SDRF | की टीम बचाई जान | Gayaji पितृपक्ष मेला- 2022 |- AnjNewsMedia

सराहनीय पहल : SDRF की Team ने बच्ची की बचाई जान
Advertisement

SDRF | की टीम बचाई जान | पितृपक्ष मेला- 2022 |- AnjNewsMedia
SDRF ने तालाब में गिरी 5 साल की
बच्ची की बचाई जान

गया : पितृपक्ष मेला महासंगम 2022 के अवसर पर लाखों की संख्या में तीर्थयात्री विभिन्न सरोवरों में पित्र तर्पण करने पहुंच रहे हैं। चुकी सरोवर में गहरा पानी है इसे ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम के पहल से सभी तीर्थ यात्रियों को विभिन्न सरोवरों में तर्पण के दौरान सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सभी महत्वपूर्ण सरोवरों में एसडीआरएफ की टीम, पर्याप्त संख्या में गोताखोर तथा नाव को उपलब्ध रखा गया है, ताकि विपरीत परिस्थिति में तुरंत रेस्पॉन्ड करते हुए यदि कोई व्यक्ति सरोवर में गिरते हैं तो उनकी जान बचाया जा सके। 

SDRF | की टीम बचाई जान | पितृपक्ष मेला- 2022 |- AnjNewsMedia
सराहनीय पहल

विगत संध्या 6:30 बजे रूक्मिणी तालाब गया में एक 5 साल की लड़की गिर गयी। वहाँ बोट के साथ  डियूटी पर तैनात सि० सोनू कुमार एवम सि० शैलेश कुमार आजाद ने छलाँग लगाकर बच्ची को निकाला।

प्राथमिक उपचार के पश्चात एम्बुलेंस के द्वारा मगध मेडिकल कॉलेज एवम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बच्ची को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया।  उपचार होने के बाद अभी होश में आ गयी हैं। पूछताछ के बाद पता चला कि बच्ची रुक्मिणी तालाब के बगल की है। बच्ची से संबंधित जानकारी लेने पर पता चला कि माडनपुर निवासी अखिलेश पासवान तथा निरमा देवी की बच्ची है।

SDRF | की टीम बचाई जान | Gayaji पितृपक्ष मेला- 2022 |- AnjNewsMedia

जिला प्रशासन आये तीर्थ यात्रियों तथा जिलेवासियों से अपील करता है कि विभिन्न घाटों पर बिना कारण भीड़ ना लगावे।  सभी सरोवरों में गहरा पानी है छोटे बच्चे को सरोवर से दूर रखें।


– AnjNewsMedia

Leave a Comment

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!