Prav Par GAYA DM SSP Alert

 विधि व्यवस्था एवं शांति

 गया : होली त्यौहार तथा शब ए बारात त्यौहार को विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था के साथ साथ उमंग, उत्साह, हर्षोउल्लास एवं सदभाव के माहौल में मनाने हेतु ज़िला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह तथा वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री आदित्य कुमार द्वारा पुलिस केंद्र, गया में संयुक्त रूप से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी के साथ ब्रीफिंग की गई। 

Advertisement

               ब्रीफिंग में जिला पदाधिकारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार होलिकादहन एवं शब ए बारात एक ही दिन पड़ने के कारण हमें और ज़्यादा चौकसी बरतना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए महत्वपूर्ण होगा कि आप अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर मुस्तैदी के साथ बने रहें। उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल को स्पष्ट निदेश दिया कि ससमय अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर पहुँचना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि होलिकादहन का स्थान के आस पास यदि कब्रिस्तान/इमामबाड़ा पड़ता है, तो यह पूर्व से सुनिश्चित कर लें। उन्होंने सभी को कहा कि होलिकादहन के समय अधिक अलर्ट रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उसी समय मे मुस्लिम समुदाय के लोग कब्रिस्तान जाएंगे, दोनों समुदायों में किसी प्रकार की समस्या न हो, यह सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रायः ऐसा देखा गया है कि आपसी रंजिश/शत्रुता के कारण लोग उनके समान को होलिकादहन में डाल देते हैं, इसीलिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल विशेष निगरानी रखेंगे की होलिकादहन में लोग क्या डाल रहे हैं। जिलाधिकारी ने सभी को निदेश दिया कि होलिकादहन एवं शब ए बारात की समाप्ति तक अपने स्थान पर पूर्णतः बने रहेंगे। होली त्यौहार के अवसर पर गाए जाने वाले लोक गीतो में अश्लील गीत गाए जाने वाले तथा डीजे पर बजने वाले गाने में अश्लील गीतों के बजने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी अपने प्रतिनियुक्त क्षेत्रान्तर्गत अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष का नंबर अपने पस्स अवश्य रखें। साथ ही किसी प्रकार के घटना की सूचना जिला नियंत्रण कक्ष अथवा गोपनीय शाखा को देना सुनिश्चित करेंगे। *ज़िला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या-0631-2222253 एवं 2222259 है। कोई भी सूचना इस दूरभाष पर किसी व्यक्ति द्वारा दी जा सकती है।* उन्होंने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल को अपने पहचान पत्र के साथ रहने का निदेश दिया। उन्होंने निदेश दिया की जिला शांति समिति के सदस्यों को क्षेत्र में ही रखें और उन्हें शांति एवं विधि व्यवस्था के पालन हेतु ज़िम्मेदारी दें। उन्होंने सिविल सर्जन को निदेश दिया कि होली त्यौहार एवं शब ए बारात के अवसर पर अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल, जय प्रकाश नारायण अस्पताल, प्रभावती अस्पताल तथा जिला स्तर पर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही 3 पालियों में चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती अनिवार्य है। 

               वरीय पुलिस अधीक्षक, गया श्री आदित्य कुमार ने बताया कि अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील जगहों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की ज़िम्मेदारी ज़्यादा टफ है, इसीलिए ध्यानपूर्वक अपने स्थान पर ही बने रहेंगे। उन्होंने ऐसे जगहों पर लगातार पेट्रोलिंग करने का निदेश दिया। उन्होंने निदेश दिया की शाम होने से पूर्व अपने स्थलों पर पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कर लें। एसएसपी ने कहा कि छोटे छोटे बातों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने सभी को कहा कि अपने स्थान से कोई कही नही जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए होली त्यौहार अपने घरों में एवं अपने परिवारों के बीच ही मनावे। 

                ब्रीफिंग में नगर पुलिस अधीक्षक, श्री राकेश कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम श्री सावन कुमार, उप विकास आयुक्त श्री सुमन कुमार, सिविल सर्जन, अपर समाहर्त्ता, निदेशक, डीआरडीए, ज़िला पंचायत राज पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्त्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!