Samajsevi Ko Shradhanjali

 प्रख्यात गांधीवादी समाजसेवी को श्रद्धांजलि 

राजकीय सम्मान के साथ हुआ संस्कार

 

स्व० सुंदरानी के राजकीय सम्मान में शस्त्र को झुकाकर उन्हें दी सलामी
Advertisement

गया : प्रख्यात गांधीवादी, समाजसेवी, जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित तथा समाज के गरीबों/महादलित समुदाय के मसीहा *स्वर्गीय भाई द्वारिको सुंदरानी* के पार्थिव शरीर पर जिला पदाधिकारी, गया श्री अभिषेक सिंह द्वारा पुष्पचक्र तथा श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

              जिला पदाधिकारी ने बोधगया स्थित समन्वय आश्रम जाकर स्वर्गीय सुंदरानी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। साथ ही उन्होंने उनके अंतिम यात्रा में भाग लिया।

              जिला पदाधिकारी ने अपने शोक संवेदना में कहा कि स्वर्गीय सुंदरानी जैसे त्यागी, अहिंसावादी तथा परोपकारी महापुरुष बिरले पैदा होते हैं। इनके निधन से सम्पूर्ण गया ज़िला के वंचित समाज के बच्चे रो रहे हैं। स्व० सुंदरानी शिक्षा तथा सेवा भावना के बल पर समाज के पिछड़े वर्ग के लोगों को एक नई दिशा दिया। अपने 99 वर्ष के उम्र में भी वे इस समुदाय के कल्याण तथा इनकी सेवा के लिए समर्पित रहते थे। स्व० सुंदरानी के राजकीय सम्मान में शस्त्र को झुकाकर उन्हें सलामी दी गयी। 

              स्वर्गीय सुंदरानी के पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने तथा उनके अंतिम यात्रा में शामिल होने हेतु प्रमुख समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी सहित आमजन भारी संख्या में सम्मिलित थे।

➖AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!