छी तरह मरम्मति एवं उसकी रंगाई पुताई सफाई कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि यह आकलन कर लें कि पर्याप्त संख्या में मत पेटिका उपलब्ध है।

    मतपत्र के छपाई के संबंध में निर्देश दिया गया कि प्रूफ रीडिंग अच्छी तरह कर लें तथा इस कार्य में अनुभवी टीम को लगाया जाए।

   बैठक में पोलिंग पार्टी का अच्छी तरह आकलन कर पूर्व से ही वर्कआउट करने का निर्देश दिया गया। साथ ही आदर्श मतदान केंद्र बनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया।

    *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा बताया गया कि* ईवीएम की स्कैनिंग 1 सप्ताह के अंदर कर लिया जाएगा। इस कार्य हेतु चार से पांच टीम तथा पर्याप्त संख्या में एक्सक्यूटिव असिस्टेंट (कंप्यूटर ऑपरेटर) रखा जाएगा। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 2 दिनों के अंदर जिले को सभी ईवीएम प्राप्त हो जाएंगे। ईवीएम को रखने हेतु जिले में 02 वेयरहाउस बनाए गए हैं।

   *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पदाधिकारी ने कहा कि प्रमंडलीय जिला होने के कारण कुछ अतिरिक्त ईवीएम की आवश्यकता होगी ताकि आवश्यकता होने पर प्रमंडल के अन्य जिलों को ईवीएम दी जा सके। जिला पदाधिकारी गया के सुझाव पर सहमति व्यक्त करते हुए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने अन्य प्रमंडलीय जिलों में भी अतिरिक्त ईवीएम रखने का निर्देश दिया।*

   गया जिले को पंचायत चुनाव हेतु 9496 बी० यू० तथा 9005 सी० यू० आवंटित है। उन्होंने बताया कि जिले में पर्याप्त मत पेटिका उपलब्ध है। 2165 बड़ा आकार तथा 6827 मध्यम आकार का मत पेटिका उपलब्ध है। गया जिले में पंचायत चुनाव हेतु लगभग 4589 मतदान केंद्र हैं। सभी का भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है।

   वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला स्तर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री सुनील कुमार, जिला स्थापना उप समाहर्ता सह निदेशक डीआरडीए श्री संतोष कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी गया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता श्री शाहबाज खान सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!